संदेश

मधुमेह के खिलाफ जन जागृति अभियान

चित्र
लायंस डिस्ट्रिक्ट का कार्यक्रम  मुंबई- लायंस इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन नरेश अग्रवाल पूर्व निदेशक लायन जगदीश गुलाटी के आव्हान पर लायंस डिस्ट्रिक्ट 3231 A3 की और से मधुमेह के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुनील पटोदिया के नेतृत्व में जन जाग्रति अभियान का आयोजन किया गया जिसमे 108 से ज्यादा क्लबों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया.    इस कार्यक्रम के तहत कांदिवली स्थित ठाकुर कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड कॉमर्स में आयोजित सेमिनार में डॉ प्रणव काबरा व डॉ अजित जैन ने एक हजार से ज्यादा विद्द्यार्थियों,पालकों व स्टाफ का मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर जाँच भी की गयी.दूसरा आयोजन वॉकहार्ट हॉस्पिटल,मीरारोड में किया गया जिसमे डॉ. हिमांशु शाह,डॉ. संदीप शर्मा ने मार्गदर्शन किया. पटोदिया ने बताया की 1 नवंबर से लायंस पुरे विश्व में मधुमेह के खिलाफ अभियान चला रहा हैं. वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दीपक चौधरी सहित अनेक लायन सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.     

फिल्मे मनोरंजन का साधन हैं-मुरारका

चित्र
मुंबई- फिल्मे सिर्फ मनोरंजन और अभिव्यक्ति का माध्यम हैं और इसकी आजादी सभी को होनी चाहिए. हर दौर में इतिहास की किसी भी घटना व व्यक्ति का मूल्यांकन अलग अलग तरीके से हो सकता हैं.फ़िल्म पद्मावती यह निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली का अपना नजरिया है और प्रस्तुतीकरण में थोड़ा बहुत फर्क हो सकता हैं परंतु इतिहास ना तो कभी बदला हैं और ना ही बदलेगा. व्यक्ति को अपना अभिप्राय देने की पूरी स्वतंत्रता होनी चाहिए. उपरोक्त विचार राजस्थानी फ़िल्म असोसिएशन मुंबई के उपाध्यक्ष व IMPPA के सदस्य दीनदयाल मुरारका ने पद्मावती फिल्म पर उठे विवाद पर व्यक्त किये.उन्होंने कहा की फ़िल्म को किस तरह प्रस्तुत किया जाये इस बारे में निर्माता निर्देशक ज्यादा जानता हैं. विरोध के पहले फ़िल्म को देखकर जानकारी ले लें उसके बाद प्रतिक्रिया और आन्दोलनों के बारे में निर्णय लिया जाना चाहिए.बिना सोचे समझे अगर विरोध हुआ तो कोई भी ऐतिहासिक फिल्मे बनाने के बारे में सोचेगा. मुरारका ने कहा की ऐसे घटनाक्रम कहां तक सच्चे व सही है इसके ज्यादा प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं. रानी पद्मावती के बारे में इतिहासकारों में भी मतभेद हैं. इतिहास ...

भायंदर स्टेशन पर 15 सप्ताह से सफाई अभियान

चित्र
लायंस क्लब का कार्यक्रम भायंदर- लायन डिस्ट्रिक्ट 3231 ए3 के मार्गदर्शन में लायंस क्लब ऑफ़ कांदिवली ठाकुर काम्प्लेक्स द्वारा पिछले 15 सप्ताह से भायंदर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान हर रविवार को चलाया जा रहा  जिसमे विभिन्न संस्थाओं का भी सहयोग मिल रहा हैं. क्लब के कोषाध्यक्ष व सफाई अभियान के संयोजक जगराम मौर्य ने बताया कि यह कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुनील पटोदिया के आव्हान पर शुरू हुआ था. क्लब हर रविवार को स्टेशन के अलग अलग परिसर की सफाई करता हैं. संस्था ने आरपीएफ और कुछ परिसर को पेंट भी करवाया और रेलवे की अनुमति मिली तो आगे भी स्टेशन को स्वच्छ सुंदर बनाने में सहयोग करता रहेगा. क्लब की और से रैली का भी आयोजन किया गया था. अभियान में भारतीय रेल प्रवासी के कमलेश शाह का सहयोग मिल रहा हैं. कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष एंड. राजीव चौधरी,मौर्य समाज मीरा-भायंदर मंडल के राजेंद्र मौर्य,लायन भरत पंडित आदि उपस्थित थे.

किन्नरों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयास

चित्र
दीपक आर. जैन  भायंदर- स्वच्छ भारत अभियान हो,कोषालय विकास हो,व्यसनमुक्ति आदि सरकार की विविध योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए तृतीय पंथियों ने सरकार को भरपूर सहयोग दिया हैं. समाज के लिए काम करनेवाले इस समुदाय की फिर समाज की और से अपेक्षा क्यों?एकतरफ सरकार हमे मुख्य प्रवाह में शामिल करने के लिये जनजागृति अभियान चलता हैं तो तृतीयपंथियों के नीति नियमों को लेकर सर्कार में ही असमंजस होने से आज भी हम अनेक सुविधाओं से वंचित हैं. ठाणे जिला विधी सेवा विभाग व ठाणे ग्रामीण पुलिस दल ने तृतीयपंथियों को क़ानूनी मार्गदर्शन व उन्हें समाज की मुख्या धरा से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया था. भायंदर(वेस्ट) में आयोजित कार्यक्रम की प्रस्तावना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इन सेल के एपीआई संजय बांगर ने की. विधि सेवा विभाग के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश डी एन. खेर ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी व कहा की इन योजनाओं को सही ढंग से उनतक पहुँचाना जरूरी हैं बाकि सरकार इन्हे मुख्य धारा रा से जोड़ने हेतू सभी प्रयास कर रही हैं. किन्नरों के धर्मगुरु जतिन महाराज ने अनेक समस्याओं से अ...

मोदी के जम्नदिन पर अनाजदान

चित्र
भायंदर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67 वे जन्मदिन के उपलक्ष में सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ फोरम की और से जरूरतमंद परिवारों को अनाजदान वितरित किया गया. शहर के 35 से ज्यादा परिवारों को अनाज अवर लेडी ऑफ़ वैलंकनी हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज की संचालिका निर्मला माखीजा के सौजन्य से दिया गया. भायंदर(पश्चिम)स्थित वैलंकनी हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व महापौर गीता जैन,फोरम के सलहाकार रमेश बंबोरी,पूर्व नगरसेविका प्रतिभा पाटिल,एनआरयूसीसी के पूर्व सदस्य शैलेश गोयल,भारतीय रेल प्रवासी संघ के अध्यक्ष कमलेश शाह विशेष आमंत्रित थे. कार्यक्रम में बोलते हुए गीता जैन ने फोरम व माखीजा द्वारा किये गए कार्यक्रम की प्रशंसा की व कहा की भोजन सही समय पर व्यक्ति को मिले तो वह गलत मार्ग पर नहीं जाता हैं. निर्मला माखीजा ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी देश को विकास की और लेकर जा रहे हैं और ऐसे में जरूरतमंदों को भोजन मिलेगा तो वो भी काम में मन लगा पाएंगे. इस अवसर पर माधुरी राय,रवि बी. जैन,मेघा गाँधी,किरीट गारोडिया, नताशा अडवानी,ज्योति मणियार,प्रभा महातो,शीला गुप्ता,रंजना गुप्ता,वैजंती रावल,गीता लिंबचिया,...

रक्तदान के साथ अंगदान जागरूकता जरूरी-गणेश शिंदे

चित्र
लियो क्लब ऑफ़ मुंबई मेट्रो का कार्यक्रम  दीपक आर जैन  मुंबई- प्रतिष्ठित संस्था लियो क्लब ऑफ़ मुंबई मेट्रो की और से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 68 से भी ज्यादा विद्द्यार्थियों ने रक्तदान किया. क्लब की सचिव विधी गोयल ने बताया की युवाओं को व लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया था और आगे भी करते रहेंगे. बालासाहेब ठाकरे मेडिकल कॉलेज में डॉ आर.एन कूपर हॉस्पिटल के सहयोग से हुए कार्यक्रम में बोलते हुए डीन डॉ. गणेश शिंदे ने कार्यक्रम की प्रशंसा की व कहा की व्यक्ति हर तीन महीने के बाद रक्तदान कर सकता हैं और अपने शरीर से दिया हुआ रक्त चोवीस घंटों में वापस तैयार हो जाता हैं. रक्तदान करने से हमे किसी प्रकार का नुक्सान नहीं होता और रक्त के उपलब्ध होने से आपातकालीन स्थितियों में कई जिंदगियां बच जाती हैं.शिंदे ने अंगदान के प्रति भी जागरूकता लेन का आव्हान किया.  उन्होंने आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों में सहयोग का आश्वासन दिया. इस अवसर पर ऐकडेमिक डीन डॉ किशोर बिसुरेके अलावा सीनियर मेडिकल अफसर डॉ नागरकर,डॉ भावसार,डॉ मनीषा खरे,ब्लड बैंक ...

100 करोड़ के सेवा कार्य करेगा लायंस-पाटोदिया

चित्र
दीपक आर.जैन / भायंदर दि इंटरनेशनल असोसिएसशन ऑफ़ लायंस क्लब के तहत कार्यरत लायंस डिस्ट्रिक्ट 3231 A3 वर्ष 2017-18 में सेवा कार्यों में नये  स्थापित करेगा. डिस्ट्रिक्ट की और से स्वास्थ,शिक्षा,युथ डेवेलपमेंट,नेत्र चिकित्सा,चॉइस किसान योजना,स्वच्छ भारत अभियान आदि में 100 करोड रुपये के सेवा करने की योजना हैं. यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम जे एफ लायन सुनील पाटोदिया ने दी. श्री पाटोदिया बांद्रा से डहाणू तक लगभग 115  क्लबो का नेतृत्व कर रहे है.उन्हें गवर्नर की शपथ चिकागो में अंतरराष्ट्रीयअध्यक्ष लायन नरेश अग्रवाल ने दिलवाई. पाटोदिया ने बताया कि सेवाकार्यों की शुरुवात पालघर जिले में वनोत्सव के तहत एक लाख से ज्यादा पेड़ लगाकर की गयी जिसमे महाराष्ट्र वन विभाग का भी सहयोग मिला.डालमिया लायंस कॉलेज,मलाड में थेलेसमिया कैंप में 48 क्लबों ने हिस्सा लिया व लगभग 600 लोग लाभान्वित हुए.पालघर से बांद्रा तक  किसानो को चॉइस किसान योजना में दस हजार किसानों को एक-एक लाख की दुर्घटना पालिसी दी जाएगी जिसमे दुर्घटना में मृत्यु पर एक लाख तथा स्थायी विकलांगता पर 25 हज...

सीए परीक्षा में मीरा-भायंदर के विद्दार्थियों ने बाजी मारी

चित्र
  भायंदर-इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की और से मई महीने में हुई सीए फाइनल परीक्षा में रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया हैं इनमे शिवम अरोरा 17 वा,अक्षय दिलीप जैन 29 वा तथा दीपक राधेश सिंघानिया ने 47 वा स्थान प्राप्त किया हैं. परीक्षा में कुल 1 लाख 32 हजार विद्द्यार्थी बैठे थे.  इनकी सफलता पर शहर की महापौर गीता भरत जैन,लायन डिस्ट्रिक्ट 3231 A 3 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सीए सुनील पाटोदिया,इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया(वसई ब्रांच)के चेयरमैन सीए नीतेश कोठारी,सॉल की ट्रस्टी सुशीला सिंघानिया,लायन राधेश सिंघानिया,अनिता सिंघानिया,लायन राधेश्याम मौर्य,सीए विमल अग्रवाल,लायंस क्लब ऑफ़ मुंबई एक्सेलेंसी,अग्रवाल सेवा समिति,भारत विकास परिषद्,भायंदर(पूर्व)शाखा,रेल प्रवासी के कमलेश शाह, युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी हैं.सॉल के संस्थापक सिंघानिया ने कहा की सहर के लिए निश्चित ही गर्व की बात हैं की एक लाख से ज्यादा विद्द्यार्थियों ने रैंक हासिल कर सहर और परिवार का नाम रोशन किया हैं. पाटोदिया ने सभी सफल हुए विद्दार्थि...

महावीर के सिद्धांतों से सन्तुलित समाज की रचना संभवः पासवान

महावीर के सिद्धांतों से सन्तुलित समाज की रचना संभवः पासवान दीपक आर.जैन /मुंबई   भगवान महावीर के समता के सिद्धांतों पर चलकर ही सन्तुलित एवं आदर्श समाज की रचना हो सकती है.वर्तमान को आज वर्धमान की आवश्यकता हैं. वर्तमान में आतंकवाद की गंभीर समस्या को देखते हुए समस्त विश्व को भगवन महावीर के विचारों से अवगत करना होगा.उपरोक्त विचार केन्द्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् नित्यानंद सूरीश्वरजी के दीक्षा के 50 वर्ष की संपन्नता पर संयम तप अर्धशताब्दी महोत्सव समारोह में बोलते हुए कहा किआचार्य श्रीमद् नित्यानंद सूरीश्वरजी  भगवान महावीर के सिद्धान्तों को जन-जन के बीच पहुुंचाने का पिछले पचास वर्षो से  महान् कार्य कर रहे हैं. श्री पासवान तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में देशभर से आए हजारों श्रद्धालुजनों को संबोधित करते हुए कहा की आज के हिंसा, आतंकवाद एवं नक्सलवादी माहौल में अहिंसा को स्थापित किया जाना जरूरी है और यह कार्य जैन समाज के आचार्य एवं संत प्रभावी ढंग से कर सकते हैं.श्री पासवान ने आचार्य नित्यानन्दजी को उनके सं...

जरूरतमंदों को गैस कनेक्शन वितरित

चित्र
भायंदर -घासलेट मुक्त मीरा-भायंदर कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी की भायंदर(पश्चिम)महिला मंडल की अध्यक्षा निर्मला माखीजा द्वारा प्रभाग क्रमांक 1 में गैस कनेक्शन का वितरण किया गया. मंडल की अध्यक्षा निर्मला माखीजा ने कहा की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घासलेट मुक्त भारत का नारा दिया हैं उसी के तहत विधायक नरेंद्र मेहता के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम किया गया,जिसमे 40 से ज्यादा परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए. इस अवसर पर आयोजित समारोह में भायंदर(पश्चिम)मंडल अध्यक्ष,नगरसेवक डॉ राजेंद्र जैन,,भाजपा की जिला उपाध्यक्ष नंदा जानी,दरोगा पांडे,विजय राय,मनीषा सिंह,सतीश भूपतानी,रामपलक,ओबीसी की सरिता शिंदे,फालगुनी जोगी,सुरेखा राणा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. माखीजा ने कहा की इसके पहले भी 30 से ज्यादा परिवारों को गैस कनेक्शन के अलावा 100 से ज्यादा लोगो को दुर्घटना पॉलिसी निशुल्क दी थी.ज्ञात हो इस प्रभाग के लिए और भी कई काम किये हैं और उन्होंने  वो सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाती रहेगी.    

सेवा का दूसरा नाम हैं लायंस-गीता जैन

चित्र
दीपक आर.जैन   भायंदर- समाज में सेवा का दूसरा नाम है लायंस जो सिर्फ भारत ही नहीं परंतु विश्व के  कोने कोने में पीड़ित मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहता हैं. किसी भी संस्था के 100 वर्ष पूर्ण होना बहुत ही सौभाग्य और गौरवपूर्ण गौरवपूर्ण बात हैं और मुझे ख़ुशी हैं की आपके सेवाकार्यों के साथ जुड़ने का मुझे भी मौका मिला.  उपरोक्त विचार मीरा-भायंदर महानगरपालिका की महापौर गीता जैन ने कांदिवली ठाकुर काम्प्लेक्स (के.टी.सी)के वर्ष वर्ष 2017- 18 के पदाधिकारियों  की शपथविधी समारोह में व्यक्त किये.लायन डिस्ट्रिक्ट 323 A3 के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पी.एस.रामास्वामी ने अध्यक्ष एंड.राजीव चौधरी के अलावा कृपाशंकर चौबे,जगराम मौर्य,संजय राय  आदि पदाधिकारियों को शपथ  दिलायी. रामास्वामी ने लायंस के सदस्य होने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया. इस वर्ष लायंस के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भी भारत के नरेश अग्रवाल हैं. नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा की क्लब इस इस साल अनेक सामाजिक उपक्रम  करेगा,क्लब डिस्ट्रिक्ट की और से 1 जुलाई को मनोर में आयोजित वृक्षारोपण कार...

देश के सांस्कृतिक मूल्यों के विकास में जैन समाज अग्रणी: राजनाथ सिंह

चित्र
दीपक आर जैन  मुंबई- केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश को तरक्की की ओर अग्रसर करने के लिए समाज एवं राष्ट्र का नेतृत्व करने वाले लोगों को चाहिए कि वे समाज को तोड़ने की बजाय जोड़ने का प्रयत्न करे। भौतिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का विकास होगा तभी संतुलित विकास की अवधारणा मूर्त बनेगी। मुझे खुशी है कि जैन समाज के लोग सेवा, जनकल्याण, शिक्षा आदि गतिविधियों के साथ-साथ राष्ट्रीयता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को समृद्ध बनाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हैं.    राजनाथ सिंह ने अपने निवास पर सुखी परिवार अभियान के प्रणेता गणि राजेन्द्र विजय के सान्निध्य में जैन समाज के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किए.उन्होंने गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् नित्यानंद सूरीश्वरजी के दीक्षा के 50 वर्ष की संपन्नता पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की.राजनाथ सिंह ने आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों के कल्याण के लिए गणि राजेन्द्र विजय जो प्रयास कर रहे हैं इस तरह के प्रयत्नों को आज बल देने की आवश्यकता व्यक्त की. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय...

आज सरस्वती का जमाना हैं -कुलचंद्रसूरीस्वरजी

चित्र
वीडीजे ग्रुप का कार्यक्रम  दीपक आर.जैन  भायंदर- तपागच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेमसुरिस्वरजी म.सा. के आजीवन चरणोपासक कार्य कुशल परम पूज्य आचार्य श्री विजय कुलचंद्रसूरीस्वरजी (केसी)म.सा व श्री कुलदर्शनविजयजी म.सा. आदि ठाणा ने भायंदर स्थित अवर लेडी ऑफ़ वैलंकनी हाईस्कूल व  वीडीजे ग्रुप आयोजित कार्यक्रम में 'चले सफलता की और पर विद्द्यार्थियों को विस्तार से बताया व सफल होने के गुर सिखाये.  स्कूल परिसर में बोलते हुए के.सी म.सा. ने कहा की आज समय सरस्वती का हैं यानि जिसके पास ज्ञान और बुद्धि है उसके पास लक्ष्मी को आना ही आना है. उन्होंने कहा की इस युग  में शिक्षा और चिकित्सा दोनों महंगे  होने के कारण माँ बाप अपना पेट काटकर मुश्किल से बच्चों के पढ़ाई का खर्चा उठाते हैं. ऐसे में बच्चों को चाहिए की वे मन लगाकर पढ़े और माँ बाप के साथ साथ स्कूल का नाम रोशन करे. उन्होंने कहा की पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी हैं,परंतु जब पढ़ने बैठो तो सारा ध्यान पुस्तकों में होना चाहिए.उन्होंने कहा की किसी भी काम में सफल होने के लिए रूचि होना जरूरी हैं तभी सफलता मिलेगी. संघर...

वैभवरत्न विजयजी का चातुर्मास आहोर में

चित्र
वैभवरत्न विजयजी का चातुर्मास आहोर में  दीपक आर.जैन  भायंदर -अध्यात्म के अपूर्व साधक,युगपुरुष,कलिकाल कल्पतरु परम पूज्य आचार्य विजय श्री राजेंद्रसूरीस्वरजी म.सा की साधना स्थली जालोर जिला के आहोर गांव में गच्छाधिपति आचार्य श्री जयंतसेनसुरिस्वरजी म.सा के दिव्याशीष व वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेनसूरिस्वरजी गच्छाधिपति आचार्य श्री जयरत्नसूरिस्वरजी म.सा. व  म.सा की आज्ञा से मुनिराज श्री डॉ.वैभवरत्नविजयजी म.सा.आदि थाना का चातुर्मास होने जा रहा हैं. श्री राजेंद्र जैन क्रिया भवन में मुनिराज के साथ श्री शेखररत्नविजयजी म.सा.,श्री गोयमरत्न विजयजी म.सा. का प्रवेश 02 जुलाई को होगा. श्री सुधर्मा बृहतपागच्छीय श्वेताम्बर मूर्तिपूजक त्रिस्तुतिक जैन संघ के तत्वावधान में चातुर्मास दौरान 30 जुलाई को नवकार आराधना प्रारंभ होगी जिसका समापन 07 अगस्त को होगा. इसके अलावा पर्व पर्युषण,नवपद ओलीजी,लोगस्स सूत्र पर आधारित ध्यान योग,शक्रस्तव पर आधारित भक्तियोग,आगम वाचना में उपसर्ग.दशांग,उत्तराध्यन सूत्र,रविवारीय विशेष प्रवचन,भक्तामर अभिषेक विधान,सवा करोड़ मूलमंत्र की आरा...

नाकोड़ा धाम में दो दिवसीय शिविर

चित्र
नाकोड़ा धाम में दो दिवसीय शिविर  भायंदर- मुंबई अहमदाबाद हाईवे पर स्थित नाकोड़ा तीर्थ में दो दिवसीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया हैं.यह शिविर तपागच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेमसुरिस्वरजी म.सा. के आजीवन चरणोपासक कार्य कुशल परम पूज्य आचार्य श्री विजय कुलचंद्रसूरीस्वरजी (केसी)म.सा व श्री कुलदर्शनविजयजी म.सा. की निश्रा में संपन्न होगी. कुलदर्शनविजयजी म.सा. ने बताया की 10 व 11 जून को हो रही शिविर में 18 से 40 साल तक के युवा भाग ले सकते हैं. शिविर में सकारात्मक सोच के जिंदगी को अलग अंदाज में कैसे जिया जाये जैसे अनेक विषयों पर विस्तार से बताया जायेगा. शिविर के लाभार्थी सौ. सोनल मनीष देसाई व निर्मलाबेन चंद्रकांत झवेरी परिवार हैं. कुलचंद्रसूरीस्वरजी म.सा. आज भायंदर में  भायंदर -तपागच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेमसुरिस्वरजी म.सा. के आजीवन चरणोपासक कार्य कुशल परम पूज्य आचार्य श्री विजय कुलचंद्रसूरीस्वरजी (केसी)म.सा व श्री कुलदर्शनविजयजी म.सा. आदि ठाणा आज बुधवार को भायंदरआ रहे हैं. सुबह 08 बजे सीमंधर स्वामी जैन मंदिर से भव्य सामैया होगा व दो दिन वे बावन जिनालय में...