शिवसेना पक्ष प्रवक्ता शैलेश पांडे एवं पूर्व नगरसेविक भाजपा मे शामिल

प्रदेशाध्यक्ष की उपस्थिति में किया प्रवेश


भायंदर :-
शिवसेना (उद्धव गट) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शैलेश पांडे एवं पूर्व नगरसेविका स्नेहा शैलेश पान्डे अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।उन्हें भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने विधिवत प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रवेश दिया।इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र,पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता उपस्थित थे।

शैलेश पांडे की पत्नी  पूर्व नगरसेविका है जिन्होंने हाल ही में देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुई थी।ज्ञात हो शैलेश एल पांडे  विद्यार्थी जीवन से पिछले 30 वर्षों  से समाजसेवा एवं राजनीति मे सक्रिय है।कई वर्षो से राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलो पर शिवसेना प्रवक्ता के रुप मे लाइव डिबेट कर मुखरता एवं बेबाकी से अपने पार्टी की भुमिका रखते थे। उनकी धर्मपत्नी स्नेहा शैलेश पांडे 2007 से मिरा भाईंदर महानगर पालिका की नगरसेविका थी। शैलेश पांडे  गरीबो,मजदूरो,शोषितो,  पीडितो एवं आम नागरिको के हित मे कई  जनांदोलन  भी किये है एवं सतत संघर्षशील रहते है। उत्तर भारतीय समाज के  नेता के रुप मे जाने जाते है।वे श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास अयोध्या जी के राष्ट्रीय प्रवक्ता,
महाराष्ट्र  स्टील उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष,
उत्तर भारतीय समन्वय समिति के मुख्य संयोजक, संकल्प राष्ट्रसेवा ट्रस्ट, के अध्यक्ष,संकल्प रिक्षा संघटना के अध्यक्ष,श्री महाराणा प्रताप एकता मंच के महासचिव ,राष्ट्रीय मज़दूर यूनियन के उपाध्यक्ष, राष्ट्रवाद न्यूज़  के मुख्य  संपादक है।

  उनके साथ सुरेश दुबे जिला सम्पर्क प्रमुख उत्तर भारतीय,विनोद तिवारी उपशहर प्रमुख,एड़ अरुण दुबे उपशहर प्रमुख,अमरनाथ  तिवारी,समाजसेवी ओमप्रकश पांडे, हरिओम, जितेंद्र प्रताप सिंह, शाखा प्रमुख,विश्वनाथ तिवारी, उपविभाग प्रमुख,सुनिल  शोदे, उपविभाग प्रमुख  एल आर पांडे , प्रेमचंद पाठक, बी एस पाठक,भोलानाथ गुप्ता,रविन्द्र तिवारी उपविभाग प्रमुख,रामऊजगिर यादव,रामकेस वर्मा, युवा नेता अरविंद तिवारी,प्रभात दुबे,सँजय गुप्ता,अनुज  यादव,सन्दीप शर्मा,नितिन ओझा,कृष्ण यादव,अभिषेक  दुबे,चंदन मंडराल,चौहान,अविनाश आदि अनेक शिवसेना पदाधिकारियो ने भाजपा मे प्रवेश किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम