श्री खेतलाजी मंडल की स्कूल का भूमि पूजन समारोह 8 मई को
फ्लेयर ग्रुप ने लिया लाभ
सादड़ी (राणकपुर) :- नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक व शैक्षणिक संस्था श्री खेतलाजी मंडल द्वारा जुगराजजी श्रीचंदजी राठौड़ के नाम पर बनने वाले नए स्कूल भवन के भूमि पूजन की तैयारियां की जा रही हैं।नये स्कूल के निर्माण को लेकर लोगों में उत्साह हैं।
भूमि समारोह का आयोजन 8 मई, 2026 को आदर्श विद्यालय, सादड़ी, रणकपुर रोड पर आयोजित किया गया है।सुबह 8 बजे शुरू होनेवाले कार्यक्रम में नई स्कूल इमारत का शिलान्यास खूबीलाल जुगराजजी राठौड़ एवं विमलचंद जुगराजजी राठौड़ फ्लेयर ग्रुप करेंगे।
संस्था के अध्यक्ष दिलीप भंडारी, उपाध्यक्ष नरेश जैन, सचिव सुनील पुनामिया व कोषाध्यक्ष अरविंद राठौड़ ने सादड़ीवासियों से उपस्थित रहने की विनंती की है।ज्ञात हो पिछले कई वर्षों से मंडल सेवा कार्य कर रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें