भाजपा में संगठन है सर्वोपरी :- चंद्रशेखर बावनकुले

पहले टिकट की प्राथमिकता भाजपा कार्यकर्ताओं को


भायंदर :- 
महाराष्ट्र के सभी जिलों में बीजेपी की अलख जगाने निकले महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आज मीरा भायंदर के जीसीसी क्लब में आयोजित पत्रकार परिषद में बोलते हुए कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है। जो लोग गुटबाजी करके संगठन को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, पार्टी उन पर नजर बनाए हुए हैं तथा समय आने पर उन्हें इसका अंजाम भुगतना होगा। आगामी चुनाव में सर्वे के बाद ही टिकट दिया जाएगा।इसमे किसी नेता की नही चलेगी।

बावनकुले जिस समय मीडिया को संबोधित कर रहे थे, उस समय उनके दाहिनी तरफ मीरा भायंदर के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास, विधायक गीता जैन तथा बाईं बांई और पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता बैठे हुए थे। पत्रकार परिषद के दौरान दो तीन बार उन्हें मीरा भायंदर बीजेपी में स्पष्ट रूप से नजर आ रही गुटबाजी का जवाब देना पड़ा।उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों से आये नेताओं में क्षमता होगी तो निश्चित उसपर विचार होगा।

 उन्होंने कहा कि संपूर्ण महाराष्ट्र में धन्यवाद मोदीजी के स्लोगन के साथ वे लोगों के बीच जा रहे हैं। महाराष्ट्र की 200 से अधिक विधानसभा तथा 45 से अधिक लोकसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत हासिल करना का हमारा संकल्प है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की एक लंबी फौज उनके साथ है।उन्होंने कहा कि राज्य के पांच करोड़ से ज्यादा लोग जिन्हें विभिन्न योजनाओं में लाभ मिला वे धन्यवाद मोदीजी को पत्र लिखेंगे।

 राहुल गांधी की यात्रा पर चुटकी लेते हुए बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने इस यात्रा को हाईजैक कर लिया है। कांग्रेस के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता तेजी से बीजेपी के खेमे में शामिल हो रहे हैं। महाराष्ट्र की ढाई साल महा विकास आघाडी सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अनाचार, दुराचार और भ्रष्टाचार में डूबी रही। शिंदे–फडणवीस सरकार 2 सालों में 5 साल के बराबर काम कर महाराष्ट्र को विकास के पथ पर ले जायेगी। प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पहले महामारी आने पर विश्व के दूसरे देश भारत की मदद करते थे परंतु ऐसा पहली बार हुआ है जब कोरोना में भारत ने अपना घर संभालने के बाद दूसरे देशों की भी मदद की और कई देश आज भी मदद मांग रहे है। 

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आनेवाले समय मे महाविकास आघाडी को चुनाव के लिए उम्मीदवार भी नहीं मिलेंगे।राज्य के कई बड़े नेता उनके संपर्क में है।जो भी उद्धोग राज्य से बाहर गए उनके लिए पिछली सरकार जिम्मेदार है।अंधेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा नोटा के प्रचार का खंडन किया। मीरा भायंदर शहर के अधूरे पड़े विकास कार्यों को शिंदे-फडणवीस सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि मीरा भायंदर में विपक्ष का सफाया होना तय है।उन्होंने भायंदर(पूर्व) में भाजपा कार्यालय को भेंट दी,जंहा उनका स्वागत पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम