स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने के लिए जीतो की पहल

10k स्ट्रीक चैलेंज का भव्य शुभारंभ


मुंबई :-
 जीतो स्पोर्ट्स ने अपनी अनूठी पहल - 10k स्ट्रीक चैलेंज का भव्य शुभारंभ किया।जिसका उद्देश्य अनुशासित जीवन शैली को बढ़ावा देना है।जीतो चेयरमैन सुखराज नहर ने बताया की यह एक सरल लेकिन प्रभावी प्रतियोगिता हैं। जहां प्रत्येक चैप्टर सदस्य को केवल चैलेंज ऐप डाउनलोड करना है तथा अपने चैप्टर के तहत खुद को पंजीकृत करना है और JITO मोस्ट फिट चैप्टर का खिताब जीतने के लिए चलना शुरू करना है। चुनौती 10-अप्रैल-2023 से शुरू होकर 10-मई-2023 तक तक चलेगी।

एमएमआरडीए ग्राउंड में अहिंसा रन के दिन चैलेंज ऍप राज्य के पर्यटन व् महिला बाल कल्याण मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा,बैंकर और सामाजिक कार्यकर्ता अमृता फडणवीस, जीतो के अध्यक्ष सुखराज नाहर, जीतो मुंबई जोन अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी, मुंबई उपाध्यक्ष महेंद्र जी जैन, जीतो स्पोर्ट्स वाइस चेयरमैन विक्की जी ओसवाल व जीतो खेल के राष्ट्रीय संयोजक महेक मेहता आदि की उपस्थिति में लांच किया।चुनौती की घोषणा के साथ ही 25 से अधिक चेप्टर ने गति के साथ इसके सदस्यों ने डाउनलोड और पंजीकरण शुरू हो गया हैं। । चुनौती स्टेप सेट गो ऐप पर होगी जिसे डाउनलोड और इस्तेमाल करना आसान है।

खेल समिति के राष्ट्रिय संयोजक महक मेहता,चेयरमैन विशाल चोरडिया व वाईस चेयरमैन विक्की ओसवाल ने बताया कि जीतो  10k स्ट्रीक चैलेंज वॉकिंग फोन पर दुनिया भर में चलने की एक अनूठी प्रतियोगिता को चुनौती देती है।10k स्ट्रीक क्यों? पर विशाल कहते हैं कि एक दिन में दस हजार कदम आपको डॉक्टरों से दूर रखेगा। जीतो स्पोर्ट्स का प्राथमिक उद्देश्य प्रत्येक सदस्य के दैनिक जीवन में फिटनेस के लिए जागरूकता और रुचि बढ़ाना है।उन्होंने कहा कि सभ आयु वर्ग में दिल के दौरे,तनावपूर्ण दिनचर्या में यह एक छोटा सा बदलाव बहुत कुछ बचा सकता हैं।  ! शोध बताते हैं कि एक दिन में 10 हजार कदम चलना वेट लोस (वजन घटना),दिमाग को स्वस्थ रखता है,नींद में सुधार करता है,चिंता और अवसाद (एंजायटी ) कम कर देता है, रक्तचाप (ब्लडप्रेशर) में सुधार,हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के अलावा अनेक फायदे हैं। जीतो खेल समिति सभी से इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनने का आग्रह किया है। अपने दिल और चेप्टर को  चमकदार बनाने के लिए इसका हिस्सा हर सदस्य बने क्योंकि स्वस्थ रहेंगे तो मस्त रहेंगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम