महाराष्ट्र केसरी कुश्ती चैंपियनशिप में ऐश्वर्या को सिल्वर

सरकार, कॉर्पोरेट संस्थाएं सहयोग करे

ऐश्वर्या जैसे बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस देश मे हैं। कई खिलाड़ी आर्थिक स्थिति के चलते आगे नही बड पाते हैं। ऐश्वर्या भी बहुत साधारण परिवार से है, और बहुत मेहनत करके वह इस मुकाम पर पहुंची हैं। शहर के दो अखाड़े के खिलाड़ी तैयार कर रहा हैं। मेरा सामाजिक संस्थाओं, कॉरपोरेट जगत व सरकार से अनुरोध है कि वो ऐसे खिलाड़ियों को सहयोग करें।

दीपक जैन अध्यक्ष- यूथ फोरम

 


भायंदर :- कुश्ती में बेटीयां भी अब बडा नाम करने लगी है। ऐश्वर्या सणस ने सिल्वर मेडल जीत कर भायंदर में अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश में भी भायंदर का नाम रोशन किया है। महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय खेल है जो अब राष्ट्रीय स्तर से होता हुआ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रिय हो रहा है। सांगली में आयोजित पहली महिला महाराष्ट्र केसरी कुश्ती चैंपियनशिप में भायंदर पश्चिम स्थित जय मल्हार कुश्ती अखाड़ा की पहलवान ऐश्वर्या सणस ने 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता हैं। उसके माता पिता बहुत साधारण परिवार से है।

मीरा भायंदर की रहने वाली ऐश्वर्या अब तक नेशनल स्कूल रेसलिंग चैंपियनशिप में कई मेडल जीत चुकी हैं। ऐश्वर्या पिछले पांच सालों से जय मल्हार कुश्ती अखाड़े में कुश्ती प्रशिक्षक प्रेमचंद अकोले के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर उसने जय मल्हार अखाड़ा का नाम गौरान्वित किया है। उसकी सफलता से जय मल्हार कुश्ती अखाड़ा व शहर में खुशी का माहौल है। उन्हें कुश्ती परिसर के संस्थापक अध्यक्ष गोरख खलवकर और कोच से बहुमूल्य मार्गदर्शन मिला है। 

 उनकी उपलब्धि पर विधायक गीता जैन, यूथ फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन, निर्मला माखीजा, अतुल गोयल, दिनेश सराफ, सूरज नांदोला, राकेश अग्रवाल, अनिता गाड़ोदिया, शेरोन सलढाना आदि ने बधाई दी है। यूथ फोरम ऐश्वर्या सणस की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय है एवं संस्था की ओर से शीघ्र ही उन्हें मनपा आयुक्त दिलीप ढोले के हाथों सम्मानित किया जायेगा।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम