लोकेश कोठारी प्रोफेशनल फोरम के संयोजक
वेबिनार व गुरु दर्शन यात्रा का होगा आयोजन
मुंबई :- मेवाड़ संघ प्रोफेशनल फोरम के संयोजक पद पर सीए लोकेश कोठारी (भायंदर) को नियुक्त किया गया है।संघ द्वारा दी गई जवाबदारी के बाद कोठारी ने कहा कि फोरम के सदस्यों की कार्यकारिणी जल्द ही गठित की जाएगी।
कोठारी ने कहा शीघ्र ही गुरु दर्शन यात्रा व प्रोफेशनल वेबिनार का आयोजन किया जाएगा।वर्तमान में कोठारी डब्ल्यूआयआरसी,वसई शाखा के सचिव और कोषाध्यक्ष है।इसमें चार हजार से ज्यादा सीए व लगभग दस हजार विद्दार्थी है। उनकी नियुक्ति पर अनेक गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें