संदेश

जनवरी, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

निशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 3 फरवरी की

चित्र
युथ फोरम,ब्लेस्ड फ़ॉर एवर,शताब्दी गौरव का आयोजन भायंदर :-  सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), ब्लेस्ड फॉर एवर के तत्वावधान में पूर्व नगरसेवक महेंद्रसिंह चौहान के सहयोग से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हैं। शिविर में 40 वर्ष से अधिक की नेत्र जांच की जाएगी व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया जायेगा. साथ ही साथ गेलेक्सी हॉस्पिटल द्वारा डायबिटीज जांच की जाएगी। फोरम के महासचिव अतुल गोयल व जनसंपर्क अधिकारी विष्णु पारीक व सूरजप्रकाश सांडेसर  ने बताया की शिविर गुरुवार 3 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स, महाराणा प्रताप रोड के सामने होगा। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किये जायेंगे. फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन  व निर्मला माखीजा ने लोगों से लाभ लेने की अपील की हैं। विशेष सहयोगी शताब्दी गौरव , लायंस क्लब ऑफ़ मुंबई महानगर , लायंस क्लब ऑफ मुंबई एक्सीलेंसी व सूरजप्रकाश हैं।  अधिक जानकारी के लिए  राहुल यादव से 9004242210 पर संपर्क करें।

13 फरवरी को लोढ़ा अमारा ठाणा में होगी वासुपूज्य दादा की भव्य प्रतिष्ठा

चित्र
  रजतचंद्र विजयजी म.सा. की निश्रा में महोत्सव ठाणे :-  परम पूज्य परोपकार सम्राट मोहनखेड़ा तीर्थ विकास प्रेरक आचार्य प्रवर श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.के सुविनित शिष्य प्रवचन दक्ष मालवरत्न मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा. मुनिश्री जीतचंद्र विजयजी म.सा.की पावन निश्रा में ठाणा के लोढा़ अमारा सोसाइटी में श्री वासुपूज्य दादा के जिनालय का अष्ट दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव 13 फरवरी को धूमधाम से होगा। श्री मोहनखेड़ा तीर्थ से कार्यदक्ष वरिष्ठ मुनिराज श्री पीयूषचंद्र विजयजी म.सा.द्वारा प्रदत मुहूर्त का वांचन कर युवासंत मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा.के वरद दस्तों से इस प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त जुचंद्र हाईवे स्थित लोढ़ाधाम तीर्थ में मंदिर निर्माता साहित्य रत्न मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा एवं अमारा जैन सकल संघ ने प्राप्त किया। जैसे ही मुनिप्रवर श्री ने वासक्षेप कर मुहूर्त पत्र दिया वैसे ही उपस्थित जनसमूह ढोल नगाड़ों संग नाचने झूमने लगे । अपार खुशियां मनाने लगे। अपने उद्बोधन में मंजू लोढ़ा ने कहां मेरे भाई महाराज रजतचंद्र विजयजी को मेंने दहाणु गुरुधाम में जब 09 जनवरी को गुरु सप्तमी महोत्सव करने पधारे

दर्शनसागर सूरीश्वर पर ग्रंथ का विमोचन रविवार को

चित्र
राष्ट्रसंत चंद्रानन सागर सूरीश्वर की उपस्थिति होगा ग्रंथ का लोकार्पण संकल्पना मनोज शोभावत की और संगीता बागरेचा के लेखन से संवरा ग्रंथ_ मुंबई। दादा गुरुदेव के नाम से विख्यात जैन संत आचार्य दर्शनसागर सूरीश्वर महाराज के जीवनवृत्त पर लिखित ग्रंथ ‘मेरे गुरुवर दर्शन सागर - गागर में सागर’ का विमोचन रविवार को होगा। राष्ट्रसंत चंद्रानन सागर सूरीश्वर महाराज की पावन उपस्थिति में सुबह 10 बजे होनेवाले इस ग्रंथ के विमोचन अवसर पर न्यू मरीन लाइंस स्थित पाटकर हॉल में अनेक जैन संघों व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।   सागर समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य दर्शनसागर सूरीश्वर महाराज पर इस ग्रंथ की संकल्पना तीन वर्ष पहले मनोज शोभावत ने की थी, जो बचपन से ही दादा गुरुदेव के सान्निध्य में रहे हैं। ग्रंथ के सम्पूर्ण लाभार्थी एवं विमोचनकर्ता श्रीमती कुसुमबेन मनोज शोभावत हैं, तथा ‘संगी’ के नाम से मशहूर लेखिका श्रीमती संगीता बागरेचा - बाफना ने गहन शोध व अध्ययन के बाद इस ग्रंथ को मूर्त रूप दिया है। नाकोड़ा दरबार (मण्डल) लालबाग के संयोजन में होनेवाले इस आयोजन के प्रायोजक आनंद दर्शन सिल्वर हैं।

वर्दीतल्या माणसाच्या नोंदी ' का भव्य-प्रकाशन

चित्र
 पुलिस आयुक्त डॉ. सदानंद दाते द्वारा लिखित है किताब 🔳  सुभाष पांडेय,भाईंदर भायंदर :-  मीरा-भायंदर व वसई-विरार  पुलिस आयुक्त डॉ. सदानंद दाते द्वारा लिखित पुस्तक ' वर्दीतल्या माणसाच्या नोंदी ' इस 144  पृष्ठीय किताब का प्रकाशन पिछले दिनों संपन्न हुआ। पुस्तक की प्रस्तावना जूलियट फ्रांसिस रिबेरो ने लिखी है। देश के वयोवृद्ध सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी जूलियट रिबेरो को भारत-सरकार के तीसरे सर्वोच्च सम्मान, पुरस्कार ' पदम-विभूषण '  से भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा 1987 में सम्मानित किया जा चुका है। ' रिबेरो ' सन 1953 के भारतीय पुलिस सेवा के बैच के डेशिंग, इंटेलिजेंस , कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी रह चुके हैं। सन 1982 से 1986 के कार्यकाल के बीच ' मुम्बई पुलिस कमिश्नर ' भी रह चुके हैं। पंजाब में सन 1980 में उग्रवाद तेजी पर था तब जूलियट रिबेरो को पंजाब राज्य का डीजीपी बनाया गया था। पूरे पंजाब में चल रहे उग्रवाद पर जूलियट रिबेरो ने बहुत ही प्रामाणिक ढंग से पंजाब में ' सिख आतंकवादियों द्वारा खालिस्तान '  चलाये जा रहे ' आतंकी मुहिम ' को कंट्रोल किया

वीरायतन की संस्थापिका आचार्य चंदनाजी को पद्मश्री

चित्र
महाराष्ट्र की बेटी ने बिहार को बनाया कर्मभूमि जैन साध्वी को पहलीबार मिला यह पुरस्कार यह सम्मान सिर्फ जैन समाज या धर्म का नही बल्कि मानव सेवा में विश्वास रखनेवालों का सम्मान हैं।उन्होंने भगवान महावीर के 'जीयो और जीने दो' को अपने कामों से सही अर्थों में सार्थक किया है।आप नारी शक्ति का प्रतीक हैं।उन सभी महिलाओं के लिए उदहारण हैं जो कुछ करना चाहती है।पुरस्कार मिलने पर आपको बधाई व कोटि कोटि वंदन।आप दीर्धायु हो यही प्रभु के चरणों मे मंगल कामना। दीपक आर जैन, शांति वल्लभ टाइम्स बिहार  :- राजगीर विरायतन में पिछले 53 सालों मानव सेवा में जुटी जैन साध्वी आचार्य चंदनाजी को उनके कार्यों के लिए देश के सरवोच्चसम्मन में एक पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह समस्त जैन समाज के लिये गौरव की बात हैं।वे पहली जैन साध्वी हैं जिन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा। मूल रूप से महाराष्ट्र के अहमदनगर की हैं। आचार्य चंदनाजी कहती हैं कि बिहार उनकी कर्मभूमि है। बता दें कि पद्म श्री पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं,और यह पुरस्‍कार भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष भारतीय नागरिकों को उनके अस

गणतंत्र दिवस पर जरूरतमंदों को महा अन्नपूर्णा भोज

चित्र
रोटरी क्लब के आयोजन मुंबई।  देश के 73 वें गणतंत्र दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ मुंबई लेकर्स ने पवई के 5 झोपड़पट्टी परिसरों में जरूरतमंदों को महा अन्नपूर्णा भोज कराकर उनमें खुशियां बांटने का अभिनव कार्य किया। कार्यक्रम की संयोजिका क्लब की प्रेसिडेंट निमिष अग्रवाल थीं। इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3141 के गवर्नर डॉ. राजेंद्र अग्रवाल, रोटेरियन एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव सुमन आर अग्रवाल समेत अन्य सह-मेजबान क्लबों के प्रेसिडेंट्स ने खाद्यान्न का वितरण किया ।भोज में 1500 फूड पैकेट्स, 1500 लड्डू और 2500 बिस्किट पैकेट्स का समावेश था।  महा अन्नपूर्णा फीडिंग कार्यक्रम का आयोजन रोटरी के ' 5 लाख पुण्य के कदम' प्रोजेक्ट के 26 जनवरी को हुए समापन के तौर पर किया गया था। इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से दांडी यात्रा के प्रतीक स्वरूप 5 लाख कदम चलने को लेकर हुई थी। सुमन आर अग्रवाल ने बताया है कि प्रोजेक्ट का यह पहला चरण था, जो बेहद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और दूसरे चरण ' पुण्य के कदम ' का आरंभ शीघ्र ही किया जाएगा।              

देश हमेशा सर्वोपरि हैं :- नरेंद्र भंडारी

चित्र
भाजपा राजस्थान सेल का कार्यक्रम मुंबई :- बुधवार को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान सेल भारतीय जनता पार्टी,मुंबई द्वारा विधायक व मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढा के मार्गदर्शन एवं नरेंद्र भंडारी के नेतृत्व में  दिगम्बर जैन छात्रावास, ग्रांट रोड के प्रांगण में ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजस्थान सेल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के साथ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  महासचिव ममता सुराणा की अगुवाई में भारी संख्या में  महिलाएं भी कार्यक्रम में  उपस्थित हुई। ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में भंडारी ने कहा कि हमेशा देश को प्रथम स्थान पर रखें, व अपने मतदान के अधिकार का उपयोग राष्ट्रहित में अवश्य करें। मतदान करना आपका मात्र अधिकार ही नही ।कर्तव्य भी है । महासचिव सुराणा ने भी सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए हमेशा एकता बनाये रखने की अपील की ।यह जानकारी भाजपा राजस्थान सेल के महासचिव अमृत टी जैन ने दी।

पत्रकारों की समस्याओं पर ध्यान देगी मनपा : ज्योत्स्ना हसनाळे

चित्र
  पत्रकार नामदेव काशिद व भाविक पाटिल पुरस्कृत भाईदर : मीरा भायंदर में पत्रकारों की मांगों को लेकर जल्द ही पार्टी के सभी नेताओं, प्रशासन के अधिकारियों और पत्रकारों के साथ बैठक की जाएगी. उपरोक्त विचार मीरा भायंदर महानगरपालिका की महापौर ज्योत्स्ना हसनाळे ने व्यक्त किये।उन्होंने कहा की बुनियादी समस्याओं के साथ भी न्याय किया जाएगा। हसनाळे मीरा भायंदर महानगरपालिका वार्ताहार संघ आयोजित पुरस्कार समारोह में बोल रही थी।संघ ने मीरा भायंदर  में महाराष्ट्र टाइम्स के प्रतिनिधि भाविक पाटिल और पुण्यनगरी के नामदेव काशीद को सर्वश्रेष्ठ पत्रकार घोषित किया है। दोनों पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयुक्त दिलीप ढोलेउप महापौर हसमुख गहलोत, स्थायी समिति के सभापति राकेश शाह, विपक्ष के नेता धनेश पाटिल, शिवसेना सभाग्रह नेता नीलम ढवण और शिवसेना के उप जिला प्रमुख धनेश पाटिल उपस्थित थे।मेयर ने टीम के अध्यक्ष राजू काले को भी सम्मानित किया, जिन्होंने अध्यक्ष के रूप में अपने करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

प्रेस क्लब ऑफ मीरा-भाईंदर का गठन

चित्र
  विनोद मिश्रा अध्यक्ष चुने गए भाईंदर :-  राष्ट्रहित, समाजहित और पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए " प्रेस क्लब ऑफ मीरा-भाईंदर"  संस्था का गठन किया गया है। हाल ही में धर्मादाय आयुक्त ठाणे से इसका पंजीयन मिलने के बाद शुक्रवार को मकरसंक्रांति के शुभ अवसर पर संस्था के प्रथम कार्यकारिणी का चयन सर्व सम्मति से किया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष- विनोद मिश्र (दोपहर का सामना), उपाध्यक्ष- अनिल चौहान (नवभारत), सचिव- महेंद्र वानखेड़े (नवराष्ट्र , ईटीवी भारत ), सहसचिव- अमित तिवारी (नवभारत टाईम्स), कोषाध्यक्ष- रमेश शर्मा (टीवी-9), सदस्यों में राकेश विश्वकर्मा (पत्रिका),  चतुर्भुजा पांडे (हिंदसागर) व अनिल नौटियाल ( इंडिया टीवी, आपका समय) का समावेश है। शहर के तमाम बुद्धिजीवियों, संस्थाओं, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, मनपा प्रशासन के अधिकारियों ने इस कार्यकरिणी को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की है।

भारतीय बौद्ध महासभा ने किया भावना यादव को सम्मानित

चित्र
सहस्त्र बल परीक्षा(UPSC) में लड़कियों मे प्रथम  मुंबई :-   केंद्रीय लोक सेवा आयोग द्वारा केंद्रीय सहस्त्र बल के लिए आयोजित सहायक कमांडेंट पद की परीक्षा में मीरा-रोड की भावना यादव ने देश में 14 वां और लड़कियों में प्रथम स्थान हासिल करने  पर भारतरत्न डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर  के पौत्र तथा भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष भीममराव यशवंत आंबेडकर ने आंबेडकर भवन में भावना को सम्मानित किया।  * इस अवसर पर  अंबेडकर ने भावना यादव को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो चयनित परीक्षार्थियों में भावना एकमात्र छात्रा है जो महाराष्ट्र से है। भावना मूलरूप से महाराष्ट्र के सांगली की है और उसकी शिक्षा  अंधेरी और विरार में हुई है। भावना के पिता सुभाष यादव बोरीवली में ट्रैफिक विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत है।  कार्यक्रम में वंचित बहुजन आघाडी महाराष्ट्र राज्य युवा सदस्य सुचित गायकवाड, पूर्व न्यायाधीश ऍड. सचिन जोरे, विशाल गवळी ,भावना यादव की शिक्षिका रजनी त्रिभुवन व उमेश शिंदे, सुनील पवार आदि  गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

मकर संक्रांति कब मनाई जायेगी 14 या 15 जनवरी ?

चित्र
मकर संक्रांति कब मनाई जायेगी 14 या 15 जनवरी ?  पंडित सुरेंद्र कटारे म कर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान, दान, जाप करने का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं. सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में अपनी यात्रा आरंभ करते हैं इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है. इस बार मकर संक्रांति की तिथियों को लेकर उलझन है. आइये जानते हैं कि मकर संक्रांति इस बार 14 या 15 जनवरी मे से कौन से दिन है। लोग इस बार भी मकर संक्रांति पर दो तिथियों को लेकर  उलझन में हैं. हालांकि संक्रांति तब शुरू होती है जब सूर्य देव एक राशि से दुसरी राशि मे प्रवेश करतें हैं. इस बार सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि मे  पञ्चाङानुसार 14 जनवरी की दोपहर  01 बजकर 56 मिनट पर गोचर कर रहें हैं. ज्योतिष के अनुसार सूर्य अस्त से पहले यदि मकर राशि में सूर्य प्रवेश करेंगे, तो इसी दिन पुण्यकाल रहेगा। अब आतें हैं कि पुण्य काल इसी दिन क्यों और कब तक?? मकर संक्रांति का पुण्यकाल सूर्य संक्रांति के समय से जो दोपहर 01:56 पर है उससे 16 घटी यानि (06 घन्टा 24 मिनट) पहले और 16 घटी बाद का पुण्यकाल होता है. इस बार पुण्यकाल 14 जनवरी को

पश्चिम रेलवे द्वारा 12 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय

चित्र
  पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 12 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है, जिनका विवरण नीचे दिया जा रहा है:-   1.  ट्रेन संख्या 22945/22946 मुंबई सेंट्रल-ओखा में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच मुंबई सेंट्रल से  15 जनवरी, 2022 से 14 फरवरी, 2022 तक  और ओखा से  18 जनवरी, 2022 से 17 फरवरी, 2022 तक  जोड़ा जायेगा। 2.  ट्रेन संख्या 19252/19251 ओखा-सोमनाथ में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच ओखा से  16 जनवरी, 2022 से 15 फरवरी, 2022 तक  और सोमनाथ से  17 जनवरी, 2022 से 16 फरवरी, 2022 तक  जोड़ा जायेगा। 3.  ट्रेन संख्या 12927/12928 मुंबई सेंट्रल-एकता नगर एक्‍सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच मुंबई सेंट्रल से  15 जनवरी, 2022 से 14 फरवरी, 2022 तक  और एकता नगर से  16 जनवरी, 2022 से 15 फरवरी, 2022 तक  जोड़ा जायेगा। 4.  ट्रेन संख्या 12961/12962 मुंबई सेंट्रल-इंदौर एक्‍सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच मुंबई सेंट्रल से  17 जनवरी, 2

बांद्रा टर्मिनस एवं हजरत निजामुद्दीन के बीच महाराष्‍ट्र संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस बहाल

चित्र
 ट्रेने पूर्ण आरक्षित चलेगी  मुंबई :- यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 12907/12908 बांद्रा टर्मिनस- हजरत निजामुद्दीन (द्वि-साप्ताहिक) महाराष्‍ट्र संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस को अगली सूचना तक बहाल करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन पूर्ण रूप से आरक्षित ट्रेन के रूप में चलेगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उक्त ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:- •  ट्रेन संख्या  12907/12908  बांद्रा टर्मिनस -हजरत निजामुद्दीन महाराष्‍ट्र संपर्क क्रांति सुपरफास्‍ट एक्सप्रेस (द्वि-साप्ताहिक) ट्रेन संख्या 12907 बांद्रा टर्मिनस- हजरत निजामुद्दीन (द्वि-साप्ताहिक) संपर्क क्रांति सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस प्रत्येक रविवार और बुधवार को बांद्रा टर्मिनस से 17:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.15 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 जनवरी, 2022 से अगली सूचना तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12908 हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस (द्वि-साप्ताहिक) संपर्क क्रांति सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस प्रत्येक सोमव

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा पश्चिम रेलवे पर कई कर्मचारी कल्याण सुविधाओं का उद्घाटन

चित्र
 पश्चिम रेलवे अंत्योदय की राह पर अग्रसर  मुंबई :-  पश्चिम रेलवे दर्शन के सिद्धांतों में वर्णित सिद्धांतों का पालन करके लगातार आगे बढ़ रही है ,  जो हमारे कार्यों के साथ-साथ हमारे विचारों के लिए निरंतर प्रेरणा है। इसी दिशा में   अंत्योदय-समावेशी विकास   के दर्शन पर अमल करते हुए पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप ,  दाहोद में विशेष रूप से यहां कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों की सुविधा के लिए लिफ्ट सहित पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों में कई कर्मचारी कल्याण सुविधाओं का ई-उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों ,  सभी छह मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों के साथ-साथ वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने ऑनलाइन भाग लिया। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार   महाप्रबंधक आलोक कंसल ने डिजिटल माध्यम से पश्चिम रेलवे के कर्मचारियों के लाभ के लिए कई सुविधाओं का उद्घाटन किया। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में महाप्रबंधक ने ईएमयू वर्कशॉप ,  महालक्ष्मी में एक नए पेंट शॉप प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया। वडोदरा मंडल में   डेरोल

पश्चिम रेलवे ने 15-18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया

चित्र
टीकाकरण के लिए अपॉइंटमेंट ऑनलाइन और साथ ही वॉक-इन भी उपलब्ध  मुंबई :-    कोविड-19 महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में, पश्चिम रेलवे इस महामारी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है। इस दिशा में पश्चिम रेलवे ने 13 जनवरी, 2022 से जगजीवन राम अस्पताल, मुंबई सेंट्रल में 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया है। सभी पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंध आलोक कंसल के सक्रिय जुड़ाव और गहरी रुचि के कारण इस पहल को मुख्य रूप से प्रोत्साहन मिला। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी  सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जगजीवन राम अस्पताल में टीकाकरण केंद्र रेल कर्मचारियों के बच्चों के साथ-साथ इस आयु वर्ग के अन्य बच्चों के लिए भी फायदेमंद होगा। टीकाकरण के लिए अपॉइंटमेंट ऑनलाइन और साथ ही वॉक-इन के माध्यम से भी उपलब्ध है। ठाकुर ने आगे कहा कि जगजीवन राम अस्पताल (जेआरएच) अत्याधुनिक तकनीकों, उपचार की नवीनतम चिकित्सा प्रक्रियाओं और रोगियों के इलाज के लिए एक मजबूत बुनियादी ढांचे से लैस ह

पश्चिम रेलवे 14 जनवरी से 118 और ट्रेनों में मासिक सीजन टिकट जारी करेगी

चित्र
सीजन टिकट केवल   मासिक आधार पर   जारी किया जाएगा  मुंबई :- यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने 14 जनवरी, 2022 से 118 विशेष और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में सीजन टिकट (एमएसटी) जारी करने का निर्णय लिया है। सीजन टिकट केवल  मासिक आधार पर  जारी किया जाएगा अर्थात  मासिक सीजन टिकट  (एमएसटी)। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस मामले में पालन किए जाने वाले दिशा-निर्देश इस प्रकार हैं:- 1) वैध सीजन टिकट वाले यात्रियों को केवल अनारक्षित डिब्बों में ही यात्रा करने की अनुमति होगी। उन्हें आरक्षित डिब्बों में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी, जिसमें केवल वैध आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को ही अनुमति दी जाती है। 2) साथ ही, विशेष कोच/कोचों में अधिक भीड़-भाड़ से बचने के लिए विशेष रूप से एमएसटी धारकों के लिए कोचों को कोई अलग से निर्धारित नहीं किया जाएगा। 3) एम एस टी जिसमें या तो प्रारंभिक स्टेशन या गंतव्य महाराष्ट्र राज्य के अधिकार क्षेत्र में आता है को जारी करने के लिए केवल महाराष्ट्र सरकार द्वारा परिभाषित पूर्ण टीकाकरण वाले यात्रियों को

साजपा ने कलाकारों को भूखंड देने की आवाज उठाई

चित्र
तीन हजार से ज्यादा सीने कलाकार मीरा भायंदर में  भायंदर :-   सामान्य जन पार्टी (साजपा) के मीरा भायंदर शहर जिलाध्यक्ष राजन भोसले ने मीरा-भायंदर मनपा आयुक्त दिलीप ढोले को पत्र लिखकर स्थानीय सीने कलाकारों को आवास हेतु भूखंड उपलब्ध करवाने की मांग की है। भोसले ने मनपा आयुक्त ढोले को लिखे पत्र में कहा है कि मीरा भायंदर शहर में करीब ३ हजार की संख्या में सीने कलाकार,नाट्य कलाकार,अन्य कलाकारों के अतिरिक्त फ़ोटो ग्राफर,मेकअप मेन, केमरामेन आदि महानगरपालिका की हद में रहते है! जबकि मीरा भायंदर महानगरपालिका के पास विविध योजनाओं के लिए कई भूखंड आरक्षित है! भोसले ने ऐसे कलाकारों हेतु भूखंड उपलब्ध करवाने की मांग मीरा-भायंदर मनपा आयुक्त से की है!

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर पॉइंट बनाना हो अनिवार्य :- हसमुख गहलोत

चित्र
आमसभा में जल्द आएगा प्रस्ताव भायंदर:  मीरा भायंदर महानगर पालिका के उपमहापौर हसमुख गहलोत ने मनपा आयुक्त दिलीप ढोले को पत्र लिखकर कहा कि  इलेक्ट्रिक वाहनों  के आते दौर के साथ ही उनके चार्जिंग  की चिंता होने लगी है। उन्होंने आयुक्त को लिखे पत्र में नई इमारतों के निर्माण के साथ ही पार्किंग जोन में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर पॉइंट बनाना जरुरी किए जाने की सिफारिश की है। उपमहापौर ने कहा कि आने वाले दो-तीन साल में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग गुणात्मक रूप से बढ़ने की संभावना है। इसलिए इनके शहर में जगह-जगह वाहन चार्जिंग पॉइंट होना जरूरी है। गहलोत ने कहा कि नई इमारतों के निर्माण की अनुमति (सीसी) देने की शर्तों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग, सोलर ऊर्जा के साथ ही पार्किंग जोन में इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट बनाना बंधनकारक किया जाना चाहिए। ऐसा होने से इमारत में फ्लैट खरीदने वाले लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने में सुविधा होगी।   आमसभा में भाजपा लाएगी प्रस्ताव उपमहापौर ने कहा कि ऐसा होने से भवन निर्माताओं को थोड़ा अतिरिक्त खर्च तो उठाना पड़ेगा, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहन युग के लिए यह जरूरी है क्योंकि इलेक

बोलो जय कसरियानाथ री... एक बार फिर से…

चित्र
मंदिर किसका लेकर  क्या फिर विवाद होगा केसरियाजी को लेकर? सिद्धराज लोढ़ा मुंबई। केसरियाजी मंदिर एक बार फिर से विवाद में आ सकता है। सुप्रीम कोर्ट के फैसला इस विवाद की जड़ बनेगा। सबसे पहला विवाद तो स्थानीय आदिवासियों न जैन समाज के बीच संभव है, लेकिन अगर वह सुलझ गया, तो विवाद श्वेतांबरों व दिगंबरों के बीच हो सकता है, क्योंकि मंदिर प्रबंधन पर जैन समाज के किस समुदाय का कब्जा हो, यह विवाद सदियों से चल रह है। लेकिन राजस्थान सरकार की तिजोरी भरनेवाले इस मंदिर का प्रबंधन सरकार आसानी से छोड़ देगी, यह भी सबसे बड़ा सवाल है।   केसरियाजी मेवाड़ में जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ है। हर साल फाल्गुन सुद अष्टमी को यहां मेला लगता है। केसरियाजी मंदिर में पांचों अंगुलियों से मूर्ति की केसर से पूजा होती है, जिससे भगवान ऋषभदेव की काले रंग की मूर्ति केसरिया रंग की दिखती है, इसी कारण इस तीर्थ स्थल को केसरियाजी के नाम से जाना जाता है। वैसे, यहां के स्थानीय लोग इसे कालिया बाबा भी कहते हैं और मारवाड़ में तो ‘कालिया बाबा रो परचो भारी जी ओ...’ के गीत भी गाए जाते हैं।  विख्यात जैन तीर्थ देलवाड़ा और राणकपुर के समकक्ष संगमरमर

सोनम मनोज शेठ की दीक्षा 20 जनवरी को मुलुंड में

चित्र
गच्छाधिपति राजेन्द्रसूरीश्वरजी करेंगे दीक्षा प्रदान  मुंबई:- नेसडा निवासी मनोज मफतलाल शेठ की कुलदीपिका सोनम की दीक्षा 20 जनवरी को प्रशांतमूर्ति,वर्तमान गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य श्री राजेंद्रसूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में संपन्न होगी। दीक्षा के पूर्व मुमुक्षु के गृह आंगन अलावा मुलुंड में पंचान्हिका महोत्सव का आयोजन होगा।  श्री मुलुंड श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ के तत्वावधान में होनेवाले दीक्षा महोत्सव का मुहूर्त परम पूज्य आचार्य श्री अजितशेखर सूरीश्वरजी म.सा. ने प्रदान हैं।महोत्सव पूर्व सिक्का नगर में परम पूज्य आचार्य श्री अजितशेखर सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य रत्न मुनिराज श्री कृपाशेखर विजयजी म.सा. आदि ठाणा तथा पूज्य साध्वी साध्वी श्री मेरुधराश्रीजी म.सा.की निश्रा में 12 जनवरी को वर्षीदान वरघोड़ा,पत्रिका लेखन नीरव शाह के संचालन में होगा। इसे स्वरबद्ध नैतिक मेहता करेंगे। वर्षीदान बैठकर होगा। ज्ञात हो शेठ परिवार के पूज्य मोहजीत विजयजी म.सा.,साध्वी हंसश्रद्धाश्रीजी म.सा.,साध्वी हंसबोधि श्रीजी म.सा.संयमी रत्न हैं।  श्री मुलुंड श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ के तत्वावधान में क

कोरोना पॉजिटिव पुलिस आयुक्त सदानंद दाते

चित्र
  स्वयं को 'होम आइसोलेशन' में रखा है भाईंदर :- मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस आयुत्त सदानंद दाते कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। उनके साथ उनके ड्राइवर के भी कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दाते को कोरोना के बहुत ही मामूली लक्षण है इसलिए उन्होंने स्वयं को 'होम आइसोलेशन' में रखा है। कुछ दिन पूर्व पुलिस आयुक्तलय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट हुआ था। पुलिस आयुक्तलय में अब तक 164 पुलिसकर्मियों को कोरोना हुआ है जिसमें 24 अधिकारी वर्ग और 124 कर्मचारी वर्ग के पुलिसकर्मियों का समावेश है।

अनाथों की नाथ थी सिंधुताई :- सुमन अग्रवाल

चित्र
माई का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति  ठाणे :-   पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित 73 वर्षीया प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व मानवतावाद-नारीवाद की मसीहा सिंधुताई सपकाल का निधन समाजसेवा क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति हैं।उनका स्थान भर पाना बहुत मुश्किल होगा।उपरोक्त विचार वूमंस राइट्स एक्टिविस्ट सुमन आर अग्रवाल ने उनके निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किये।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव अग्रवाल ने स्व.सिंधुताई के समूचे जीवन को कड़ी संघर्ष गाथा और पावन सामाजिक अनुष्ठान बताते हुए कहा कि उनका देहांत समाज व राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। अपनी पूरी जिंदगी अनाथ-बेसहारों की सेवा में गुजार देने वाली सिंधुताई ने लगभग 1500 अनाथ बच्चों को गोद लिया था, इसलिए उन्हें सभी आदर से माई कहा करते थे। उन्हें 1500 बच्चों की मां भी कहा जाता है। वे अपने परिवार में 382 दामाद, 49 बहुएं, 1 हजार से ज्यादा पोते-पोतियां बताया करती थीं। इतने बड़े परिवार को संभालने वाली सिंधुताई सपकाल की जीवन-कथा इतनी भाव विभोर कर देने वाली है कि सुनकर आंखें नम हो जाती हैं। 14

मोहनखेड़ा में गुरु सप्तमी महोत्सव मनाया गया

चित्र
पीयूशचंद्र विजयजी आदि की निश्रा में कार्यक्रम मोहनखेड़ा (मध्यप्रदेश) :- श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वेतांबर पेढ़ी ट्रस्ट श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ के तत्वाधान में प.पू. गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के दिव्य आशीष से मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी म.सा., मुनिराज श्री चन्द्रयश विजयजी म.सा., मुनिराज श्री पुष्पेन्द्र विजयजी म.सा., मुनिराज श्री रुपेन्द्र विजयजी म.सा., मुनिराज श्री जिनचन्द्र विजयजी म.सा., मुनिराज श्री जनकचन्द्र विजयजी म.सा., मुनिराज श्री जिनभद्र विजयजी म.सा. एवं साध्वी श्री सद्गुणाश्रीजी म.सा., साध्वी श्री विमलयशाश्रीजी म.सा., साध्वी श्री तत्वलोचनाश्रीजी म. सा. आदि ठाणा की निश्रा में ट्रस्ट मण्डल की उपस्थिति में दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी म. सा. की 195 वीं जन्म जयंति एवं 115 वीं पुण्यतिथि सादगी पूर्ण तरीके से शासन द्वारा प्रदत्त कोरोना की गाईड लाईन का पालन करते हुए मनायी गयी । गुरु सप्तमी महामहोत्सव के दिन शत्रुंजयावतार प्रभु श्री आदिनाथ भगवान के अभिषेक, केसर पूजा एवं दादा गुरुदेव श्री राजेन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. की गुरु प्रतिमा प

गुरु सप्तमी पर नारोली नगर की श्री राजेन्द्र जयन्तसेनसूरि गौशाला राशि की घोषणा

चित्र
हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए कार्यक्रम नारोली (गुजरात) :- राज्य के बनासकांठा जिले के नारोली नगर में त्रिस्तुतिक जैनाचार्य पुण्यसम्राट युगप्रभावक गुरुदेव श्री विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्य एवं गच्छाधिपति श्री विजय नित्यसेन सूरिश्वरजी महाराज ओर आचार्य भगवंत श्री विजय जयरत्न सूरीश्वर महाराज के आज्ञानुवर्ती नगर के कुल दीपक मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज एवं मुनिराज श्री निसंगरत्न विजय जी महाराज आदि ठाणा की पावन निश्रा में  जिनालय का 9 वां ध्वजारोहण एवं सौधर्म बृहत्तपागच्छीय जैनाचार्य विश्व पूज्य गुरुदेव श्री विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराजा की जन्म तिथि ओर स्वर्गारोहण निमित्त गुरु सप्तमी महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के तहत 8 जनवरी को मुनि भगवंतो का नगर प्रवेश एवं जिनालय ध्वजा की शोभायात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए ओर शुभ मुहूर्त में नारोली निवासी कोरडिया बबीबेन डायालाल परिवार की ओर जिनालय के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। दुसरे दिन 9 जनवरी को गुरु सप्तमी प्रसंग पर शोभायात्रा गुरु गुणानुवाद गुरूपुजा भक्ति भावना सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संपुर्ण महोत्सव का लाभ नारो

ऐसे की थी हनुमान चालीसा की रचना तुलसीदासजी ने

चित्र
जीवन मे आए संकटों को दूर करती है हनुमान चालीसा महंत मोहनपुरी गोस्वामी हनुमान मंदिर/ मूर्धा गांव,भायंदर प वनपुत्र हनुमान जी की आराधना तो सभी लोग करते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ भी करते हैं, पर यह कब लिखा गया, इसकी उत्पत्ति कहाँ और कैसे हुई यह जानकारी बहुत कम लोगों को हैं। बात 1600 ईस्वी  की है यह काल अकबर और तुलसीदास जी के समय का काल था।  एक बार तुलसीदास जी मथुरा जा रहे थे, रात होने से पहले उन्होंने अपना पड़ाव आगरा में डाला, लोगों को पता लगा कि तुलसीदास जी आगरा में पधारे हैं। यह सुन कर उनके दर्शनों के लिए लोगों का ताँता लग गया। जब यह बात बादशाह अकबर को पता लगी तो उन्होंने बीरबल से पूछा कि यह तुलसीदास कौन हैं।  तब बीरबल ने बताया, इन्होंने ही रामचरित मानस का अनुवाद किया है, यह रामभक्त तुलसीदास जी है, मैं भी इनके दर्शन करके आया हूँ। अकबर ने भी उनके दर्शन की इच्छा व्यक्त की और कहा मैं भी उनके दर्शन करना चाहता हूँ। बादशाह अकबर ने अपने सिपाहियों की एक टुकड़ी को तुलसीदास जी के पास भेजा और  तुलसीदास जी को बादशाह का पैगाम सुनाया कि आप लालकिले में हाजिर हों। यह पैगाम सुन कर तुलसीदास जी ने कहा कि

राम नाम का प्रभाव

चित्र
संतों का आशीर्वाद जीवन मे जरूरी श्री मोहनपुरी गोस्वामी /श्री हनुमान मंदिर भायंदर सं त तुलसीदास जी कहीं जा रहे थे। इतने में एक स्त्री जोकि सती होने जा रही थी सामने से आ गई। हमारे शास्त्रों में लिखा है कि महात्माओं को दण्डवत प्रणाम करना चाहिए। संत जी को देखते ही उस स्त्री ने दण्डवत प्रणाम किया। तब तुलसीदास जी ने उसको आर्शीवाद दिया, "सदा सुहागन रहो।"तुलसीदास जी के मुख से ऐसे वचन सुन कर स्त्री फूट फूट कर रोने लगी और बोली,"बड़े आश्चर्य की बात है संसार पलट सकता है, प्रलय आ सकती है परंतु संत का वचन झूठा नहीं हो सकता।" स्त्री के मुख से ऐसे वचन सुनकर तुलसीदास जी ने कहा, "अरथी नीचे रख दो और तुम सभी आंखे बंद करके राम नाम का जाप करो।"इतना कहकर तुलसीदास जी भी राम नाम का जाप करने लगे।कुछ समय उपरांत कमण्डल से गंगा जल लेकर मृतक शरीर पर छिड़का और वह जीवित हो गया।आर्शीवाद और नाम के प्रभाव से प्रकृति बदल गई।शास्त्रों में लिखा है, संतों के आर्शीवाद और वाणी में इतनी शक्ति है कि विधि के विधान को बदल दें। जिसको संतों का आर्शीवाद मिलता है, उसका जीवन हमेशा मंगलमयी रहता है। उसका क

सार्वजनिक बांधकाम विभाग के चल रहे कामों का आयुक्त ने दौरा किया

चित्र
अतिक्रमण हटाने और निर्माण जल्द पूर्ण करने के आदेश भायंदर :- मीरा भायंदर महानगरपालिका के आयुक्त दिलीप ढोले ने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया.  हाटकेश चौक, घोड़बंदर, मीनाक्षी नगर काशीगांव, सृष्टि, सिल्वर पार्क, शांति पार्क, नवघर बायोगैस परियोजना, भायंदर (पूर्व) रेलवे स्टेशन, के अलावा भायंदर (पश्चिम) प्रकाश मार्केट का भी दौरा किया गया. हाटकेश चौक पर सड़क के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने उक्त सड़क पर से अतिक्रमण हटाकर सड़क को चौड़ा करने के निर्देश दिए. घोडबंदर में 60 मी. रोड, मीनाक्षी नगर काशीगांव में ब्रिज और कंक्रीट रोड, शांति पार्क में कंक्रीट रोड का दौरा कर जरूरी सुझाव दिए. आयुक्त ने सृष्टि व सिल्वर पार्क में निर्मित कांक्रीट रोड के निरीक्षण के दौरान संतोष व्यक्त किया. साथ ही नवघर में बायोगैस परियोजना के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने परियोजना मार्ग पर सड़क का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये.  भाईदार (वेस्ट) प्रकाश मार्केट रोड पर भूमिगत सीवरेज योजना का निरीक्षण करने के बाद तत्काल कार्य पूर्ण कर सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिये गये. आयुक्