भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक पर गौसेवा
भक्तामर हीलिंग एंड रिसर्च फाउंडेशन का कार्यक्रम
नागपुर :- International Bhaktamar Healing and Research Foundation द्वारा भगवान आदिनाथ के जन्म व दीक्षा कल्याणक के पावन अवसर पर विभिन्न गौशालाओं में सेवा कार्य का आयोजन किया गया।
फाउंडेशन के डॉ अनीश जैन ने बताया कि सेवा कार्यों में श्री राजमाता सप्तगौव प्रदक्षिणा गौशाला, दीपक नगर (गिट्टी खदान) – लगभग 600 किलो ताज़ी पत्ता गोभी,श्री कृष्ण गौशाला, बुटीबोरी–उमरेड रोड – जहाँ लगभग 400 गौवंश हैं, वहाँ 3060 किलो ताज़ी पत्ता गोभी उपलब्ध कराई गई।इसके अलावा लकड़गंज स्थित राजू भाई के चिकित्सालय में रेस्क्यू कर लाए गए 8 असहाय गौवंश, जो खड़े नहीं हो पा रहे ठंड, उनके लिए 4 विशेष खटिया (पलंग) बनवाने हेतु सहयोग एवं स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे उनका उपचार और सेवा सुचारु रूप से हो सके।
उन्होंने बताया कि देशभर से अनेक श्रद्धालु भाई-बहनों ने इस सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया। उनके सहयोग और दान से ही यह गौसेवा संभव हो पाई। सभी सहयोगियों के प्रति संस्था कि और से डॉ जैन ने आभार व्यक्त किया।
अधिक जानकारी व दान देने के लिए :- International Bhaktamar Healing and Research Foundation, 141/A, Gali No. 4, Near Kali Mata Mandir,Tulsinagar, Nagpur – 440002 पर संपर्क करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें