भाईंदर में डॉ. नरेंद्र मेहता का 70 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

रीना मेहता कॉलेज के वाइस चेयरमैन हैं

🔷 - पत्रकार सुभाष पांडेय


भाईंदर:- 
मीरा-भाईंदर स्थित रीना मेहता कॉलेज के वाइस चेयरमैन / जनरल सेक्रेटरी डॉ. नरेंद्र मेहता का 70 वां जन्मदिन भाईंदर ( पश्चिम ) में स्थित रीना मेहता कॉलेज  के प्रांगण में एक अनूठा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया। 

 इस अवसर पर  मीरा-भाईंदर एडिटर एसोसिएशन  के महासचिव व पत्रकार सुभाष पांडेय, ' आपका शहर ' के संपादक ओमप्रकाश सिंह, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था ' पंख ' की डायरेक्टर दीपा सिंह आदि गणमान्य विशेष रूप से उपस्थित थे। डॉ. नरेंद्र मेहता ने ' केक काटकर' अपना 70 वां जन्मदिन मनाया। डॉ. नरेंद्र मेहता ने सन 1972 से अब तक तेजी से बदलता गांव से नगर, उप-नगर,उप- नगर से महानगर के रूप में विकसित होने का अपने शब्दों के माध्यम से सुंदर चित्रांकन किया। आज ' रीना मेहता कॉलेज 'में लगभग 25 पोस्ट ग्रेजुएट तक विविध कोर्सेस चल रहे हैं। रीना मेहता ने कहा कि  डॉ.  मेहता इस कॉलेज की रीढ़ हैं, उन्होंने शुरू से ही स्कूल-कॉलेज जब शैशवावस्था में था तब से दिन-रात कड़ी मेहनत कर एक माली की तरह कॉलेज को एक ऊंचे स्तर तक पहुंचाया है।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सतिंदर कौर गुजराल ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। कॉलेज के छात्रों ने अपनी प्रतिभाएं कला, नृत्य, संगीत, वक्तव्य के माध्यम से प्रस्तुत की। साथ ही जय सुथार, मैनेजिंग ट्रस्टी, ( मेवाड़ा राजआश्रम, डोंगरी, उत्तन ) ने पुराने फ़िल्मी गीत स्टेज से तरन्नुम में प्रस्तुत किये। ट्रस्टी डॉ. सन्नी मेहता ने भी अपने पिता के जन्मदिन पर अपने ओजस्वी विचार रखे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप