भायंदर के अभय पंडित को पॉटरी में राष्ट्रीय पुरस्कार

देश के उत्कृष्ट शिल्पकारों को दिया जाता हैराष्ट्रीय पुरस्कार


भायंदर :-
वर्ष 2017, 2018 और 2019 के लिए 30 शिल्प गुरु पुरस्कार और 78 राष्ट्रीय पुरस्कार नई दिल्ली में उत्कृष्ट शिल्पकारों को प्रदान किए गए जिनमें से 36 महिलाएं हैं।इसमे वर्ष 2018 के लिए भायंदर के अभय ब्रह्मदेव पंडित का समावेश हैं। इन पुरस्कारों का मुख्य उद्देश्य शिल्प कौशल में उनकी उत्कृष्टता और भारतीय हस्तशिल्प एवं  वस्त्र क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए मान्यता देना है।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उपस्थिति में संपन्न हुआ।उन्हें यह पुरस्कार वाणिज्य , उद्योग , उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री, कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने प्रदान किया।इस पुरस्कार में 1.00 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, ताम्रपत्र, शॉल और प्रमाण पत्र शामिल है।इस अवसर पर कपड़ा मंत्रालय की सचिव रचना शाह, हस्तकला विकास आयुक्त सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।

ज्ञात हो इन पुरस्कारों को 2002 में भारत में हस्तशिल्प के पुनरुत्थान की स्वर्ण जयंती मनाने के लिए शुरू किया गया था।शिल्प की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट शिल्प कौशल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार वर्ष 1965 से प्रदान किए जा रहे हैं।

पुरस्कार मिलने पर अभय पंडित ने कहा कि यह उन्हें अपने पिता पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित से विरासत में मिली कला के चलते यह सम्मान मिला।पुरस्कार मिलने पर विधायक गीता जैन,पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता,पूर्व उप महापौर हसमुख गहलोत, युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन,अतुल गोयल,निर्मला माखीजा राकेश अग्रवाल, अनिता गाड़ोदिया आदि ने बधाई दी है।ज्ञात हो अभय को ब्रिटिश कौंसिल की और से पॉटरी की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप भी मिली थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम