सीए महावीर अशोकलाल कोठारी बने अध्यक्ष
पूरे साल होगा कार्यक्रमों का आयोजन
पूना :- दि इन्स्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की पिंपरी-चिंचवड शाखा के अध्यक्ष पद पर सीए महावीर अशोकलाल कोठारी को वर्ष 2026 -27 के लिए चुना गया हैं। पूर्व अध्यक्ष सीए वैभव मोदी ने नये अध्यक्ष को बागडोर सौंपी।
नई कार्यकारिणी में सीए मनोज मालपानी – उपाध्यक्ष, सीए सारिका चोरडीया- सचिव, सीए धीरज बलदोटा- कोषाध्यक्ष एवं सीए छात्र संगठन अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्यों में सीए शैलेश बोरे और सीए सचिन ढेरंगे हैं।
नवनियुक्त अध्यक्ष सीए महावीर कोठारी ने बताया कि इस वर्ष संस्था की ओर से सदस्यों और विद्यार्थियों के लिए कार्यशालाएं, कर संबंधी ज्ञान सत्र, परिचर्चाएं, करियर मार्गदर्शन तथा अनेक समाजोपयोगी कार्यक्रम पूरे साल आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकाल केवल पद निभाने का नहीं, बल्कि समाज और पेशे की सच्ची सेवा करने का होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें