एथलीट अपने प्रयासों में जीतें या हारें, देश हमेशा उनके साथ खड़ा है :- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेल में भाग लेने जा रहे भारतीय पैरा-एथलीट दल के साथ बातचीत की

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये टोक्‍यो-2020 के पैरालंपिक खेलों के भारतीय पैरा एथलीट दल तथा पैरा-एथलीटों के परिजनों, अभिभावकों और कोचों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर केन्‍द्रीय युवा मामले एवं खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री  किरेन रिजिजू, भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा; भारत की पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक; सचिव, खेल विभाग, भारत सरकार रवि मित्तल भी वर्चुअल रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने पैरा एथलीटों के आत्‍मबल और उनकी इच्‍छाशक्ति की सराहना की। उन्‍होंने पैरालंपिक खेलों में हिस्सा लेने जा रहे अब-तक के सबसे बड़े दल के लिए एथलीटों की कड़ी मेहनत को श्रेय दिया। उन्‍होंने कहा कि पैरा एथलीटों के साथ बातचीत के बाद उन्‍हें उम्‍मीद है कि भारत टोक्‍यो 2020 पैरालंपिक खेलों में एक नया इतिहास रचेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का नया भारत पदकों के लिए एथलीटों पर दबाव नहीं डालता, बल्कि उनसे उनका सर्वश्रेष्‍ठ देने की उम्‍मीद करता है। हाल के ओलंपिक्‍स का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एथलीट अपने प्रयासों में जीतें या हारें, देश हमेशा उनके साथ खड़ा है।   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन