महालक्ष्मीजी के रथ का ठाणे में भव्य स्वागत

लोगों को अग्रोहा के प्रति जागरूक करना है उद्देश्य 


ठाणे :-
अग्रोहा से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा शरू किया गया माता महालक्ष्मी जी के रथ का देश के कई राज्यों में भ्रमण के बाद महाराष्ट्र के ठाणे शहर मेंआगमन हुआ।इसका उद्देश्य लोगो को महाराजा अग्रसेन की व कुलदेवी महालक्ष्मी माता की जानकारी देना हैं।

रथ के आगमन पर ठाणे इकाई के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, सचिव विशाल अग्रवाल एवं संपूर्ण समिति ने इसका स्वागत किया।इस अवसर पर डॉ राजेंद्र अग्रवाल एवं राष्ट्रीय सचिव  सुमन अग्रवाल की प्रमुख उपस्थिति रही।कार्यक्रम में प्रीति अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, राधा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, नीतू अग्रवाल,अशोक अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल , राकेश गोयल, नवीन अग्रवाल, संजय मित्तल, श्याम अग्रवाल, चतुर्भुज अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, कैलाश गोयल , संजीव अग्रवाल, गुलशन बंसल की उपस्थित थे।

रथ का स्वागत ,ठाणे के चैरमन महेश बंसीधर अग्रवाल ,मुंबई के अध्यक्ष शिवकांत खेतान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रुइया के मार्ग दर्शन में हुआ।रथ के आगमन के पश्चात सभी सदस्यों ने माता महालक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की एवं कुछ भजन गाए और उसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम