घर की सुख समृध्दि के लिए नमक के उपाय


आइए दर्शना भाटी,वास्तु विशेषज्ञ व टेरो कार्ड रीडर से जानते है कि नमक का उपयोग करने से क्या होता है।


1️⃣घर में नमक का पोछा लगाये-

आप जब भी अपने घर में पोंछा लगाए पोंछे के पानी में थोडा सा समुद्री नमक मिला लें. अब इस पानी से ही पूरे घर में पोंछा लगाए और साफ-सफाई करे ऐसा करने से आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी और घर का वातावरण शांति पूर्ण रहेगा साथ ही घर में बरकत भी बनी रहेगी.


2️⃣नमक को किसी के हाथो में नहीं देना चाहिए-


वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि नमक को सीधे-सीधे किसी व्यक्ति के हाथो में न दे ऐसा करने से व्यक्तियों के आपसी सम्बन्ध खराब होते है और धन कि हानि होती है।


3️⃣घर में धन वृद्धि के लिए नमक रखे-


घर में आर्थिक कमी को दूर करने के लिये कांच के एक गिलास में पानी और नमक मिलाकर घर के नैऋत्य कोण  *(•दक्षिण और पश्चिम के बीच वाले कोण को दक्षिण-पश्चिम या नैऋत्य कहते हैं।)* में रख दे और उसके पीछे लाल रंग का एक बल्ब लगा दें, जब गिलास में रखा पानी सूख जाए तो फिर से उसमें नमक डालकर पानी भरकर रख दे इसे करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है.


4️⃣बाथरूम में नमक रखे-


बाथरूम में नमक रखने से बाथरूम और टॉयलेट के सभी दोष दूर हो जाते है. एक कांच की कटोरी में थोड़ा सा खडा नमक जिसे समुद्री नमक भी कहते है लेकर भर दे ऐसा करने से घर के बाथरूम की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है.


5️⃣घर के मुख्य द्वार पर नमक रखे-


घर में पॉजिटिव एनर्जी आने के लिए और घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लाल रंग के कपडे में डली वाला नमक बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लटका दे इससे घर की निगेटिव एनर्जी बाहर तो जाती ही है साथ ही घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनती है.


6️⃣घर में धन प्राप्ति और बरकत के लिए नमक और लौंग एक बर्तन में रखे-


घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिये नमक बहुत ही असरदार वस्तु है, एक कांच के बर्तन में नमक रखकर उसमें कुछ लौंग डाल दे अब इसे घर में कही पर भी रख दे ऐसा करने से घर में धन आने के रास्ते खुलने लगेंगे और कभी भी धन की कमी नहीं होगी इसका एक फायदा यह भी है कि नमक और लौंग को घर में रखने से अच्छी सुगंध बनी रहती है


Darsshna Bhatti

8652221652

#Vedic Vastu expert

#Numerologist

#Tarot card expert

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो