जोधपुर एयरपोर्ट बंद, मारवाड़ का सारा यात्री भार सूर्यनगरी और राणकपुर एक्सप्रेस पर

प्रवासी संघ ने नई ट्रेनें चलाने की मांग


मुंबई।
जोधपुर एयरपोर्ट 1 महीने के लिए बंद है। अब लोगों के पास सिर्फ ट्रेन और सड़क मार्ग ही एकमात्र विकल्प है। मुंबई और मारवाड़ के लोगों की इस परेशानी को कम करने के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुंबई से जोधपुर के बीच एक नई दैनिक ट्रेन चलाने की मांग की है। विवाह और छुट्टियों का सीज़न है और ऐसे में लाखों प्रवासियों की सुविधा के लिए मुंबई - मारवाड़ की कनेक्टिविटी बने रहना जरूरी है। 

जयपुर, मुंबई, दिल्ली और बैंगलोर से जोधपुर जाने वाली सारी उड़ाने बंद है। 29 मार्च की शाम 6 बजे से ही एक महीने तक जोधपुर एयरपोर्ट पर न कोई विमान उतरेगा और न ही उड़ेगा। इसी वजह से मुंबई से जोधपुर, पाली, नागौर, बाड़मेर, जालोर और फालना सहित आसपास के इलाकों तक पहुंचने के लिए ट्रेन ही एकमात्र रास्ता है। सबसे ज्यादा भार राणकपुर एक्सप्रेस और सूर्यनगरी एक्सप्रेस पर पड़ेगा, जिसमें अब रिजर्वेशन मिलना तो दूर, आरएसी टिकट कन्फर्म होने के लिए आगे सरकना भी मुश्किल हो जाएगा। राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ ने रेल मंत्री से अपील की है कि जोधपुर और मुंबई के बीच में तत्काल एक नई ट्रेन का इंतजाम करें जैसे दैनिक रूप से चलाया जाए। मुंबई से विमान में जाने वालों की रोजाना संख्या कम से कम 1000 से ज्यादा है, जो मुंबई से सीधे विमान से जोधपुर या फिर वाया किसी अन्य एयरपोर्ट से जोधपुर पहुंचते हैं। ऐसे में विमान सेवा के बंद होने से सारा भार रेल सेवा पर ही आना है। 

उल्लेखनीय है कि भारतीय वायु सेना द्वारा संचालित जोधपुर के सिविल एयरपोर्ट पर रनवे की व्यापक मरम्मत के लिए 29 मार्च से 28 अप्रैल 2026 (एक महीना) तक सभी नागरिक उड़ानें बंद हैं। एयरपोर्ट पर हर रोज लगभग 14 उड़ानें रद्द रहने से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू जैसे प्रमुख शहरों की कनेक्टिविटी टूटी है, जिससे यात्रियों का पूरा भार ट्रेन पर आ गया है। प्रवासी संघ ने रेल मंत्री वैष्णव से मुंबई - जोधपुर के बीच तत्काल एक नई ट्रेन शुरू करने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज का रिजल्ट 93 प्रतिशत