इंफाल राजभवन में विश्व कल्याण वार्ता 5 अप्रेल को

भारत गौरव देवेन्द्र ब्रह्मचारी जी के दिशा निर्देशन में  कार्यक्रम


इंफाल :-
तीर्थंकर भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण वर्ष के अवसर पर भगवान महावीर के सिद्धांतों पर आधारित “ विश्व कल्याण वार्ता ” का  भव्याति भव्य ऐतिहासिक आयोजन 5 अप्रैल को मणिपुर की राजधानी  इंफाल में  किया जा रहा है।

 राज भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के संयोजक और जन आरोग्य  फ़ाउंडेशन के ट्रस्टी  मनोज जैन ईशिका कोलकाता ने  बताया कि यह समारोह  हमारे फ़ाउंडेशन के संस्थापक और यह कार्यक्रम भारत गौरव देवेंद्र ब्रह्मचारी जी के दिशा निर्देशन में  होने जा रहा है।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता मणिपुर की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके करेंगी और विशेष अतिथि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह हैं।इनके अलावा दुबई के उद्योगपति डॉ बू अब्दुल्ला जी ,  उद्योगपति राजेश बाहेती , भारत के उद्योगपति पद्मश्री सावजी ढोलकिया जी , समारोह - अध्यक्ष विनोद जैन, और देश विदेश के अतिविशिष्ट साहित्यकार, सिने कलाकार एवम उद्दोगपति तथा भारत के अलग अलग राज्यों के सभी समाजों के शीर्षस्थ महानुभावों की उपस्थिति रहेगी।

 सत्य- अहिंसा का उपदेश देने वाले, प्राणी मात्र पर दया, करुणा रखने और सिखाने वाले जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भागवान महावीर  के  2550वां निर्वाण वर्ष चल रहा है।  इस पूरे वर्ष में  भगवान महावीर के निर्वाण वर्ष को  मनाने के लिये अतिउत्साहित है।निर्वाण वर्ष के दौरान  सत्य अहिंसा की प्रथम पाठशाला ' जियो और जीने दो पर विशेष व्याख्यान,  मनमोहक कार्यक्रम- मंगलाचरण एवम  नृत्य नाटिका की  भव्य प्रस्तुति होगी। साथ ही इस अवसर पर  विभिन्न क्षेत्रों से जुडी  महत्वपूर्ण हस्तियों का विशिष्ठ-सम्मान किया जायेगा। 

इस पावन कार्यक्रम को जन जन तक पहुँचाने हेतु देश के प्रमुख चैनलों के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम