वर्धमान सागर सूरीश्वरजी का चातुर्मास चेन्नई में

 चातुर्मास प्रवेश 8 जुलाई को


चेन्नई :-
दक्षिण भारत के शहर चैन्नई की क्षितिज पर सद्भाव,सरलता और संयम का दीपक लेकर लोगों के हृदय को धर्म से सुवासित करने श्री वेपेरी श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ की विनंती को स्वीकार कर परम पूज्य राष्ट्रसंत आचार्यदेव श्री पद्मसागरसूरीश्वरजी महाराज साहेब के प्रमुख शिष्य परम पूज्य जापनिष्ठ,सरलमना, समतानिधान आचार्य श्री वर्धमानसागर सूरीश्वरजी म.सा.का चातुर्मास चेन्नई में हो रहा है। 

गुरुदेव के साथअपनी ओजपूर्ण वाणी से जन जन में जिनशासन के लिए कुछ कर मिटने का जज्बा पैदा करने वाले परम पूज्य गणिवर्य श्री कल्याणपद्म सागरजी महाराज आदि 4 श्रमण एवं साध्वीजी श्री समयग दर्शिता श्रीजी आदि 6 श्रमणी भगवंतों का चातुर्मास प्रवेश होगा।संघ ने सभी को दर्शन वंदन का लाभ लेने की अपील की है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन