राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ का 44वां वार्षिक अधिवेशन

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक व प्रबंधक होंगे शामिल


मुंबई :-
राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ का 44वां वार्षिक अधिवेशन (वार्षिक साधारण सभा) शुक्रवार, 21 अप्रेल 2023 को शाम 5.00 बजे संस्था अध्यक्ष  विमल एम. रांका की अध्यक्षता में संपन्न होगा। जिसमें निम्न विषयों पर विचार-विमर्श एवं निर्णय लिये जायेंगे। 

संस्था द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार एस. के. सोमानी हॉल, हिन्दी विद्याभवन स्कूल, 79F, रोड मरीन ड्राईव्ह में हो रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक मिश्र (महाप्रबंधक पश्चिम रेल्वे) व नीरज वर्मा (मंडल रेल प्रबंधक मुंबई मंडल पश्चिम रेल्वे) हैं।

सभा में 3 जून 2022 को संपन्न वार्षिक साधारण सभा (43वें वार्षिक अधिवेशन) की कार्यवाही का वाचन एवं मंजूरी, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र मांडोत द्वारा वर्ष 2022 2023 का वार्षिक हिसाब प्रस्तुत करना एवं साधारण सभा द्वारा उसे मंजूरी प्रदान करना, वर्ष 2023 2024 के लिए लेखा परीक्षक की नियुक्ति करना,संस्था के कार्यों की समीक्षा, भावी कार्यक्रम एवं नये सुझावों पर चर्चा व अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर विचार-विमर्श होगा।









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम