बोरीवली एवं भायंदर स्‍टेशनों के बीच ब्‍लॉक

प्रभादेवी स्टेशन पर मेजर ब्लॉक


मुंबई :-
पश्चिम रेलवे द्वारा परिचालन कार्यों को सुचारु रूप से सम्पन्न करने के लिए बोरीवली एवं भायंदर स्‍टेशनों के बीच अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर जम्बो ब्लॉक तथा प्रभादेवी स्टेशन पर शनिवार/रविवार, 14/15 मार्च, 2026 की मध्यरात्रि में प्रभादेवी रोड ओवर ब्रिज (ROB) के गर्डर के डी-लॉन्चिंग कार्य हेतु सभी लाइनों पर मेजर ब्लॉक लिया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बोरीवली एवं भायंदर स्‍टेशनों के बीच 00:15 बजे से 03:45 बजे तक लिया ब्लॉक जाएगा, जबकि प्रभादेवी स्टेशन पर 01:30 बजे से 06:00 बजे तक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा।

बोरीवली–भायंदर ब्लॉक के दौरान फास्ट लाइन की सभी ट्रेनें विरार/वसई रोड और बोरीवली के बीच स्लो लाइन पर चलाई जाएंगी। प्रभादेवी स्टेशन पर ब्लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्‍त रहेंगी तथा कुछ सेवाओं को दादर और बांद्रा से शॉर्ट टर्मिनेट कर वहीं से रिर्टन किया  जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान चर्चगेट और प्रभादेवी स्टेशनों के बीच तथा माटुंगा रोड और माहिम स्टेशनों पर कोई उपनगरीय ट्रेन सेवा परिचालित नहीं होगी।

इन ब्लॉकों के कारण कुछ मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को सूरत और विरार के बीच रेगुलेट किया जाएगा अथवा रिशेड्युल किया जाएगा, जिसका विवरण निम्नानुसार है:

13 मार्च, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 09184 वाराणसी–मुंबई सेंट्रल एक्‍सप्रेस को 2 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।

14 मार्च, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 22946 ओखा–मुंबई सेंट्रल एक्‍सप्रेस को 1 घंटा 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

14 मार्च, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 12928 एकता नगर–दादर एक्‍सप्रेस को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।

14 मार्च, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 12902 अहमदाबाद–दादर एक्‍सप्रेस  को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।

14 मार्च, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 09052 भुसावल–दादर एक्‍सप्रेस को 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

15 मार्च, 2026 को मुंबई सेंट्रल 05:40 बजे यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 22953 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद एक्‍सप्रेस 06:10 बजे प्रस्थान करेगी, अर्थात यह ट्रेन 30 मिनट रिशेड्युल किया जाएगा।

रविवार, 15 मार्च, 2026 को पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड पर कोई दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप