मीरा-रोड से अंधेरी तक बस सेवा शुरू

भायंदर मेक्सस मॉल से भी बस चल रही हैं


मीरा-भायंदर :-
मीरा-भाईंदर की महापौर ज्योत्स्ना हसनाले ने की मीरा-रोड से अंधेरी (पूर्व) तक बस सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयुत्त दिलीप ढोले, परिवहन समिति अध्यक्ष दिलीप जैन , सभागृह नेता प्रशांत दलवी,राजेन्द्र चांडक व अन्य स्थानीय नगरसेवक मौजूद थे।

मीरा-रोड से अंधेरी इस रूट पर एक वातानुकूलित और एक गैर-वातानुकूलित बस सेवा को चलाया जायेगा। गौरतलब है कि काफी समय से इस रूट पर बस चलाने की मांग हो रही थी और लोकल बंद होने के कारण में इसकी जरूरत और बढ़ गयी है। महापौर ने कहा कि जरूरत को देखते हुए इस रूट पर और भी बस सेवाओं को चलाया जायेगा। 

गौरतलब है कि भाईंदर पश्चिम (मैक्सस माल) से अंधेरी पूर्व के लिए पहले से एक बस चलाई जा रही है। मीरा-रोड से चलने वाली बस मीरा-रोड के अंदरूनी क्षेत्रों से होते हुए अंधेरी जायेगी , जिसका फायदा मीरा-रोड, पूनम सागर, सृष्टि, म्हाडा और पेणकरपाड़ा के रहिवासियों को होगा।नगरसेविका वर्षा भानुशाली ने भी इस सुविधा के लिए प्रयत्न किए थे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो