परंपरागत नव वर्ष के स्वागत यात्रा का आयोजन
परंपरागत नव वर्ष के स्वागत यात्रा का आयोजन
विभिन्न संस्थाएं व सभी धर्म के लोग होंगे सम्मलित
भाईंदर: वर्ष प्रतिपदा हिंदू पंचांग के शुरुआत का प्रतीक है, जिसे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। यह दिन ब्रह्मांडीय और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है इसी कड़ी में 19 मार्च गुड़ी पड़वा के अवसर पर शाम 5 बजे से नववर्ष स्वागत यात्रा समिति द्वारा भव्य नववर्ष स्वागत यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पारंपरिक तरीके से नववर्ष का स्वागत करना है।
भाईंदर पश्चिम में यह यात्रा दो स्थानों से शुरू होगी। पहली यात्रा भयंदर पश्चिम में चंद्रमौलेश्वर शिवालय मंदिर से शुरू होकर भाईंदर सेकेंडरी स्कूल, भाईंदर पुलिस स्टेशन और महालक्ष्मी स्वीट्स होते हुए 60 फीट रोड स्थित विनायक मंदिर पर समाप्त होगी। उसी प्रकार दूसरी यात्रा भायंदर पश्चिम में विनायक मंदिर से शुरू होकर बालाजी नगर, मोदी पटेल रोड, नारायण नगर ,और रेलवे स्टेशन के पास प्रकाश मार्केट होते हुए 60 फीट रोड पर स्थित विनायक मंदिर पर इसका समापन होगा जंहा पर दोनों ही स्वागत यात्रा का संगम होंगा। यात्रा की खासियत यह है कि इसमें पारंपरिक वेशभूषा, ढोल, ताशे, लेज़िम, विभिन झांकिया रंगोली और गुड़ी के साथ-साथ पारंपरिक केसरिया पताकाएं भी शामिल होंगे। इस यात्रा मे 50 से भी ज़्यादा संगठन, समितियाँ, संस्थाएँ, धार्मिक संस्थान और सामाजिक संस्थाएं शामिल होंगी !
नववर्ष स्वागत यात्रा समिति के आशीष गोखले ने सभी धर्मानुरागियी से इस यात्रा में भाग लेने की अपील की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें