भायंदर में निशुल्क कानूनी सलाह केंद्र शुरू

हर शनिवार को सेवाएं


भायंदर :-
सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) की और से निशुल्क कानूनी सलाह केंद्र शुरू किया गया हैं।इस अवसर पर शेरॉन सलढाना व महिला रिक्षा चालकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की संयोजक एंड ममता हसराजानी व निर्मला माखीजा ने बताया कि भायंदर(वेस्ट) स्थित अवर लेडी ऑफ़ वेलंकनी हाईस्कूल में उदघाटन भायंदर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एम बी पाटिल व भरोसा सेल की पुलिस निरीक्षक तेजश्री शिंदे ने किया।उपस्थित अतिथियों ने फोरम के इस उपक्रम की प्रशंसा की।पाटिल ने फ़ोन नंबर 112 के बारे में बताया साथ ही पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने किये जा रहे कामों की जानकारी दी।संचालन दीपक जैन ने किया।

विशेषज्ञ वकीलों द्वारा हर शनिवार को सेवाएं दी जाएगी।अपोइंटमेंट लेना अनिवार्य है।इस अवसर पर एंड अनिल शर्मा, एंड सी बी शुक्ला,एंड  मोइज़ शेख,एंड तरुण शर्मा,एंड सुमिता चिलवेरी,सूरज नांदोला, राकेश अग्रवाल, दिनेश सराफ,पिंकी सतसंगी,राहुल यादव,गौरांग कंसारा,नरेश नीले सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।अधिक जानकारी के लिए 7718053020 / 9004242210 पर संपर्क करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम