महाराष्ट्र केसरी कुश्ती चैंपियनशिप में ऐश्वर्या सणस को सिल्वर मेडल

सरकार,कॉर्पोरेट स्थाएं सहयोग करे

ऐश्वर्या जैसे बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस देश मे कई हैं।कई खिलाड़ी आर्थिक स्थिति के चलते आगे नही बड पाते हैं।ऐश्वर्या भी बहुत साधारण परिवार से है, और बहुत मेहनत करके वह इस मुकाम पर पंहुची हैं।शहर के दो अखाड़े के खिलाड़ी तैयार कर रहा हैं।मेरा सामाजिक संस्थाओं, कॉरपोरेट जगत व सरकार से अनुरोध है कि वो ऐसे खिलाड़ियों को सहयोग करें।

दीपक जैन / अध्यक्ष

युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन(युथ फोरम)


भायंदर  : -
सांगली में आयोजित पहली महिला महाराष्ट्र केसरी कुश्ती चैंपियनशिप में भायंदर पश्चिम स्थित जय मल्हार कुश्ती अखाड़ा की पहलवान ऐश्वर्या सणस ने 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता हैं। उसके माता पिता बहुत साधारण परिवार से है।

मीरा भायंदर की रहने वाली ऐश्वर्या अब तक नेशनल स्कूल रेसलिंग चैंपियनशिप में कई मेडल जीत चुकी हैं। ऐश्वर्या पिछले पांच सालों से जय मल्हार कुश्ती अखाड़े में कुश्ती प्रशिक्षक प्रेमचंद अकोले के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर उसने जय मल्हार अखाड़ा का नाम गौरान्वित किया है।

उसकी सफलता से जय मल्हार कुश्ती अखाड़ा व शहर में खुशी का माहौल है। उन्हें कुश्ती परिसर के संस्थापक अध्यक्ष गोरख खलवकर और कोच से बहुमूल्य मार्गदर्शन मिला है।उनकी उपलब्धि पर विधायक गीता जैन,युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन,निर्मला माखीजा, अतुल गोयल, दिनेश सराफ,सूरज नांदोला, राकेश अग्रवाल, अनिता गाड़ोदिया,शेरोन सलढाना आदि ने बधाई दी है।शीघ्र ही फोरम उन्हें मनपा आयुक्त दिलीप ढोले के हाथों सम्मानित करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप