भायंदर में दिगंबर जैन मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

 श्री 108 वसुनंदीजी का सानिध्य 


भायंदर :-
श्री रायदेश दशा हुम्मड़ दिगंबर जैन समाज संचालित श्री 1008  सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जिनालय का पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य रूप से प्रारंभ हुआ।महोत्सव को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह है।

धर्म नगरी भायंदर में 24 से 28 नवंबर तक महोत्सव परम पूज्य सिद्धांत चक्रवर्ती, श्वेत पिच्छाचार्य श्री 108 विद्धानंदजी मुनिराज के प्रभावक शिष्य अभीक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री 108 वसुनंदीजी मुनिराज के साथ मुनि श्री 108 ज्ञानानंदजी , सर्वानंदजी, जिनानंदजी,आत्मानंदजी,निजानंदजी,संयमानंदजी, पुण्यानंदजी,प्रज्ञानंदजी, शुभानंदजी,सिद्धार्थ सागरजी,नंदी महाराज,एलक अपूर्वानंदजी, क्षु पूर्णानंदजी,क्षु विजयनंदजी के अलावा आर्यिका 105 श्री वर्धस्व नंदनी माताजी ससंघ उपस्थित है।

नवीन जिनालय के प्रेरणास्रोत श्री उत्तम सागरजी महाराज व रायदेश रत्न श्री 105 आर्यिका ज्ञानमती माताजी हैं।नवरंग होटल के पीछे बने जिनालय का महोत्सव पपैया ग्राउंड में चल रहे महोत्सव में भगवान के माता पिता बनने का लाभ मीनाबेन रमेशचंद्र, मूलनायक 51 श्री नेमिनाथ भगवान सुशीलाबेन आर शाह, शिखर निर्माण ताराबेन जयंतीलाल शाह,महा यज्ञ नायक एवं 43 श्री चन्द्रप्रभु भगवान, शांतिनाथ भगवान गांधी ध्रुव,गांधी इंदिराबेन हैं।ध्वजारोहण मंजुलाबेन पी शाह,पंडाल उद्घाटन राजश्रीदेवी लालावत,यज्ञ नायक दीपिकाबेन शाह आदि परिवार ने लाभ लिया है।

जिनालय निर्माण के सुरेश सेठी,पोपटलाल धोका,नंदलाल काले,मनोज पुरोहित, उत्तम जैन,प्रकाश भंडारी, प्रकाश जैन (वालचंद बिल्डर्स),मनीष प्रवीणचंद्र शाह,राकेश बी शाह,उमंग गांधी,अपूर्व शाह, मनजीत सिंह विशेष सहयोगी तथा पंच कल्याणक महोत्सव समिति व ट्रस्ट मंडल में नलिन शाह,प्रफुल शाह,चिराग शाह,दिलीप शाह,नितीन शाह,प्रकाश दोशी, प्रज्ञेश शाह,पंकज शाह,राकेश कोठारी, अतुल गांधी,मुकुंद गांधी,जयेश शाह,कामेश शाह,राकेश शाह व रोमेश कोठारी का समावेश है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम