स्लम एरिया में 500 लोगों को कपड़ों का वितरण

सादडी राणकपुर मंडल मीरा भाईंदर का कार्यक्रम


भायंदर :- 
मानवसेवा कार्यक्रम के तहत मीरा भायंदर  के अलग अलग स्लम क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद लोगों को कपड़ो का वितरण किया गया जिसमे मंडल अध्यक्ष डॉ महेंद्र जैन (जोधावत) सहित सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। 

सादडी राणकपुर मंडल मीरा भाईंदर की सचिव संगीता बागरेचा बाफना  (संगी) ने बताया कि मंडल ने अलग अलग जगहों पर 500 से ज्यादा लोगो को कपड़ों का वितरण किया।ज्ञात हो अपनी शुरुआत से ही मंडल सक्रिय हैं।हाल ही में 200 बच्चों की चित्रकला के अलावा हर रविवार को व्हाट्सएप पर प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा हैं तथा विजेताओं को पुरस्कृत भी कर रहा हैं।

डॉ जोधावत ने बताया कि 15 जून को हेल्थ सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है जिसने 200 से ज्यादा महिलाए भाग लेगी।आनेवाले दिनों में मंडल जीवदया, मानव सेवा एवं साधर्मिक भक्ति के कई कार्यक्रम आयोजित करने वाला है।


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन