राकेश ओस्तवाल भारत विकास परिषद मुंबई के नये अध्यक्ष

नारी सशक्तिकरण, नशा विरोधी अभियान सहित अनेक आयोजन


मुंबई :-
भारत विकास परिषद, मुंबई प्रान्त वर्ष 2023 -24 के अध्यक्ष पद पर सीए राकेश ओस्तवाल को सर्वसम्मति से संस्था का अध्यक्ष चुना गया।उनका कार्यकाल एक साल का होगा।अध्यक्ष चुनने हेतु उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया व कहा कि वे सभी को साथ लेकर कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

संस्था के अन्य पदाधिकारियों में पूर्व अध्यक्ष विद्याधर मोरवाल,उपाध्यक्ष माणकचंद डागा,ओमप्रकाश प्रजापति,दिलीप माहेश्वरी,सचिव नरेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष  संजय पोद्दार,संगठन सचिव शाकिद्र छाजेड़,सह सचिव दिगंबर काले,राकेश पटेल,सह कोषाध्यक्ष सीए कमल कासट,महिला संयोजिका नीलम नंदवाना,ममता मेवाड़ा, संयोजक एनजीएससी और एसजीएससी - ललित सोनी , अनीता सुरेखा,भारत को जानो संयोजक आलोक चौधरी और प्रीति अग्रवाल,गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन अपर्णा श्रीवास्तव ,विभिन्न समितियों के संयोजक में चिकित्सा - जितेंद्र गुप्ता एवं दिनेश कोटेचा सांस्कृतिक/खेल/युवा/कार्यशाला - विकास अग्रवाल,मनोज मिमानी, अभिनव खुरडिया,ग्राम विकास- लादूलाल सोनी,सीएसआर संतोष शर्मा, अमित श्रीवास्तव, स्थायी परियोजना - गोपीकिशन बुबना जनसंपर्क विकास केडिया, सचिन कांबले तथा पर्यावरण - प्रदीप भार्गव का समावेश हैं।

संस्था के बारे में नव निर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि संस्था स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानती हैं।उन्होंने कहा कि परिषद की संपूर्ण गतिविधिया पांच सूत्रों के आधार पर चलती है। ये हैं संपर्क - सहयोग - संस्कार - सेवा व समर्पण।संस्कार के तहत राष्ट्रीय समूह प्रतियोगिता, लोकगीत स्पर्धा के माध्यम से अपनी देव भाषा संस्कृत का प्रचार व  विभिन्न प्रांतो की भाषा व लोक संस्कृति  जानकारी मिलती है ,भारत को जानो प्रतियोगिता,गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के माध्यम से गुरु के महत्व को लाखो विद्दार्थीओ तक पहुचाया व पंहुचा रहा है।बल,युवा,परिवार व प्रौढ़ संस्कार योजना  आयोजित शिविरो मैं उपदेश,योग खेल,देश भक्ति एवं धार्मिक गीतों के माध्यम से संस्कार प्रदान किये जाते है। गुरु तेग बहादुर  दिवस का आयोजन हर साल होता हैं।

सेवा के तहत विकलांग सहायता  एवं पुनर्वास,वनवासी सहायता,ग्राम बस्ती विकास,पर्यावरण के प्रति जागरूकता,स्वास्थ्य,सामूहिक सरल विवाह,जरूरतमंद महिलाओ व बच्चो के लिए क़ानूनी सहायता तथा प्राकर्तिक आपदाओ  समय राहत कार्य किये जाते हैं। देश मैं परिषद  शाखाओ द्वारा 1500 से ज्यादा स्थाई प्रकल्प  रहे हैं,  जिनके द्वारा समाज के सभी वर्गों को वर्ष भर सेवाए उपलब्ध रहती हैं। प्रकल्पों मैं अनेक सेवाओ का समवेश है। जनसम्पर्क के  तहत संस्कृति सप्ताह,अलग अलग विषयो पर सेमीनार,साहित्य प्रकाशन के अलावा परिषद की द्विभाषी पत्रिका  नीति व त्रेमासिक पत्रिका ज्ञान-प्रभा  हैं।

उपाध्यक्ष माणक डागा व कोषाध्यक्ष संजय पोद्दार ने कहा कि मुंबई में और नई शाखाओं के गठन के अलावा नारी सशक्तिकरण, संस्कृति का प्रचार प्रसार आदि कार्यक्रम किये जायेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम