मुंबई में होगा जीवदया प्रेमी "जैन रत्न जीवनलाल जैन चायवाले" का सम्मान-

 ओसवाल जैन महासंघ व मरुधर का तहलका न्यूज़ नेटवर्क का आयोजन


मुंबई-
अखिल भारतीय ओसवाल जैन संघ महासंघ एवं मरूधर का तहलका न्यूज़ नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में इस बार फिर से 2482वें ओसवाल वंश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 

अखबार के संपादक जगदीश मेहता ने बताया कि कार्यक्रम में जैन समाज के आईएएस, आईपीएस, आईआरएस अधिकारी, डॉक्टर्स, एडवोकेट्स, उद्योगपति एवं समाज के अनेक गणमान्य शामिल होंगे । इस अवसर पर बेरोजगारी, विवाह संबंधी समस्याएँ एवं समाज में बढ़ रहे आडंबर जैसे मुद्दों पर बुद्धिजीवियों द्वारा सार्थक मंथन होगा। बीते वर्ष की उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर भी विवरण प्रस्तुत होगा। सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु दो प्रमुख संस्थाएँ भी उपस्थित रहेंगी।

27 अप्रेल को सुबह 9 बजे दादर (पूर्व)में स्थित स्वामीनारायण सभाग्रह में सुबह 9 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।मेहता ने सभी समाजबंधुओं से विनम्र आग्रह है कि वे इस अवसर पर उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश नागदा के जीवनलाल जैन चायवाले को कोरोना काल मे उनके कार्यों व सामाजिक कामों हेतु सम्मानित किया जाएगा।

जैन को जर्नलिस्ट क्लब अध्यक्ष राजेश सकलेचा (भाईजी),पत्रकार व युथ फ़ोरम के अध्यक्ष दीपक जैन, भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव,राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा यादव,मनीष गुप्ता,सोहन वर्मा,सुनील सेठिया ,डॉ. हरीश शर्मा,संतोष सांवरिया,प्रेम कुमार वैद्य, इंद्रजीत सिंह चौहान, राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, संतोष सिंह पवार,मुकेश विश्वकर्मा एवं भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, अनंत श्री पौधा रोपण सामाजिक समिति के प्रवीण पाल बिल्लू भैया, बजरंगसिंह चौहान,जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष धर्मेंद्र बम, सुरेन्द्र कांकरिया, प्रकाश चंद्र सांवेर वाले, दिलीप छिपानी, रवि कांठेड़, अमरीक सिंह ,श्रेणिक बम, अमित बम प्रशांत नाहर, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान , बृजेश बोहरा,मनीष ओरा, पत्रकार निलेश मेहता,मनोज सोनी,सुनील उपाध्याय, कपड़ा व्यापारी दीपक जैन,महेन्द्र जैन नाना, गगन बोहरा, कन्हैया चौधरी, महेंद्र सिंह पंवार, आदि ने जीवन लाल जैन को बधाई शुभकामनाएं प्रेरित की। विशेष,,चातुर्मास हेतु विराजित मुनि श्री का आशीर्वाद लेने के बाद मुंबई प्रस्थान किया।जीवदया प्रेमी जीवनलाल जैन को एकबार फिर बधाई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप