व्यर्थ ना हो बलिदान प्रदर्शनी1 17 अगस्त तक
मुज़्ज़फर हुसैन ने किया उद्घाटन
भायंदर :- मीरा-भायंदर जिला कांग्रेस कमिटी की और से 'व्यर्थ ना हो बलिदान' पर चार दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
भायंदर(वेस्ट) के कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस प्रदर्शनी में देश को आजादी दिलानेवाले आंदोलन के चित्रों को लगाया गया है।प्रदर्शनी का उद्घाटन महाराष्ट्र कांग्रेस कमिटी के कार्याध्यक्ष मुज़्ज़फर हुसैन ने किया।इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की जमकर टीका की।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रमोद सावंत,महिला जिलाध्यक्ष लीलाताई पाटिल,एंड एस ए खान,पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष दीप काकड़े,रुबीना फिरोज़,कुणाल काटकर,धीरज सिंह,शिंकेश राणे,जगदीश शर्मा,गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।उपस्थित मेहमानों का स्वागत ब्लॉक अध्यक्ष साहेबलाल यादव ने किया। 14 अगस्त से शुरू हुई प्रदर्शनी का समापन 17 अगस्त को होगा। प्रदर्शनी सुबह 10 से रात 10 बजे तक लोगो के लिए खुली रहेगी।
जिन्हें भी इतिहास में रुचि हैं वे एकबार इसका अवलोकन जरूर करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें