संदेश

नवंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मडगांव में भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन

चित्र
30 नवंबर से 5 दिसंबर तक कार्यक्रम गोवा :- प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण, समुद्र तटों से शोभायमान विश्व विख्यात गोवा प्रदेश के मडगाँव शहर में जैन मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया है।प्रतिष्ठा को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह हैं। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ, मडगांव(गोवा) के तत्वावधान में महोत्सव श्री सुमतिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा।जीर्णोद्धार युक्त श्वेत पाषाणों से नवनिर्मित कलात्मक त्रिखण्डीय विशाल शिखरबद्ध जिनालय में परमतारक श्री सुमतिनाथा जिन बिम्ब, गणधर गौतमस्वामी, योगीराज श्री विजय शांति सूरीश्वरजी म.सा. सह देव-देवी की महामंगलकारी प्रतिष्ठा प्रसंगे पंचान्हिका महोत्सव परम पूज्य  गच्छाधिपति राजस्थान दीपक, आचार्य श्री विजय सुशील सूरीश्वरजी म.सा.के दिव्य कृपावर्षा से हो रहा है।मंदिर की प्रतिष्ठा पूर्व में  राष्ट्रसंत आचार्य श्री पद्मसागर सूरीश्वरजी म.सा.ने करवाई थी। जीर्णोद्धार के बाद 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव में शुभ निश्रा श्री नव अपूर्व अमर कृपापात्र प. पू. शासन प्रभावक बन्धु त्रिपुटी मुनिराज श्री आगम-

विधायक गीता जैन का जनसंवाद कार्यक्रम आज

चित्र
समस्याओं के हल का होगा प्रयास भायंदर :-   विधायक गीता जैन ने बुधवार 30 नवंबर को मीरा-भाईंदर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को जानने और उनके समाधान के लिए जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम शाम 4 बजे से 7 बजे तक भायंदर (पश्चिम) स्थित नगर भवन में होगा।  इस अवसर पर मीरा-भायंदर के अतिरिक्त तहसीलदार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, मनपा आयुक्त मीरा-भायंदर, जिला उप पंजीयक, नगर नियोजन अधिकारी उपस्थित रहेंगे. जैन के कार्यालय ने कानून व्यवस्था से संबंधित समस्याओं, हाउसिंग सोसायटी से संबंधित समस्याओं (कन्वेंशन पुनर्विकास आदि), सातबारा,उतारा नाम पर करने, महानगरपालिका से संबंधित समस्याओं, शहर से संबंधित समस्याओं के समाधान व विकास  के लिए नागरिकों से जन संवाद में शामिल होने की अपील की है। जैन ने कहा कि कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने का भी प्रयास होगा।

स्वरक्षा के हुनर विद्द्यार्थियों को सिखाना बहुत जरूरी :- कर्नल रोहित मिश्रा

चित्र
  राम रत्ना इंटरनेशनल स्कूल के विद्द्यार्थियों का अविस्मरणीय कार्यक्रम भायंदर :-  स्कूली बच्चो ने जिस प्रकार से राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किया उसको देखकर रोंगटे खड़े हो गए । आज के दौर में विद्यार्थियों को स्वरक्षा के हुनर भी सिखाए जाने की आवश्यकता है।उनकी संस्था "मिशन फाइट बैक" इसी दिशा में कार्य कर रही है।  उपरोक्त विचार सेवानिवृत लेफ्टिनेंट कर्नल तथा  "मिशन फाइट बैक" के  फाउंडर डायरेक्टर  रोहित मिश्रा ने व्यक्त किए।वे भायंदर पश्चिम के केशवसृष्टि में स्थित राम रत्ना इंटरनेशनल स्कूल के 12 वे वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चो के बीच मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। रोहित मिश्रा ने कहा है कि संस्था देशभर में लड़कियों को स्वरक्षा के लिए प्रशिक्षित करती हैं।उन्होंने कहा यह समय की जरूरत है और ट्रेनिंग की लड़कों को भी उतनी ही आवश्यकता है। बाळासाहेब देवरस सभागृह में लेफ्टिनेंट कर्नल ने कहा कि हम देश की सीमा पार दुश्मनों को तो सरहद पर बड़ी आसानी से पहचान लेते हैं, लेकिन देश और समाज के भीतर के दुश्मनों को पहचानना बहुत ही मुश्किल है। आज देश में बहु, बेटियां, बच्चि

दिलीप सुराणा श्री गोडवाड़ भवन जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष

चित्र
नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा बेंगलुरु -   श्री गोडवाड़ भवन जैन ट्रस्ट के नए अध्यक्ष के रुप में  माइक्रो लेब के दिलीप सुराणा (वालराई) को सर्व सम्मति से चुना गया है।अपनी नियुक्ति के बाद सुराणा  ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें उपाध्यक्ष भंवरलाल करबावाला (सादडी), ललितकुमार तलेसरा ( सादडी), प्रवीणकुमार सोनीगरा ( गुडाएन्दला ) , महामंत्री विक्रमकुमार करबावाला (सादडी), सहमंत्री रमेशकुमार चांदावत (सेवाडी), रंगराज हिंगड़ (रामाजी का गुडा), कोषाध्यक्ष गौतम के. मेहता (पावा) व सह कोषाध्यक्ष राजेश कुमार राठौड़ (गुडा एन्दला) होंगे।  ट्रस्ट की कार्यकारिणी में कांतिलाल राठौड़ (सादडी), धर्मेश डी. रांका (सादडी), अशोक करबावाला (सादडी), हरिश सोलंकी (सेवाडी), नवरतनमल पुनमिया (बिजोवा) व राकेशकुमार पुनमिया (बाली) हैं।

भायंदर के अभय पंडित को पॉटरी में राष्ट्रीय पुरस्कार

चित्र
देश के  उत्कृष्ट शिल्पकारों को दिया जाता हैराष्ट्रीय पुरस्कार भायंदर :- वर्ष 2017, 2018 और 2019 के लिए 30 शिल्प गुरु पुरस्कार और 78 राष्ट्रीय पुरस्कार नई दिल्ली में उत्कृष्ट शिल्पकारों को प्रदान किए गए जिनमें से 36 महिलाएं हैं।इसमे वर्ष 2018 के लिए भायंदर के अभय ब्रह्मदेव पंडित का समावेश हैं। इन पुरस्कारों का मुख्य उद्देश्य शिल्प कौशल में उनकी उत्कृष्टता और भारतीय हस्तशिल्प एवं  वस्त्र क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए मान्यता देना है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उपस्थिति में संपन्न हुआ।उन्हें यह पुरस्कार   वाणिज्य  , उद्योग , उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री, कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने प्रदान किया। इस पुरस्कार में 1.00 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, ताम्रपत्र, शॉल और प्रमाण पत्र शामिल है।इस अवसर पर कपड़ा मंत्रालय की सचिव रचना शाह, हस्तकला विकास आयुक्त सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे। ज्ञात हो इन पुरस्कारों को 2002 में भारत में हस्तशिल्प के पुनरुत्थान की स्वर्ण जयंती मनाने के लिए शुरू किया गया था। शिल्प की विभिन्न श्रेणियों में

संजेली में हुआ प्रभु प्रवेश

चित्र
नवयुवक परिषद की स्थापना संजोली :- पुण्यसम्राट गुरुदेव श्री विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म. सा. के शिष्य एवं परम पूज्य.गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. परम पूज्य आचार्य श्री जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी म.सा आदि ठाणा का दाहोद से लीमङी होकर संजेली में प्रवेश हुआ। उसके बाद श्री कुंथुनाथ जिनबिम्ब (पंचधातु) प्रवेश संबंधित चडावे बोले गये एवं शुभ मुहूर्त में हर्षोल्लासपूर्वक प्रवेश एवं चल प्रतिष्ठा विधि संपन्न हुई। इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए अपने प्रवचन में प्रभु दर्शन एवं प्रभु पूजा की महिमा समझाते हुए कहा कि राग द्वेष से मुक्त परमात्मा की पूजा करने से हमें राग द्वेष से मुक्त होने का लक्ष्य प्राप्त होता है।उन्होंने कहा कि राग द्वेष कम होने पर दुख भी कम हो जाते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहता है व अंहकार नाश होता है । जीवन में हर कार्य में सफलता प्राप्त होती हैं। मुनि श्री ने कहा कि परमात्मा गुणों से पूर्ण होते हैं, उनकी पूजा से शुभ भाव प्रगट होते हैं जिससे पाप क्षय होते हैं एवं पुण्य का उपार्जन होता है जिसके द्वारा जीव का कल्याण होता है । प

महालक्ष्मीजी के रथ का ठाणे में भव्य स्वागत

चित्र
लोगों को अग्रोहा के प्रति जागरूक करना है उद्देश्य  ठाणे :- अग्रोहा से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा शरू किया गया माता महालक्ष्मी जी के रथ का देश के कई राज्यों में भ्रमण के बाद महाराष्ट्र के ठाणे शहर मेंआगमन हुआ।इसका उद्देश्य लोगो को महाराजा अग्रसेन की व कुलदेवी महालक्ष्मी माता की जानकारी देना हैं। रथ के आगमन पर ठाणे इकाई के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, सचिव विशाल अग्रवाल एवं संपूर्ण समिति ने इसका स्वागत किया।इस अवसर पर डॉ राजेंद्र अग्रवाल एवं राष्ट्रीय सचिव  सुमन अग्रवाल की प्रमुख उपस्थिति रही।कार्यक्रम में प्रीति अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, राधा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, नीतू अग्रवाल,अशोक अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल , राकेश गोयल, नवीन अग्रवाल, संजय मित्तल, श्याम अग्रवाल, चतुर्भुज अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, कैलाश गोयल , संजीव अग्रवाल, गुलशन बंसल की उपस्थित थे। रथ का स्वागत ,ठाणे के चैरमन महेश बंसीधर अग्रवाल ,मुंबई के अध्यक्ष शिवकांत खेतान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रुइया के मार्ग दर्शन में हुआ।रथ के आगमन के पश्चात सभी सदस्यों ने माता महालक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की एवं कुछ भजन गाए और उसके बाद स

जैन श्वेतांबर युवक - युवती परिचय सम्मेलन 18 दिसंबर को रतलाम मे

चित्र
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप का आयोजन  रतलाम :- जैन श्वेताबर सोशल ग्रुप रतलाम एवं अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन मालवा रीजन के तत्वाधान में समग्र जैन श्वेतांबर ग्रुप युवक युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया है।  मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में रविवार,18 दिसंबर रविवार को आयोजित परिचय सम्मेलन के मुख्य संयोजक हेमंत कोठारी ने बताया कि रतलाम में इस परिचय सम्मेलन में संपूर्ण भारत ही नही बल्कि विदेशों के हजारों युवक युवती सम्मिलित होंगे राजगढ़ के अजय जैन ने बताया कि गठबंधन के माध्यम से समाज के हजारों लोगों को विवाह में हो रही परेशानियों को एक मंच पर लाकर समाज में जोड़ने का प्रयास है रतलाम में 15 वर्ष पूर्व भी ऐसा ही आयोजन हुआ था। इस बार पुनः आयोजित किए जा रहे परिचय सम्मेलन के प्रति लोगों का अपार उत्साह है। देश विदेश के कई प्रत्याशियों के फॉर्म आ रहे हैं,तथा प्रत्याशियों की पुस्तिका का प्रकाशन भी किया जाएगा  सभी संगठनों, संस्थाओं व मध्यप्रदेश के फेडरेशन के सभी ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आग्रह है कि 30 नवंबर के पूर्व समग्र जैन श्वेतांबर युवक- युवती परिचय सम्मेलन रतलाम मे ज

भायंदर में दिगंबर जैन मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

चित्र
  श्री 108 वसुनंदीजी का सानिध्य  भायंदर :- श्री रायदेश दशा हुम्मड़ दिगंबर जैन समाज संचालित श्री 1008  सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जिनालय का पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य रूप से प्रारंभ हुआ।महोत्सव को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह है। धर्म नगरी भायंदर में 24 से 28 नवंबर तक महोत्सव परम पूज्य सिद्धांत चक्रवर्ती, श्वेत पिच्छाचार्य श्री 108 विद्धानंदजी मुनिराज के प्रभावक शिष्य अभीक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री 108 वसुनंदीजी मुनिराज के साथ मुनि श्री 108 ज्ञानानंदजी , सर्वानंदजी, जिनानंदजी,आत्मानंदजी,निजानंदजी,संयमानंदजी, पुण्यानंदजी,प्रज्ञानंदजी, शुभानंदजी,सिद्धार्थ सागरजी,नंदी महाराज,एलक अपूर्वानंदजी, क्षु पूर्णानंदजी,क्षु विजयनंदजी के अलावा आर्यिका 105 श्री वर्धस्व नंदनी माताजी ससंघ उपस्थित है। नवीन जिनालय के प्रेरणास्रोत श्री उत्तम सागरजी महाराज व रायदेश रत्न श्री 105 आर्यिका ज्ञानमती माताजी हैं।नवरंग होटल के पीछे बने जिनालय का महोत्सव पपैया ग्राउंड में चल रहे महोत्सव में भगवान के माता पिता बनने का लाभ मीनाबेन रमेशचंद्र, मूलनायक 51

रजतचंद्र विजयजी इंदापुर में

चित्र
धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन इंदापुर :- कोंकण के महाड़ नगर में ऐतिहासिक चातुर्मास परिपूर्ण कर परोपकार सम्राट गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी महाराजा साहेब के सुशिष्य प्रवचनदक्ष मुनिप्रवर श्री रजतचन्द्र विजयजी महाराज साहेब के पावन आगमन पर श्री संभवनाथ भगवान के सानिध्य में इंदापुर में अनेक शासन प्रभावना का आयोजन किया गया है।गुरुदेव के आगमन से संघ में जबरदस्त उत्साह है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार 24 नवंबर को सुबह  08:15 श्री संभवनाथ जिनालय से ऋषिकेश बाबुलाल कावेडिया के नये प्रतिष्ठान भवन हेतु प्रस्थान, 08:30 प्रवचन एवं बेसते महा का महामांगलिक एवं गुरु भगवंत के पावन पगलियाजी के बाद सकल श्रीसंघ की नवकारसी संभवनाथ जिनालय भवन परिसर में होगी। विशेष कार्यक्रम में इंदापुर से गिरनार महातीर्थ 200 से अधिक श्रद्धालु संघयात्रा व  तीर्थ यात्रा हेतु जा रहे हैं। उन सभी को शाम को 4:00 बजे गुरु भगवंत मंगलकारी मांगलिक श्रवण करायेगें।कार्यक्रम के बाद गुरुदेव कोलाड, नागोठाणा, पेण, पनवेल,ठाणे, पालघर,बोइसर आदि नगरों में धर्म प्रभावना करते हुए मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ डोंगरीपाड़ा दहाणु पहुचेंगे

गुरु भक्ति का बदलता स्वरूप

चित्र
  शुकराना किसका और क्यो? (पढ़े-सोचे-विचारे)   - अनु दीपक जैन,जयपुर  (एडमिन,वल्लभ वाटिका) आ ज अंजू फटाफट अपने कार्यो को निपटाने में व्यस्त थी।आज उसकी सहेली के घर बहुत समय बाद भजन संध्या थी। अंजू को वैसे भी परमात्मा भक्ति की चाह रहती थी और आज तो इतने समय बाद अवसर आया था जल्दी से समय पर उसके घर पहुंच गई।पर वहाँ का माहौल कुछ अजीब सा महसूस हुआ। यूं तो भक्ति संध्या का आयोजन परंतु न तो परमात्मा की कोई फोटो,न ही कोई जैन शासन की परंपराएं। और ये क्या-जैसे ही भक्ति शुरू हुई,परमात्मा के स्थान पर किन्ही गृहस्थ गुरु का गुणगान,परमात्मा के जयकारो के स्थान पर केवल  गुरु का जयकारा। ये कैसी भक्ति,ये कैसी श्रद्धा,ये कैसा परिवर्तन,इन विचारों में खोई अंजू निराश हो घर की ओर वापिस चल दी। आज मन में एक बवंडर सा महसूस हो रहा था। याद आये बचपन के वो पल,वो भजन जो दादा जी गाया करते थे।   गुरु आत्म ये बतला गए,सानू भूल्या नु रस्ते पा गए याद आने लगी वो कहानियां कि किस प्रकार हमारे आराध्य गुरु आत्म ने प्रभु पूजा और प्रभु भक्ति से जोड़ने,जन जन में जिनेश्वर परमात्मा के प्रति प्रेम और श्रद्धा को जगाने के लिए अभिग्रह किये। इस

प्रवीण परमार पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक

चित्र
अनेकबार हुए हैं सम्मानित मुंबई :- भारतीय रेल यातायात सेवा (1988 बैच) के वरिष्‍ठ अधिकारी  प्रवीण परमार  ने  पश्चिम रेलवे  के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया है । इस से पूर्व आप मुख्य दावा अधिकारी, पश्चिम रेलवे के रूप में कार्यरत थे। परमार ने भारतीय रेलवे में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, पश्चिम रेलवे, भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) और भारतीय रेलवे की राष्ट्रीय अकादमी (एनएआईआर) में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। आप अपर मंडल रेल प्रबंधक, वडोदरा, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आईआरसीटीसी, अहमदाबाद और भारतीय रेलवे की राष्ट्रीय अकादमी (एनएआईआर) में सीनियर फैकल्‍टी जैसे महत्वपूर्ण उत्‍तरदायित्‍वों को वहन कर चुके हैं । उन्होंने आईआईएम-अहमदाबाद, आईएसबी-हैदराबाद, इनसीड-सिंगापुर और आईसीएलआईएफ-मलेशिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से इमोशनल इंटैलीजेंस, स्‍ट्रैटेजिक प्रबंधन, उन्नत प्रबंधन कार्यक्रम, राजस्व प्रबंधन, प्रबंधन विकास कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। सिद्धपुर (गुजरात) के निकट ग्राम लुनवा के रहने वाले  परमार ने सिद्धपुर में 12 वीं तक की शिक्षा पूरी की और सरदार पट

नए डीपी प्लान को लेकर विनायक हॉल में हुआ जन संवाद

चित्र
  विभिन्न बिल्डिंगों के लोगो ने भाग लिया  भायंदर :- मीरा भायंदर  शहर के विकास हेतु राज्य सरकार व महानगरपालिका द्वारा तैयार किये नए डीपी प्लान को लेकर भायंदर पश्चिम के  विनायक नगर समाज मंदिर हॉल मे  बिल्डिंगों के सचिव,अध्यक्ष को लेकर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व नगरसेवक ध्रुवकिशोर पाटिल के नेतृत्व में किये गए जन संवाद के दौरान ध्रुवकिशोर पाटिल ने बताया कि मीरा भायंदर शहर हेतु नया डेवलपमेंट प्लान अगले 20 वर्षो के लिए बनाया गया है तथा नए डीपी प्लान में जनभागीदारी के साथ ही प्लान को समझने नागरिकों का अधिकार है। नए डीपी प्लान  2022 में  मीरा भायंदर शहर तथा प्रभाग  की मौजूदा व प्रस्ताविक सड़के आरक्षण तथा अन्य जानकारियों से अवगत कराने के साथ  आपत्ति व सुझाव के लिए जन संवाद के माध्यम से सुझाव व आपत्तियां दर्ज करवाने इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहाँ पर नागरिकों ने सुझाव व आपत्तियां दर्ज की। यहाँ यह गौरतलब है कि पिछला डीपी प्लान वर्ष 1997 में बना था उसके बाद वर्ष 2017 में नया डीपी प्लान बनने का काम शुरू हुआ जिसको लेकर जन सुझाव के बाद प्लान मंजूर होंगा यह प्लान आगामी 20 वर्षो

खेल के मैदान को लेकर भाजपा ने दी मनपा को आंदोलन की चेतावनी

चित्र
भायंदर(वेस्ट) में खेलकूद का एकमात्र मैदान  भायंदर । बीजेपी जिलाध्यक्ष एड रवि व्यास ने मीरा भायंदर महानगरपालिका के आयुक्त दिलीप ढोले को पत्र लिखकर, भायंदर पश्चिम स्थित सुभाष चंद्र बोस मैदान पर खेलकूद  के अतिरिक्त चल रही अन्य गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने आयुक्त को चेतावनी दी है कि यदि खेलकूद के अलावा अन्य गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो बीजेपी महापालिका के खिलाफ आंदोलन करेगी।  आयुक्त को लिखे पत्र में व्यास ने बताया कि महासभा में पास किया गया था कि इस मैदान पर खेल के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। नगरसेवकों का कार्यकाल खत्म हो जाने के बाद आयुक्त ने  पुराने प्रस्ताव को रद्द कर अपना प्रस्ताव पारित कर मैदान का उपयोग शूटिंग आदि कामों के लिए देने लगे। आयुक्त को यह नहीं भूलना चाहिए कि भायंदर पश्चिम में खिलाड़ियों के लिए यही एकमात्र मैदान है। ऐसे में अब खिलाड़ियों को अनेक प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आयुक्त को चेतावनी देते हुए कहा कि कहा कि यदि इस मैदान का उपयोग खेल के अतिरिक्त अन्य काम के लिए किया गया तो मीरा भायं

शुभांगी कोटियान भाजपा में

चित्र
पार्टी को बढ़ाने का प्रयास करेगी भायंदर :- शिवसेना की पूर्व नगरसेविका शुभांगी कोटियान  भाजपा में शामिल हो गई हैं।पार्टी ने उन्हें मीरा भायंदर भाजपा ओबीसी सेल का जिला महासचिव बनाया गया हैं।यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष एंड रवि व्यास के मार्गदर्शन में ओबीसी सेल के जिलाध्यक्ष सुधीर कांबली ने की हैं।नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि वे पार्टी को बढ़ाने के हर प्रयास करेंगी।इस अवसर पर डॉ नयना वसानी उपस्थित थी।

अशोक कुमार मिश्र पश्चिम रेलवे के नये महाप्रबंधक

चित्र
मिश्र को रेल प्रबंधन एवं प्रशासन का गहन अनुभव  दीपक जैन   मुंबई :- भारतीय रेलवे यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा के वरिष्ठ अधिकारी  अशोक कुमार मिश्र ने  पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के पद पर पदस्थापन से पूर्व आप उत्तर पूर्व रेलवे, गोरखपुर में अपर महाप्रबंधक पद पर कार्यरत थे।  मिश्र ने 1983 के स्पेशल क्लास रेलवे अपरेंटिस बैच के माध्यम से  भारतीय रेलवे यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा में प्रवेश किया। आपकी पहली नियुक्ति पश्चिम रेलवे में सहायक कारखाना प्रबंधक (मरम्मत), दाहोद के पद पर हुई थी। मिश्र ने पश्चिम रेलवे, आरडीएसओ और उत्तर रेलवे में विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। आपने भावनगर में मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज और वैगन), मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल), वटवा और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक  इंजीनियर, वडोदरा के पदों पर कार्य किया है। आप कोटा मंडल में सीनियर ईडीपीएम और उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (मरम्मत) के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। मिश्र को उत्तर मध्य रेलवे में मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर, अपर मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, मुख्य

शताब्दी गौरव का अंक सरहानीय :- अनुपम खेर

चित्र
जन जन की भाषा है हिंदी :- बोमन ईरानी शताब्दी गौरव का अंक पठनीय सामग्री से परिपूर्ण शताब्दी गौरव का दीपावली अंक मिला।साज सज्जा से अत्यंत आकर्षक हैं।विज्ञापनों के साथ पठनीय सामग्री भी उतनी दी गई हैं।यही वजह है कि शताब्दी गौरव से देश का कॉरपोरेट जगत जुड़ा हुआ है।विज्ञापनों से प्रतीत होता हैं कि देश मे आज जैन समाज किस स्तर पर काम कर रहा हैं।बधाई व रजत वर्ष के लिए अग्रिम शुभकामनाएं। * दीपक जैन, पत्रकार मुंबई :- शताब्दी गौरव का दीवाली अंक अत्यंत सरहानीय हैं। पत्रिकाओं में विज्ञापनों  के साथ पठनीय सामग्री बहुत कम देखने मिलती हैं।आज के समय मे पत्रकारों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। उपरोक्त विचार प्रसिद्ध सिने अभिनेता अनुपम खेर ने व्यक्त किये।खेर शताब्दी गौरव के दीपावली अंक का विमोचन करने के बाद बोल रहे थे।इस अवसर अभिनेता बोमन ईरानी ने दीपावली अंक की प्रशंसा करते हुए हिंदी को जन जन की भाषा बताया।  राजश्री प्रोडक्शन के  कार्यालय मे अभिनेताओं एव जीएम मॉड्यूलर के सीईओ जयन्त जैन एव राजेश शर्मा ने विमोचन किया।जयंत जैन ने प्रशंसा करते हुए कहा कि शताब्दी गौरव आज जिस मुकाम पर है वह अखबार के मालिक व संप

स्वर्णिम इतिहास के साथ महाड़ चातुर्मास परिपूर्ण

चित्र
रजतचंद्र विजयजी ने कहा धन्यवाद - महाड़ गुरुभक्तों की आंखे नम महाड़ :- 100 वर्षों के इतिहास में भगवान वासुपूज्य स्वामी के सानिध्य में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड़ नगर में सभी समुदायों ने मिलकर कराया परोपकार सम्राट आचार्य श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.के सुशिष्य ओजस्वी वक्ता मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा.आदि ठाणा का यशस्वी,कभी ना भूलने वाला यादगार धर्म प्रभावना से युक्त भक्तिमय चातुर्मास स्वर्णिम इतिहास के साथ व तप जप ज्ञान ध्यान आराधना से परिपूर्ण सफलता के साथ परिपूर्णता की ओर है।  महाड़ नगर श्री संघ द्वारा आयोजित विदाई समारोह में मानो पूरा महाड़ नगर उमड़ पड़ा था। सर्वप्रथम मुनि प्रवर को संघ ने गुरुवंदन किया। मंगलाचरण के बाद मुनिराज विजयजी ने कहा कि विदाई के क्षण बहुत भावुक व भारी होते हैं। प्रभु से विदाई गौतम सह ना पाये थे। वैसे ही श्रीसंघ भी संत की विदाई सह नहीं पाते क्योंकि 4 माह धर्म आराधना, तपोत्सव आयोजन आदि कार्यों द्वारा एक लगाव सा हो जाता है। मुनिश्री ने कहा कि मैं महाड नगर से बहुत खुश हूं‌। मेरी सारी भावना फलदायी बनी। चातुर्मास की मिठी मिठी यादो के साथ जैसे ही मुनिश्री ने श

महावीर इंटरनेशनल जैसी संस्थाओं की जरूरत :- सिद्धराज लोढ़ा

चित्र
हजारों लोग हो रहे लाभान्वित सेवा कार्यों से मुंबई :- जीयो और जीने दो के संदेश के साथ काम कर रही संस्था महावीर इंटरनेशनल संस्था के सेवा कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।मानवीय सेवा कार्यों में इसका कार्य अतुलनीय हैं। उपरोक्त विचार शताब्दी गौरव के संपादक सिद्धराज लोढा ने संस्था द्वारा सांताक्रुज में डॉ नेमीचंद छाजेड़ के संयोजन में के. बी. हाजी बच्चुअली आय हॉस्पिटल, परेल के सहयोग से आयोजित भव्य चिकित्सा शिबीर व मोफत मोतीबिंदू ऑपरेशन का उद्घाटन करने के बाद व्यक्त किये।इस अवसर पर लोढ़ा ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से डॉ छाजेड़ को काम करते हुए देख रहे हैं।उनकी वजह से आज तक हजारों लोगों को चिकित्सा सुविधाएं मिली हैं।इस तरह के कामों के लिए ज्यादा से ज्यादा संस्थाओं और लोगों को आगे आना चाहिए। शिविर का उन्होंने बारिकी से निरीक्षण किया व प्रसन्नता व्यक्त की कि हर उम्र के व्यक्ति इसमे विभिन्न सेवाओं का लाभ ले रहे थे।उपस्तिथ 99 वर्ष के शर्माजी से  मिलकर उनका हालचाल  पूछकर आशिर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  पूर्व  विधायक श्रीमती कुण्ठे, व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक थे। ज्ञात हो डॉ नेमीचंद छाजेड़ ड

साध्वी संयमलताजी पीएच. डी. उपाधि से अलंकृत

चित्र
यूनिवर्सिटी ऑफ डिसिपलशिप इंस्टिट्यूट, (नागालैंड) ने दी मानद उपाधि पनवेल :-  यूनिवर्सिटी ऑफ डिसिपलशिप इंस्टिट्यूट, (नागालैंड) द्वारा साध्वी संयमलताजी को विद्यावाचस्पति (पी.एच.डी) की मानद उपाधि प्रदान की गई है।  विश्वविद्यालय ने साध्वी संयमलता द्वारा विगत कई वर्षों से अनवरत जारी सामाजिक योगदान व उनके द्वारा संपन्न हुए ऐतिहासिक - उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उनके 35वें दीक्षा दिवस पर उन्हें ‘‘मानद उपाधि‘‘ (डॉक्टरेट) से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि 1972 को मध्यप्रदेश के जावरा शहर में जन्मी साध्वी संयमलता ने 16 वर्ष की अवस्था में 14 अक्टूबर 1988 को चेन्नई में जैन भागवती दीक्षा अंगीकार की है। जगत वल्लभ जैन दिवाकर पूज्य श्री चौथमल जी म. सा.की परंपरा में मालवसिंहनी महाविदुषी श्री कमलावती जी म.सा.का शिष्यत्व स्वीकार कर वे अपने दीक्षा पर्याय के 35 वर्षों में 11 राज्यों में 35 हजार किलोमीटर की पदयात्रा कर अनेक लोकोपकारी व सामाजिक कार्यों को संपन्न किया है। प्रतिवर्ष विश्वशांति, विश्वकल्याण, आत्मकल्याण हेतु हजारों श्रद्धालुओं को एकत्रित कर 24 घंटे का जाप व साथ ही मानव सेवा व जीवदया के क

भाजपा में संगठन है सर्वोपरी :- चंद्रशेखर बावनकुले

चित्र
पहले टिकट की प्राथमिकता भाजपा कार्यकर्ताओं को भायंदर :-  महाराष्ट्र के सभी जिलों में बीजेपी की अलख जगाने निकले महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आज मीरा भायंदर के जीसीसी क्लब में आयोजित पत्रकार परिषद में बोलते हुए कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है। जो लोग गुटबाजी करके संगठन को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, पार्टी उन पर नजर बनाए हुए हैं तथा समय आने पर उन्हें इसका अंजाम भुगतना होगा। आगामी चुनाव में सर्वे के बाद ही टिकट दिया जाएगा।इसमे किसी नेता की नही चलेगी। बावनकुले जिस समय मीडिया को संबोधित कर रहे थे, उस समय उनके दाहिनी तरफ मीरा भायंदर के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास, विधायक गीता जैन तथा बाईं बांई और पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता बैठे हुए थे। पत्रकार परिषद के दौरान दो तीन बार उन्हें मीरा भायंदर बीजेपी में स्पष्ट रूप से नजर आ रही गुटबाजी का जवाब देना पड़ा।उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों से आये नेताओं में क्षमता होगी तो निश्चित उसपर विचार होगा।  उन्होंने कहा कि संपूर्ण महाराष्ट्र में धन्यवाद मोदीजी के स्लोगन के साथ वे लोगों के बीच जा रहे हैं। महाराष्ट्र की 200 से अ

बोरीवली तथा भायंदर स्टेशनों के बीच रात्रिकालीन ब्लॉक रहेगा

चित्र
पश्चिम रेलवे पर रविवार को दिवसकालीन ब्लॉक नहीं  -------/------------------------------------------------------       मुंबई :- रेल पथ, सिगनलिंग प्रणाली तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव हेतु पश्चिम रेलवे द्वारा रविवार, 6 नवम्‍बर, 2022 की मध्यरात्रि को बोरीवली एवं भायदर स्टेशनों के मध्य 00.35 बजे से 04.35 बजे तक अप एवं डाउन धीमी लाइनों पर रात्रिकालीन जम्बो ब्लॉक लिया जायेगा। तदनुसार इस रविवार, 6 नवम्‍बर, 2022 को पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड पर कोई दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ब्लॉक अवधि के दौरान धीमी लाइन की सभी ट्रेनें विरार/वसई रोड से बोरीवली/गोरेगाँव के बीच फास्ट लाइनों पर परिचालित होंगी तथा विरार की ओर जाने वाली सभी धीमी ट्रेनें गोरेगाँव से वसई रोड/विरार स्‍टेशनों के बीच डाउन फास्‍ट लाइनों पर परिचालित होंगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध है।

मीरा-भायंदर में पहले वारकरी भवन का भूमि पूजन

चित्र
महाराष्ट्र में पहली पहल मीरा भायंदर :-  महाराष्ट्र के प्रथम वारकरी भवन का भूमिपूजन गुरुवार को मीरा भायंदर में गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कीर्तनकर इंदुरीकर महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।मीरा भायंदर मनपा आयुक्त दिलीप ढोले ने आश्वासन दिया कि वारकरी भवन अगले साल दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। शहर में बड़ी संख्या में वारकरी संप्रदाय रहते हैं और पिछले कई सालों से शहर में वारकरी भवन बनाने की मांग उठ रही थी। ज्ञात पत्रकार एंड नामदेव काशीद ने इसके लिए पहल की थी जिसके बाद राज्य सरकार के साथ-साथ मीरा भायंदर महानगरपालिका प्रशासन द्वारा भी स्वीकृति प्रदान की गई। काशीमीरा इलाके में एक प्लॉट पर दो मंजिला इमारत बनाई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने दो करोड़ की राशि स्वीकृत की है। कार्यक्रम के बाद स्वर कोकिला लता मंगेशकर थियेटर में कीर्तनकर  निवृतिमान इंदुरीकर महाराज का कीर्तन कार्यक्रम हुआ। कीर्तन सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। वारकरी कोटे से हो एक विधायक समारोह को संबोधित करते हुए  इंदुरीकर महाराज ने की कि यदि वे कई उदाहरण देकर अपनी कठिन भाषा में मन

गांव की संपत्तियों के लिए प्रोपर्टी कार्ड का मार्ग प्रशस्त

चित्र
सरकार द्वारा पूर्णकालिक जांच अधिकारी की नियुक्ति उत्तन का सर्वेक्षण प्रश्न अनुत्तरित भायंदर :-  मीरा-भिंदर के विभिन्न गांवों में मकानों के स्वामित्व को साबित करने वाले संपत्ति कार्ड प्राप्त करने का रास्ता अब प्रशस्त हो गया है। लगभग बारह वर्षों के बाद, इस संबंध में जांच करने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक पूर्णकालिक जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह अधिकारी दस्तावेजों की जांच करेगा, जिसके बाद उन्हें स्वामित्व का संपत्ति कार्ड दिया जाएगा। कृषि भूमि के स्वामित्व अधिकार, भूमि का प्रकार, उस पर अन्य के अधिकार आदि के बारे में जानकारी सात बारा परिच्छेदों के माध्यम से प्राप्त की जाती है। हालांकि, टाउनशिप के लिए सात-बारा प्रतियों के बजाय, सरकार संपत्ति पर स्वामित्व अधिकार दिखाते हुए एक संपत्ति कार्ड देती है। मीरा-भायंदर शहर में कुल 19 गांव हैं। इनमें से एक के अलावा अन्य राजस्व गांवों में स्थित मकानों को प्रापर्टी कार्ड नहीं मिला है। मकान या संपत्ति के स्वामित्व को साबित करने वाला कोई दस्तावेज नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। गांवों में घरों के लिए संपत्ति कार्ड मिले इसके लिए 19

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविवार को भायंदर में

चित्र
  बाइक रैली व कार्यकर्ता मेळावा में होंगे शामिल भायंदर :- भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भायंदर दौरे पर आ रहै हैं।रविवार 6 नवंबर को शाम 4.30बजे सुभाषचंद्र बोस मैदान पर बाइक रैली का शुभारंभ करेंगे।रैली के बाद राधेश्याम ग्राउंड में शाम 5.30बजे भाजपा कार्यकर्ता मेळावा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष एंड रवि व्यास,महिला जिलाध्यक्ष रीना मेहता व युवा जिलाध्यक्ष पंकज पांडे ने सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की हैं।प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार मीरा भायंदर के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

समाचार-पत्र-पत्रिकाओं के प्रकाशकों की सुविधा के लिए पोर्टल शुरू

चित्र
  प्रकाशन की प्रति नि:शुल्क जमा करना जरूरी  भोपाल :- प्रेस और पुस्तक रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के अंतर्गत प्रदेश से प्रकाशित नियतकालिक प्रकाशन की एक प्रति जिला जनसम्पर्क कार्यालय में नि:शुल्क देना अनिवार्य है। प्रकाशकों की सुविधा की दृष्टि से प्रकाशन की प्रति जमा करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के संबंध में जिला जनसम्पर्क कार्यालय को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये है। प्रेस और पुस्तक रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1867 के धारा-9 में प्रावधान है कि समाचार-पत्र और पत्रिकाओं के या अन्य नियतकालिक प्रकाशन के प्रकाशित होने के पश्चात उसकी प्रति यथाशीघ्र जिला जनसम्पर्क कार्यालय को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाय। इसके साथ ही एक प्रति आयुक्त जनसम्पर्क संचालनालय की पंजीयन शाखा में उपलब्ध कराई जाए। वर्तमान में प्राय: यह देखा जा रहा है कि समाचार प्रकाशक प्रकाशन के बाद समय पर नियमित रूप से जिला जनसम्पर्क कार्यालय में प्रकाशन की प्रति जमा नहीं करा रहे है। इस व्यवस्था से प्रकाशक समाचार-पत्र-पत्रिकाओं की एक प्रति एक नियततिथि तक ही जमा करा सकेंगे।

बिहार बना सीआईएससीई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन

चित्र
भायंदर के मानव जैन ने किया महाराष्ट्र व गोआ रीजन का प्रतिनिधित्व लखनऊ। बिहार ने सीआईएससीई नेशनल अंडर-19 बालक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब महाराष्ट्र को 41 रन से हराकर जीता। सीएमएस कानपुर रोड मैदान पर बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। मैन ऑफ द  मैच सलामी बल्लेबाज इब्राहीम अहमद के (56 रन, 36 गेंद, 3 चौके, पांच छक्के) आतिशी अर्धशतक के बाद आयुष ओझा और प्रत्युष कुमार ने 30-30 रन जोड़े। महाराष्ट्र से मानव जैन को  तीन विकेट  की सफलता मिली। जवाब में महाराष्ट्र टीम ने निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 147 रन ही बना सका । टीम से सलामी बल्लेबाज युसूफ मेमन (34) और ए अग्रवाल व तनुष वोरा (26-26 रन) ही टिक कर खेल सके। बिहार से सतवीर सिंह कोदो विकेट जबकि एस केसरी, इब्राहीम अहमद व पी कृष्णा को एक-एक विकेट की सफलता मिली। इसमे महाराष्ट्र  गोआ रीजन रनर अप रहा जिसमें भायंदर के मानव जैन ने तीन विकेट लिए।यह मैच अंडर 19 था,जिसमें मानव सबसे छोटे खिलाड़ी थे।

विश्व की सबसे बड़ी शांतिनाथ भगवान की स्फटिक प्रतिमा

चित्र
ब्राजील का पाषाण इन्दौर में पूज्यता को प्राप्त होगा  इन्दौर :-  विश्व की सबसे बड़ी स्फटिक मणि की अदभुत प्रतिमा मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इन्दौर ( इन्द्रपुरी) की हृदय स्थली समवशरण मंदिर कंचनबाग में स्थापित होगी। 45 इंच की यह अभूतपूर्व प्रतिमा शांतिदायक सोलहवें तीर्थंकर श्री शांतिनाथ भगवान की होगी जिनके तीर्थंकरकाल के. याद धर्म लगातार जारी है।  प्रतिमा की प्रेरणा श्रमणाचार्य वर्याशिरोमणि श्री विशुद्धसागरजी महाराज के परम शिष्य श्रुत संवेगी, बहुभाषा विद पूज्य मुनिश्री आदित्यसागरजी महाराज है जिनका ससंघ चातुर्मास इन्दौर समवशरण मंदिर में अनेक आयोजनों व धर्म प्रभावना के साथ संपन्न हुआ है। प्रतिमा पुण्यार्जक परिवार आजादकुमार जैन बीड़ी वाला परिवार व अशोक खासगीवाला इन्दौर है। चातुर्मास काल में लगातार चार माह तक मंच संचालन व अनेक आयोजनों को मूर्तरूप प्रदान करने वाले श्रेष्ठी हसमुख गांधी     ( इन्दौर) ने बताया कि यह इन्दौर नगर का परम् सौभाग्य है कि पूज्य मुनिश्री आदित्यसागरजी, अप्रमितसागरजी सहजसागरजी महाराज का 2022 के समवशरण मंदिर में अनुपम पर अद्भुत अविस्मरणीय आयोजनों के साथ संपन्न हुआ है। इसी

शूटिंग वालो से दस गुना दंड वसूली

चित्र
मीरा भायंदर मनपा ने की कार्यवाही भायंदर :- मीरा भायंदर महानगरपालिका क्षेत्र भयदार (पश्चिम), रेलवे क्षेत्र में 30 मीटर सड़क के समानांतर 01नवंबर को मनपा की अनुमति के बिना शूटिंग करने पर दस गुना दंड का नोटिस दिया गया।  कार्यकारी अभियंता दीपक खाम्बित की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जब यह देखा गया कि एजेंसी वार्ड एंटरटेनमेंट के माध्यम से शूटिंग चल रही है, तो उक्त शूटिंग रोक दी गई और राजस्व विभाग के माध्यम से कैमरा जब्त कर लिया गया और उक्त एजेंसी को मनपा के नियम अनुसार शूटिंग की अनुमति नही लेने पर नोटिस दिया गया और  फीस राशि का 10 गुना यानी लगभग 2.95 लाख जुर्माना लगाया गया।

तेरापंथ साहित्य एवं हस्तकला प्रदर्शनी संपन्न

चित्र
  तेरापंथ समाज का कार्यक्रम समय की जरूरत ऐसी प्रदर्शनियां श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा,भायंदर की और से त्रिदिवसीय तेरापंथ साहित्य एवं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन वर्तमान समय के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।इस तरह की प्रदर्शनी से आनेवाली पीढ़ी निश्चित ही जागरूक होगी,व हमारे धर्म के बारे में विस्तार से जानेंगे और समय समय पर लोगों को धर्म के प्रति जागरूक भी करेंगे।ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए। दीपक जैन :संपादक शांति वल्लभ टाइम्स भायंदर :- श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा,भायंदर की और से त्रिदिवसीय तेरापंथ साहित्य एवं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी से हजारों लोगों को आचार्य तुलसी, आचार्य महाप्रज्ञ आदि संत सती के साहित्य व अन्य वस्तुओं से अवगत हुए। भायंदर (वेस्ट) स्थित तेरापंथ भवन में शांतिदूत महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी श्री विद्यावतीजी "द्वितीय" आदि ठाणा 5 की निश्रा में 29 से 31 अक्टूबर 2022 तक चली प्रदर्शनी के प्रायोजक विकासकुमार महेन्द्रकुमारजी बडाला थे। राष्ट्रसंत आचार्य श्री तुलसी, महान् दार्शनिक आचार्य श्री महाप्रज्ञजी

छठ महापूजा में उमड़ा जनसैलाब

चित्र
  संस्कार सेवा समिती  का आयोजन  भायंदर  :- शहर की धार्मिक, सामाजिक संस्था संस्कार सेवा समिति की और से हर साल की तरह इस साल भी सार्वजनिक छठ महापूजा - 2022 का आयोजन किया गया।बिहार में दीपावली की तरह मनाए जाते इस त्यौहार में बिहार जैसा माहौल महापूजा में दिखा। इस अवसर पर रविवार 30 अक्टूबर,2022 4 से सूर्यास्त तक तथा सोमवार 31 अक्टूबर 2022 सुबह 4 से सूर्योदय तक भायंदर (पश्चिम),धक्का व भायंदर(पूर्व) चौपाटी पर महिलाओं ने चैट मैया व सूर्य देव की पूजा की।इसी तरह पूर्व चौपाटी पर भी जनसैलाब उमड़ा था।कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। उपस्थित मेहमानों का स्वागत समिति के अध्यक्ष महेन्द्र मौर्या, महासचिव अंगद चौहान, कोषाध्यक्ष गौरांग कंसारा ने किया।समिति के संरक्षक में विधायक गीता जैन, पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता, एंड रवि व्यास, रोहिदास पाटील, मॉरस रॉड्रीक्स, विजय परीख, रीटाबेन शाह,  डिम्पल मेहता, मिलन म्हात्रे, अशोक तिवारी, राजेन्द्र मित्तल, डॉ. राजेन्द्र जैन, डॉ. सुशील अग्रवाल,  सुरेश खंडेलवाल, भगवती शर्मा, अमृत गोयल, लालचंद प्रजापती का समावेश है। सहयोगी में हसमुख गहलोत, अजित पाटील, .