शताब्दी गौरव का अंक सरहानीय :- अनुपम खेर

जन जन की भाषा है हिंदी :- बोमन ईरानी


शताब्दी गौरव का अंक पठनीय सामग्री से परिपूर्ण

शताब्दी गौरव का दीपावली अंक मिला।साज सज्जा से अत्यंत आकर्षक हैं।विज्ञापनों के साथ पठनीय सामग्री भी उतनी दी गई हैं।यही वजह है कि शताब्दी गौरव से देश का कॉरपोरेट जगत जुड़ा हुआ है।विज्ञापनों से प्रतीत होता हैं कि देश मे आज जैन समाज किस स्तर पर काम कर रहा हैं।बधाई व रजत वर्ष के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।*

दीपक जैन,

पत्रकार

मुंबई :- शताब्दी गौरव का दीवाली अंक अत्यंत सरहानीय हैं। पत्रिकाओं में विज्ञापनों  के साथ पठनीय सामग्री बहुत कम देखने मिलती हैं।आज के समय मे पत्रकारों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है।

उपरोक्त विचार प्रसिद्ध सिने अभिनेता अनुपम खेर ने व्यक्त किये।खेर शताब्दी गौरव के दीपावली अंक का विमोचन करने के बाद बोल रहे थे।इस अवसर अभिनेता बोमन ईरानी ने दीपावली अंक की प्रशंसा करते हुए हिंदी को जन जन की भाषा बताया। 

राजश्री प्रोडक्शन के  कार्यालय मे अभिनेताओं एव जीएम मॉड्यूलर के सीईओ जयन्त जैन एव राजेश शर्मा ने विमोचन किया।जयंत जैन ने प्रशंसा करते हुए कहा कि शताब्दी गौरव आज जिस मुकाम पर है वह अखबार के मालिक व संपादक सिद्धराज लोढा की कड़ी मेहनत का फल है।उन्होंने कहा कि पठनीय सामग्री व साज सज्जा के कारण आज इसका कॉरपोरेट जगत में विशेष स्थान हैं।हम इसके रजत जयंती वर्ष का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

इस अवसर पर लोढा ने दोनों अभिनेताओं को व राजश्री प्रोडक्शन हाउस को उनकी आनेवाली नई फिल्म ऊँचाई के लिए शुभकामनाएं दी।ज्ञात हो इस फ़िल्म में हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन भी हीरो है।विमोचन करने हेतु उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम