पोपट सुंदेशा सादड़ी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

सर्वसम्मति से हुआ चुनाव


मुंबई :-
गोडवाड़ की प्रतिष्ठित संघों में से एक ऐसे श्री दयाचंद धरमचंद पेढ़ी ( श्री श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ सादडी) के अध्यक्ष  पद पर उद्धोगपति व क्षेत्र की अनेक शैक्षणिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े  पोपट सुन्देशा को सर्व सम्मति से अध्यक्ष मनोनित किया हैं।

पोपट सुन्देशा का चुनाव रविवार को गोरेगांव स्थित राजस्थान हॉल में आयोजित सादड़ी संघ की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ।अध्यक्ष पद स्वीकार करने के बाद उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।उन्होंने अध्यक्ष चुनने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सेलो ग्रुप के प्रदीप राठौड़,रांका ज्वेलर्स के फतेचन्द रांका, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ज्ञात हो सुंदेशा मरुधर महिला शिक्षण संस्था के 4 थी बार  अध्यक्ष हैं।आपके कार्यकाल में संस्था की अनेक उपलब्धियां रही।इसके अलावा आप एस पी यू जैन शिक्षण संस्था फालना,श्री  पर्श्वनाथा जैन विद्द्यालय वरकाणा,महावीर हॉस्पिटल सुमेरपुर, सादड़ी धर्मशाला पालीताणा जैसी अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं से जुड़े हैं।

शांति वल्लभ टाइम्स परिवार की और से हार्दिक बधाई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम