अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करते हैं गुरु :-- ,हरिकांत सूरीश्वरजी .

हजारों आत्माओं की शुद्धि की जयघोष सूरीश्वरजी ने


भायंदर :-
गुरु का महत्व जीवन में बहुत अधिक है, क्योंकि वे हमें ज्ञान, कौशल और जीवन के मूल्यों को सिखाते हैं। गुरु का मार्गदर्शन और समर्थन हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करता है।

उपरोक्त विचार  भायंदर(वेस्ट) के श्री सीमंधर स्वामि जिनालय-उपाश्रय, ९० फीट रोड, में चातुर्मास हेतु बिराजमान शासनधोरी गच्छाधिपति आचार्य श्री जयघोष सूरीश्वरजी म.सा. के कृपा प्राप्त, प्रिय पट्टधर सिद्धवचनी, रोचक प्रवचनकार आचार्य श्री हरिकांत सूरीश्वरजी म.सा.ने गच्छाधिपति के 90वें जन्मोत्सव पर आयोजित गुणानुवाद सभा मे व्यक्त किये।

 श्री पार्श्व-प्रेम मूर्तिपूजक श्वेतांबर जैन संघ- के तत्वावधान में हुई भायंदर गुणानुवाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गच्छाधिपति जिनशासन में मोबाईल लायब्रेरी थे।45 आगम के रहस्य जिन्हे बायहार्ट थे ।उन्होंने हजारो भक्तों के संशयो को दूर किया था, हजारो आत्माओं के दोषो की शुद्धि की थी,वे पूर्वधर के जैसे विशिष्ट परिणतज्ञानी थे।उन्होंने कहा कि गुरु हमें विभिन्न विषयों में ज्ञान और कौशल प्रदान करते हैं, जो हमें अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करता है।तथैव  गुरु का मार्गदर्शन और समर्थन हमें व्यक्तिगत विकास में मदद करता है, जिससे हम अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।हमें जीवन के मूल्यों और नैतिकता के बारे में सिखाते हैं, जो हमें अपने जीवन में सकारात्मक निर्णय लेने में मदद करता है।गुरु हमें विभिन्न विषयों में ज्ञान प्रदान करता है और हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है।

हरिकांत दूरी ने कहा कि एक आध्यात्मिक गुरु हमें आध्यात्मिक ज्ञान और मूल्यों के बारे में सिखाता है और हमें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करता है।उन्होंने कहा कि हमें गुरु के महत्व को समझना और उनका सम्मान करना चाहिए।इस अवसर पर संघ के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप