आर्य संस्कृति व धर्मरक्षा के लिए संत फैलाएं जनजागृति :- मोहन भागवत

 गच्छाधिपति अभयदेव सूरीश्वरजी से संघ चालक ने लिया आशीर्वाद

सूरत :- गुरूराम पावन भूमि में चातुर्मास हेतु बिराजमान तपागच्छ प्रवर समिति के कार्यवाहक व तपागच्छाधिपति आचार्य श्री राम सूरीश्वरजी म.सा.(डहेलावाला) समुदाय के परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय अभयदेव सूरीश्वरजी महाराजा,परम पूज्य आचार्य श्री विजय मोक्षरत्न सूरीश्वरजी महाराजा के दर्शन वंदन कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने आशीर्वाद लिया।


दर्शन पूर्व उन्होंने मंदिर में दर्शन किये। 45 मिनिट चली बैठक में भागवत ने धर्म जागरण, आर्य संस्कृति परंपरा, धर्मरक्षा समरसता, संगठन आदि विषयों के विभिन्न गंभीर मुद्दों पर गुरुदेवश्री से एकांत में विचार विमर्श किया।उन्होंने कहा कि विहार के दौरान आनेवाले गांवों में धर्म का जागरण, हिंदुत्व संगठन व धर्म की रक्षा ज्यादा हो ऐसा हर गांव में धर्मसभा बुलाकर करवानेका आव्हान किया।ज्ञात हो भागवत हरवर्ष गुरुदेव का चातुर्मास देश के किसी भी कोने में हो वे उनके दर्शनार्थ आते हैं।उन्होंने महाराष्ट्र प्रवास के दौरान नागपुर आने की विनंती की।

इस अवसर पर यशवंतचौधरी, चिंतनउपाध्याय, कीर्ति भट्ट तथा शुभमंगल फाऊंडेशन के ट्रस्टी सहित अनेक गणमान्य विशेष रूप से उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन