परोपकारिता और सामाजिक समरसता ही अग्रकुल के डीएनए में है :- डॉ. हर्षवर्धन

कहानी दो बूंद की भेंट


मुंबई :-
पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व निदेशक डब्ल्यूएचओ ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (एबीएएस), मुंबई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा ।डॉ हर्षवर्धन ने "कहानी दो बूँद की " यह किताब ,जो की उन्होंने पोलियो मुक्त राष्ट्र पर लिखी है ,अखिल भारतीय अग्रवाल के सदस्यों को भेंट दी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र अग्रवाल ने अतिथि का परिचय कराया और कोविड-19 के दौरान उनकी उपलब्धियों के लिए उनकी सराहना की।डॉ सुमन अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव, एबीएएस ने एबीएएस की उत्पत्ति के बारे में बताया और यह अब तक क्या क्या काम कर चुकी है इसकी जानकारी दी ।

मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष शिवकांत खेतान ने एबीएएस द्वारा की जा रही विभिन्न परियोजनाओं में भाग लेने के लिए उपस्थित सम्मानिय  गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया।अनूप गुप्ता, महाराष्ट्र ABAS अध्यक्ष ने  महाराष्ट्र चैप्टर की उपलब्धियों व  विजन के बारे में विस्तार से बताया। अजय अग्रवाल, सचिव ने अग्रसेन जयंती के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

एबीएएस एवं अग्रवाल सेवा समाज, मुंबई , इस अवसर पर 26 सितंबर को दक्षिण मुंबई में एक रैली और 27 सितंबर को एक संगीत संध्या का आयोजन कर रहा है।डॉ झुनझुनवाला ,ईश्वरदास रासीवासियाजी ,ब्रिज मित्तल ,शीतल अग्रवाल,आनन्दप्रकाश गुप्ता,सुनील सिरासलेवाला ,गिरीश अग्रवाल ,डॉ  अरुण गुप्ता ,सुरेश नांगलिआ , डॉ अशोक गुप्ता ,रचना सिंघल ,सुरेंद्र रूइआ व् अन्य गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम की शोभा बढाई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम