निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 6 मार्च को
युथ फोरम का आयोजन
भायंदर :- सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में शिविर जयश्रीदेवी एस परमार (सेवाड़ी) के जन्मदिन व हेजल थॉमस गोम्स की स्मृति में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हैं।
फोरम के महासचिव अतुल गोयल व राहुल यादव ने बताया की शिविर शुक्रवार 6 मार्च को सुबह 09 से दोपहर 01 बजे तक भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स, खाऊ गली के सामने होगा। भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किये जायेंगे शिविर में नेत्र जांच,डायबिटीज,थाइरोइड, ब्लड प्रेशर, दांतो की जांच जाएगी व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया जायेगा। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल, कस्तूरी हॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर सेवाएं देगा।
फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन व निर्मला माखीजा ने लोगों से लाभ लेने की अपील की हैं।अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव 9004242210 / पर संपर्क करें।आगामी शिविर 03 अप्रेल को होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें