महिला नेतृत्व मजबूत करने के उद्देश्य से त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय महिला आयोग व रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी का संयुक्त उपक्रम


मुंबई :-
लोकशाही में महिला नेतृत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से महिला क्षमता संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी द्वारा महाराष्ट्र की सर्वपक्षीय राजकीय महिला पदाधिकारियों के लिए नेतृत्व व क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण शिबिर का तीन दिवसीय आयोजन राष्ट्रीय महिला आयोग व रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी द्वारा सयुंक्त रूप से प्रबोधिनी के उत्तन स्थित ज्ञान नैपुण्य केंद्र में किया गया है।शिबिर 19 से 21 मई तक निशुल्क आयोजित किया गया है।

नियोजित प्रशिक्षण शिबिर में भारत के  राजनीतिक पार्टियों का इतिहास, भारतीय संविधान की पहचान, महिला विषयक कायदे कानून, महिलाओं के लिए सरकारी योजनाए, भाषणकला, नेतृत्व विकास, जनसंपर्क व सोशल नेटवर्किंग का प्रभावी उपयोग, ई. विषयों के अलावा अनेक विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

ज्ञात हो रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी पिछले 40 से प्रशिक्षण, प्रबोधन तथा संशोधन इन त्रिसूत्रो पर अविरत काम कर रहा हैं।अनेक कार्यकर्ता ऐसे प्रशिक्षण के माध्यम से विकसित होकर समाज में विविध स्तरों पर कार्य कर रहे है,जिसकी प्रशंसा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रबोधिनी के 40वे  वार्षिकोत्सव में की थी। विविध राजकीय पार्टियों की महिला पदाधिकारी ज्यादा से ज्यादा इस शिविर में लाभ ले।

अधिक जानकारी के लिए – अनिल पांचाल  9975415922 से संपर्क करें।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम