संदेश

पद्मसागरसूरीस्वरजी का भायंदर में भव्य चातुर्मास

चित्र
  भायंदर- राष्ट्र संत आचार्य श्री पद्मसागरसूरीस्वरजी म.सा.आदि ठाणा का भव्य चातुर्मास प्रवेश भायंदर स्थित बावन जिनालय में विशाल जनमेदनी की उपस्थिति में हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ. ज्ञात हो पिछले कई वर्षों से बावन जिनालय जैन संघ गुरुदेव को चातुर्मास की विनंती कर रहा था जो इस साल पूरी हुई.  भायंदर(वेस्ट) में निकली शोभा यात्रा में आचार्य हेमचंद्रसागरसूरीस्वरजी म.सा.,आचार्य प्रसन्नकीर्ति सागरसूरीस्वरजी म.सा.,विवेकसागरसूरीस्वरजी म.सा.,गणिवर्य प्रशांतकीर्तिसागरजी म.सा. आदि ठाणा भी उपस्थित थे. बावन जिनालय प्रांगण में विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव ने चातुर्मास का महत्व समझाया. उन्होंने कहा चातुर्मास कर्म खपाने का अनमोल अवसर हैं. चातुर्मास के दौरान जितना धर्म किया जाये कम हैं.इस अवसर पर दादरा नगर हवेली के राज्यपाल के अलावा धार्मिक,सामाजिक,राजनैतिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. भक्ति की धूम संगीतकार राकेश शाह ने व संचालन भरत कोठारी ने किया. नियमित प्रवचन सुबह 8.30 से 9.30 बजे है.गुरुदेव की निश्रा में अनेक आयोजन होंगे.         ...

अभयदेवसूरीस्वरजी का चातुर्मास भायंदर में

चित्र
भायंदर- तपागच्छीय प्रवर समिति  के  कार्यवाहक,पालीताणा व शंखेश्वर तीर्थ विकासक परम पूज्य आचार्य श्री अभयदेवसूरीस्वरजी म.सा.,आचार्य श्री मोक्षरत्नसूरीस्वरजी म.सा.आदि ठाणा का चातुर्मास इस वर्ष भायंदर में हो रहा हैं. ज्ञात हो गच्छाधिपति का 15 वर्षों के बाद चातुर्मास होने से लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है और संघ इसे ऐतिहासिक बनाने हेतू तैयारी में लगा हैं. भायंदर(वेस्ट)स्थित श्री मुनिसुव्रत जिनालय के प्रांगण में गुरुदेव का प्रवेश शनिवार 14 जुलाई को सुबह 8 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ  संपन्न हुआ.प्रवेश पर राष्ट्र संत आचार्य श्री पद्मसागरसूरीस्वरजी म.सा.,डहेलवाला समुदाय वडील आचार्य यशोभद्रसूरीश्वरजी म.सा.,पीयूषभद्रसूरीस्वरजी म.सा.,प्रसन्नकीर्तिसुरीस्वरजी म.सा.,हेमचंद्रसागरसूरीस्वरजी म.सा.,विवेकसागरसूरीस्वरजी म.सा,के अलावा बड़ी संख्या में साधु साध्वी उपस्थित थे. चातुर्मास को सफल बनाने हेतू अभय मोक्ष चातुर्मास समिति का गठन किया गया हैं.प्रवेश के अवसर पर रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे,विधायक नरेंद्र  मेहता,विधायक मनीषा चौधरी,महापौर डिंपल मेहता,पूर्व महापौर ग...

स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता जरूरी

चित्र
भायंदर स्टेशन पर स्वर्ण  सप्ताह की शुरुवात  भायंदर-  स्वच्छता एक ऐसा कार्य है जिसके प्रति जागरूक रहना हम सभी की जवाबदारी हैं. स्वच्छता एक अच्छी आदत है अच्छे और स्वस्थ जीवन के लिए. अच्छे स्वास्थ के लिए सभी प्रकार की स्वच्छता जरूरी है चाहे फिर वह व्यक्तिगत हो,अपना स्टेशन हो या पर्यावरण हो.  उपरोक्त विचार उप महाप्रबंधक राहुल जैन ने भारतीय रेल प्रवासी एंड वेलफेयर असोसिएशन,लायन डिस्ट्रिक्ट 3231- A 3,युथ फोरम व अन्य संस्थाओं की और से भायंदर रेल्वे स्टेशन पर आयोजित स्वच्छता अभियान के 50वे सप्ताह के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम मेंव्यक्त किये.उन्होंने कहा की अपनी आदत में साफ सफाई को शामिल करना बहुत आसान हैं. ज्ञात हो पिछले 50 सप्ताह से उपरोक्त संस्थाओं द्वारा भायंदर स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं. पूर्व महापौर गीता भरत जैन ने कहा की हमे स्वच्छता से कोई समझौता नहीं करना चाहिए. हमे अपना घर ही नहीं बल्कि आसपास का परिसर ,अपना शहर स्वच्छ रखना चाहिए. हर अभिभावक और स्कूल को बच्चों को सफाई के बारे में नियमित बताना चाहिए.    ...

हमारा प्रेम आज भी राम-लक्ष्मण की तरह जीवंत है

चित्र
चंद्रप्रभजी महाराज का जन्मदिवस मनाया    पुना - भारत गौरव, महान चिंतक राष्ट्र-संत पूज्य श्री चंद्रप्रभजी महाराज का 57 वां जन्मदिवस देश भर से पधारे गुरुभक्तों के बीच  जैन दादावाड़ी में धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रभुभक्ति, गुरुभक्ति और साधर्मी भक्ति कर एक-दूसरे को जन्मोत्सव की बधाइयाँ बांटी।  विशाल जनमेदनी को संबोधित करते हुए महोपाध्याय श्री ललितप्रभसागर जी म.सा.ने कहा कि मैंने राम को तो नहीं देखा, पर श्री चन्द्रप्रभजी के रूप में मुझे राम मिल गए हैं.आज हम दोनों भाइयों को संन्यास लिए हुए 40 साल हो गए हैं और हमारा प्यार आज भी राम-लक्ष्मण की तरह जीवंत है.सच तो यह है कि हमारे शरीर भले ही दो है, पर भीतर में प्राण एक ही है.  ललितप्रभ जी ने कहा कि हमें या तो 100 किताबें लिखकर जानी चाहिए ताकि हमारे जाने के बाद भी दुनिया किताबों को पढ़कर हमें याद कर सके या फिर ऐसा जीवन जीकर जाना चाहिए कि हम पर 100 किताबें लिखी जा सके.मुझे गर्व है कि चन्द्रप्रभजी ने  न केवल 300 से उपर किताबें लिखी हैं, बल्कि ऐसा जीवन भी जिया है क...

मानव सेवा ही सच्ची सेवा

चित्र
गुरु प्रेम मीशन में बोले पाटोदिया   भायंदर -मानव सेवा ही सच्ची सेवा हैं. इसे समझना बहुत जरूरी हैं. जिस समाज ने हमे दिया उसे वापस देने का प्रयास हर इंसान को करना चाहिए.  व्यक्ति दुनिया से जब जाता हैं तो अपने अच्छे कर्म को ही साथ ले जाता हैं. भूके को भोजन और प्यासे को पानी सेवा के बड़े काम हैं. आज मेडिकल इलाज आम आदमी के लिए बहुत महंगा हो गया हैं ऐसे में चिकित्सा सेवा बहुत बड़ी सेवा हैं. उपरोक्त विचार लायन डिस्ट्रिक्ट 3231-A3 के  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सीए सुनील पाटोदिया ने व्यक्त किये.    पाटोदिया परम पूज्य तपगच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेमसूरीस्वरजी म.सा.के आजीवन चरणोपासक  परम पूज्य आचार्य श्री कुलचंद्रसूरीस्वरजी  (के.सी ) म.सा.के 50 वें जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित मेडिकल कैंप में बोल रहे थे. भायंदर (वेस्ट) के अवर लेडी ऑफ़ वैलंकनी हाईस्कूल में गुरु प्रेम मिशन आयोजित शिविर की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर व नगरसेविका गीता भरत जैन थी. उन्होंने के.सी. म.सा. की प्रेरणा से हो रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की. कार्यक्रम में हिंदुजा हॉस...

शिक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाएगा सॉल

चित्र
सूरज  नंदोला नये अध्यक्ष   भायंदर- अनेक सामाजिक उपक्रमों  साथ साथ शिक्षा और स्वच्छता व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूकता  अलावा बीच रास्ते या कहीं पर भी थुकनेवालों को थूक से होनेवाली बिमारियों के  लोगों को अवगत कराएगा सोशल आर्गेनाईजेशन अपॉन लाइफ (सॉल). उपरोक्त विचार संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूरज नंदोला  व्यक्त किये.  भायंदर (वेस्ट)में आयोजित अपने शपथविधि समारोह में बोल रहे थे. नंदोला  कहा की उनका प्रयास रहेगा की टैक्स भरने के प्रति लोगों व में फैली गलतफमियों को दूर करने के अलावा सरकारी योजनाओं को पिछड़े वर्ग तक पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे. उन्होंने बताया की संस्था 12 मई को भायंदर (वेस्ट) स्थित अवर लेड़ी ऑफ़ वैलंकनी हाइस्कूल में गुरु प्रेम मिशन  द्वारा परम पूज्य आचार्य कुलचंद्रसूरीस्वरजी (के.सी.)म.सा.के 50वें जन्मदिन पर आयोजित मेडिकल कैंप में हिस्सा लेगा.इस शिविर में लायन डिस्ट्रिक्ट 3231-A३,युथ फोरम,भारत विकास परिषद,अग्रवाल युथ ब्रिगेड आदि संस्थाए भी हिस्सा ले रही हैं. 3 जून को रियायती दर पर नोटबुक का वितरण कि...

आदिवासियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़े

चित्र
लायंस क्लब इंटरनेशनल का मल्टीपल कन्वेंशन संपन्न  मुंबई- लायंस क्लब इंटरनेशनल का मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 3231का पहला कन्वेंशन हाल ही में संपन्न हुआ. इसकी मेजबानी डिस्ट्रिक्ट 3231-A3 ने की. नए मल्टीपल  गठन के  बाद यह पहला कन्वेशन था. दो दिवसीय कन्वेंशन का उद्घाटन पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन अशोक मेहता ने किया. मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य व कलिंगा विश्व विद्यालय के संस्थापक अच्युत सामंत थे. लायन एंड. सुभाष भलवाल के अध्यक्ष्ता  हुए कार्यक्रम में बोलते हुए संसद सदस्य सामंत ने कहा की सोशल इनोवेशन के माध्यम से जीवन परिवर्तन के बारे में बात करने पर मुझे बहुत खुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि हमारी दुनिया धन, शक्तिशाली और अमीर व्यक्तियों के बीच युद्ध से भरी हैं पर  एक परंपरा जो "सबसे अच्छा जीवन रक्षा" के सिद्धांत का पालन करती है। लायन सुनील पाटोदिया के नेतृत्व में पालघर जिला में आदिवासी बच्चों के लिए स्कूल बनाये जाने के निर्णय  उन्होंने प्रशंसा की.उन्होंने कहा  वे इस कार्य में पूरा मार्गदर्शन देंगे. पाटोदिया ने कहा की सामंत धन अर्जित करके नाम कमा सकते...

सुनील पाटोदिया मल्टीपल कॉउंसिल चेयरमैन बने

चित्र
मुंबई-दि इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ़ लायंस क्लब के मार्गदर्शन में कार्यरत लायन डिस्ट्रिक्ट 3231-A3 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुनील पाटोदिया को सर्व सम्मति से वर्ष 2018-19 के लिए 3231 मल्टीपल का कॉउंसिल चेयरमैन चुना गया. उनके नाम का प्रस्ताव निर्वाचित गवर्नर डॉ दीपक चौधरी ने रखा जिसका लायन के जे पॉल और लॉ सीए दिव्येश शाह ने अनुमोदन किया। ज्ञात हो डिस्ट्रिक्ट 3231-A 3 ने पाटोदिया के  नेतृत्व में सेवा के नए आयाम स्थापित किये है व डिस्ट्रिक्ट सांसद डॉ अच्चयूत सामंत के मार्गदर्शन में विक्रमगड क्षेत्र में 5000 आदिवासी बच्चो के लिए 65 करोड़ की लागत से स्कूल का निर्माण शुरू होने जा रहा है.  अपनी नियुक्ति पर सुनील पाटोदिया ने निर्वाचित गवर्नर लायन दीपक चौधरी और उनके साथियों का आभार प्रकट किया। निर्वाचित फ़र्स्ट वाइस गवर्नर लायन डॉ.अजीत जैन, सैकंड वाइस गवर्नर लॉ शशिकांत मोढ,पूर्व महापौर गीता भरत जैन,अतुल गोयल,सोल के ट्रस्टी राधेश सिंघानिया,सोल के अध्यक्ष सूरज नंदोला,युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनायें दी हैं....

कला का बेजोड़ नमूना है पंडित का काम

चित्र
अनंत का काम भी प्रदर्शनी में  मुंबई-पद्मश्री पुरस्का र से सम्मानित ब्रह्मदेव पंडित आज किसी परिचय के मोहताज नहीं बल्कि उनके काम और कला ने भारत    को राष्ट्रीय अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायी है.कहते है हुनर के साथ लक्ष्य हो तो व्यक्ति कुछ भी कर सकता हैं और इन्ही दो चीजों की बदौलत पंडित परिवार राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को गोरान्वित कर रहा हैं.मिट्टी को विविध बर्तनों का रूप देकर देश विदेश के कारीगरों को अपनी कला का लोहा मनवा कर बता दिया की बता दिया कि हम भी किसी से कम नहीं. उपरोक्त विचार सीमरोज़ा आर्ट गैलरी में फिरोजा गोदरेज ने ब्रह्मदेव पंडित  की प्रदर्शनी पर व्यक्त किये. उन्होंने कहा की सभी के कामों की जितनी प्रशंसा की जाये कम हैं.मिट्टी को जिस तरह वे रंगों में ढालते है वह बेमिसाल हैं. प्रदर्शनी का उद्घाटन संगीता जिंदल ने किया. इस प्रदर्शनी में देवकी पंडित,अभय पंडित,खुशबू पंडित तथा उनके पोते अनंत पंडित के काम को पहलीबार प्रदर्शनी में रखा गया हैं. ज्ञात हो अनंत पंडित इस परिवार की चौथी पीढ़ी हैं.यह प्रदर्शनी सीमरोजा...

65 करोड़ की लागत से बनेगा आदिवासी लायंस स्कूल

चित्र
65 करोड़ की लागत से बनेगा आदिवासी लायंस स्कूल  डिस्ट्रिक्ट 3231-A3 का सबसे बड़ा सेवा कार्य  दीपक आर.जैन   मुंबई-  लायंस क्लब इंटरनेशनल के मार्गदर्शन में कार्यरत लायन डिस्ट्रिक्ट 3231 A3 वर्ष 2017-18 हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान बनाकर भारत का नाम विश्व स्तर पर गौरान्वित कर रहा है. फिर वह सेवा का क्षेत्र हो या सदस्यता वह किसी में पीछे नहीं हैं. लायन सुनील पाटोदिया के नेतृत्व में लायंस चॉइस किश इंटरनेशनल स्कूल बनने जा रहा हैं जो ओरिसा स्थित कलिंगा विश्वविद्द्यालय की तर्ज पर होगा. यह डिस्ट्रिक्ट का अब तक का सबसे बड़ा सेवा कार्य होगा. ज्ञात हो पाटोदिया ने अपने कार्यकाल में 100 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा हैं.  121 से ज्यादा क्लब 24 करोड रुपये से ज्यादा के सेवा कार्य कर चुके हैंहाल ही में अपनी मुंबई यात्रा के दौरान लायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने अपनी मुंबई यात्रा के दौरान सुनील पाटोदिया की प्रशंसा करते हुए कहा था की इस डिस्ट्रिक्ट ने अपने कार्यों से विश्व में देश का नाम रोशन किया हैं. अपन...

महिला आर पी एफ स्टाफ सम्मानित

चित्र
भायंदर- पश्चिम रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल में कार्यरत महिला स्टाफ को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सामाजिक संगठन युथ फोरम व लायन डिस्ट्रिक्ट 3231-A 3 द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुनील पाटोदिया ने बताया की पुलिस निरीक्षक गायत्री पटेल सहित 20 साल सेवा के पूर्ण करनेवाली 49 स्टाफ को सर्टिफिकेट प्रदान किये गए. भायंदर(वेस्ट)  पी एफ बेरेक में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व महापौर गीता बी.जैन,राधेश सिंघानिया,राधेश्याम मौर्य,कमलेश शाह,फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन उपस्थित थे.       

.संयम और अनुशासन सफलता की कुंजी हैं

चित्र
देश के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका  मुंबई -युवा किसी भी देश के रीढ़ की हड्डी है. देश बनाने में युवाओं की मुख्य भूमिका होती हैं. देश का भविष्य युवाओं द्वारा ही सूंदर बनता हैं. भारत तो युवाओं का ही देश हैंऔर जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा युवा वर्ग का हैं. देश को आजादी दिलाने मे भी नेताजी सुभाषचंद्र बोस,शहीद भगतसिंह,चंद्रशेखर आजाद जैसे कई युवाओं के योगदान को भूले नहीं भुलाया जा सकता.  उपरोक्त विचार लायंस क्लब ऑफ़ मुंबई मेट्रो के संस्थापक और लायन डिस्ट्रिक्ट 3231-A3 की एक्शन  कमिटी के सक्रिय सदस्य लायन अतुल गोयल ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए व्यक्त किये.गोयल ने कहा की आज के युवा को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और भारत को विकासशील से विकसित देश बनाने के लिए उसे सामाजिक,आर्थिक,राजनैतिक,प्रशासनिक सभी विषयों में रूचि लेनी होगी. उन्होंने कहा की स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 'युवा राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है '. उन्होंने युवाओं को हमेशा बढ़ावा दिया और उनके  विचार हमे आज भी प्रभावित करते हैं. आज के कई युवा उन्हें अपना आदर्श मानते हैं. अतुल गोयल ने कहा देश के...

जीवन में गुरु का महत्व सबसे ज्यादा

चित्र
जीवन में गुरु का महत्व सबसे ज्यादा  बंबोरी पुरस्कार किशन म्हात्रे को  भायंदर- कबीर दास जी ने सत्य ही कहा है गुरू बिन ज्ञान न उपजै, गुरू बिन मिलै न मोष.गुरू बिन लखै न सत्य को गुरू बिन मिटै न दोष.भारतीय संस्कृति में शिक्षकों का स्थान हमेशा ऊँचा रहा है और रहेगा. जीवन में सफलता की उचाईयों को पाने के लिए विद्द्यार्थी हमेशा अपने शिक्षक,शिक्षिकाओं की बातों को महत्व दे. उनका सही अनुसरण किया तो आपको सफलता से कोई नहीं रोक सकता. उपरोक्त विचार मीरा-भायंदर के विधायक नरेंद्र मेहता ने व्यक्त किये. वे भायंदर(वेस्ट) में आयोजित अवर लेडी ऑफ़ वैलंकनी हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज वे गुड शेपर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में बोल रहे थे.कार्यक्रम की मुख्या अतिथि  मीरा-भायंदर महानगरपालिका की महापौर डिंपल मेहता ने भी पालकों का मार्गदर्शन किया. पूर्व महापौर व नगरसेविका गीता भरत जैन ने कहा हमारे भविष्य को उज्जवल बनाने में टीचर्स का योगदान सबसे अहम् होता हैं. उन्होंने कहा की बच्चा जब भी टीचर की शिकायत लेकर आये तो उसके सामने बहुत नार्मल रहिये और टीचर से बात करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दीजिये जिससे बच्...

भारत को जानो जैसी प्रतियोगिताएं जरुरी

चित्र
मुंबई -भारत को जानो जैसी प्रतियोगिताएं समय की आवश्यकता हैं और ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए. भारत एक प्राचीन व विशाल देश हैं,जहाँ पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक भौगोलिक,ऐतिहासिक,सांस्कृतिक,राजनीतिक व सामाजिक विविधताएँ परीलक्षित होती है. सभी को आत्मसात करने की अद्भुत क्षमता भारतीय संस्कृति में रही हैं. भारत को जानो प्रतियोगिता से हमारी संस्कृति की वास्तविकताओं से अपने विद्द्यार्थियों अवगत होंगे तो देश को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता. उपरोक्त विचार भारत विकास परिषद् द्वारा कांदिवली के तेरापंथ भवन में देशभर से आये बच्चों को पुरुस्कृत करते हुए विज्ञानं,प्रोधोगिकी व पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने व्यक्त किये.उन्होंने कहा  राष्ट्रीय स्तर की  की एवं अपने देश,संस्कृति,इतिहास,धर्म तथा आधुनिक भारत के सकारात्मक पक्ष की जानकारी देना बहुत अच्छा प्रयास हैं.अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम पारीक ने की..मेहमानों का स्वागत संस्था के प्रांत अध्यक्ष सीए लक्ष्मीनिवास जाजू ने किया. राष्ट्रीय संयोजक सीए माणक डागा व सह संयोजक रामल...

आनंदमय जीवन के लिए स्वस्थ रहना जरूरी

चित्र
 दिव्यांग बच्चों ने भी हिस्सा लिया सामना सवांददाता  भायंदर -बेहतर और आनंदमय जीवन के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी हैं. स्वास्थ्य एक व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और सामाजिक बेहतरी को संदर्भित करता है.एक व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेते हुए तब कहा जाता है जब वह किसी भी शारीरिक बीमारियों, मानसिक तनाव से रहित होता है और अच्छे पारस्परिक संबंधों का मज़ा उठाता है .उपरोक्त विचार विधायक नरेंद्र मेहता ने दीं इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया(वसई ब्रांच) व हेल्थ इज वेल्थ द्वारा आयोजित मेरेथॉन में व्यक्त किये. भायंदर(वेस्ट) के मेक्सस मॉल से 5 कि.मी. की दौड़ का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा की अच्छे स्वास्थ के लिए अच्छा आहार और अच्छी सोच जरुरी हैं.मेहता ने मीरा-भायंदर में हो रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी. वसई ब्रांच के अध्यक्ष सीए नीतेश कोठारी ने बताया की यह हमारा दूसरा वर्ष था और आगे भी इस तरह का आयोजन करने के प्रयास जारी रहेंगे.हेल्थ इज वेल्थ के सदस्य व कार्यक्रम के संयोजक नगरसेवक ध्रुवकिशोर पाटिल,सुरेश खंडेलवाल ने बताया की इसमें तीन हजार धावकों ने हि...