झाबुआ में नवपद ओलीजी का आयोजन

 गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वरजी की निश्रा 


झाबुआ :- त्रिस्तुतिक संघ नायक,गच्छाधिपति, 
पुण्य सम्राट राष्ट्रसंत परम पूज्य आचार्य श्री  विजय जंयतसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी  म सा आदि ठाणा की पावन निश्रा में अनुपम,अत्यंत महीमावती, शाश्वत आसोज मास की श्री नवपद ओली आराधना का आयोजन नगर के मे होने जा रही हैं।

 मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी म.सा.व मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी म.सा. ने बताया कि ओलीजी भगवान आदिनानाथ के 127 वर्ष पुराने 52 जिनालय के सानिध्य में व त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ झाबुआ तथा श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन चातुर्मास समिति,झाबुआ (म. प्र) के तत्वावधान में1अक्टूबर से  9 अक्टूबर तक चलेगी।भारतभर के सकल श्री संघों को ओलिजी करने आमंत्रित है।इसके लाभार्थी स्व.श्री चांदमलजी  सकलेचा की स्मृति मे सुशीलादेवी,मांगुबेन-शांतीलालजी,सुशीलादेवी- पन्नालालजी,तारादेवी-कांतीलाल जी, तेजमल-मंजुदेवी सकलेचा एंव सकलेचा परिवार झाबुआ, राणापुर-कानपुर वाले हैं।          

ओलीजी करनेवाले आराधक अपना नाम  संदीप सकलेचा  8085327575  अथवा  अमित जैन 9425413788 पर संपर्क करें।अंतिम तारीख 30 सितंबर हैं। 

       

                            


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम