जंजीरे धारावी किले पर 284 वां विजय दिवस मनाया

मीरा भायंदर महानगरपालिका का कार्यक्रम


भायंदर :-
06 मार्च 2023 को मराठों द्वारा पुर्तगालियों से जंजीरे धारावी किले पर कब्जा किए जाने के 284 साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर मीरा भायंदर महानगर पालिका आयुक्त और प्रशासक दिलीप ढोले  व विधायक गीता जैन की उपस्थिति में जंजीर धारावी किले में विजय दिवस मनाया गया।

जंजीरे धारावी किला वसई किले के ठीक सामने उत्तन के चौक के पास स्थित है। यह किला गांव की और ऊपर जाते समय चौक जेट्टी से शुरू होता है। चिमाजी अप्पा ने पुर्तगाली समुद्री रसद को काटने के लिए 6 मार्च 1739 को पुर्तगालियों पर हमला कर किले को अपने कब्जे कर लिया था। इसलिए इस दिन को प्रेमियों द्वारा विजय दिवस के रूप मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा किले में चिमाजी अप्पा की एक घुड़सवारी प्रतिमा का अनावरण किया गया है। इसके अलावा इस ऐतिहासिक किले के बारे में शहर के नागरिकों में जागरूकता पैदा करने के लिए महानगर पालिका द्वारा विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित किया जा रहा है। इस वर्ष पहली बार फोर्ट साइक्लोथॉन 2023 का आयोजन किया गया।

खास बात यह है कि इस किले के सौंदर्यीकरण के लिए महानगर पालिका और राज्य सरकार की ओर से बजट में कुल 13 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है। साथ ही दुर्ग प्रेमियों की मांग पर पहली बार किले में विजय दिवस मनाया गया। इस संबंध में आयुक्त ने विभागाध्यक्षों को आवश्यकतानुसार कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए थे।

इस ऐतिहासिक जंजीरे धारावी किले को राज्य सरकार के साथ साथ मीरा भायंदर महानगर पालिका भी भुला बैठी थी। यहाँ पर शराब और नशेड़ियों का चहेता अड्डा बन गया था। शराब और चिलम मिलना आम हो गया था। पिछले साल पूर्व नगरसेवक रोहित सुवर्णा और नवजवान पत्रकार मयूर ठाकुर और उनके कुछ साथियों ने कुछ हफ्तों तक मेहनत कर साफ़ सफाई की और लोगों और प्रशासन को इस किले के बारे में जागरूक कराया। नेताओं को फण्ड के लिए प्रेरित किया। आज जो किला देखने लायक बना वो इन नवजवानों की देन है।

इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि आगे भी किले के संवर्धन में कोई कमी नही आने दी जाएगी।इस अवसर पर संभाजी पानपट्टे, पूर्व नगरसेवक ध्रुवकिशोर पाटिल, समाजसेवी रोहित सुवर्णा,पत्रकार मयूर ठाकुर सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम