संदेश

मार्च, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कर्मग्रंथ भाग - 1 ( कर्मविज्ञान ) का विमोचन

चित्र
रत्नसेन सूरीश्वरजी आलेखित पुस्तक   भायंदर :- श्री शांतिनाथ भगवान के सानिध्य में व श्री प्रेम-रामचन्द्र भद्रंकर-महोदय- पुण्यपाल-वज्रसेन हेमभूषणसूरिभ्यो समुदाय के मरुधर रत्न, जैन हिन्दी साहित्य दिवाकर परम पूज्य आचार्य श्री विजय रत्नसेन सूरीश्वरजी म.सा.द्वारा हिन्दी भाषा में आलेखित कर्मग्रंथ भाग - 1 ( कर्मविज्ञान )हिन्दी विवेचन का भव्य विमोचन होगा । श्री त्रिभुवन तारक जैन संघ, भायंदर (W).,द्वारा रविवार 2 अप्रेल को आयोजित कार्यक्रम में विमोचन सुबह  9.30 बजे अरुण राठोड, भरत महेता, जितेन्द्र सोनिगरा करेंगे।इस अवसर पर उपस्थित रहने की विनंती संघ ने की हैं।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक विशेषांक का विमोचन

चित्र
  महाराष्ट्र जैन वार्ता का कार्यक्रम पुना :- महाराष्ट्र जैन वार्ता के वर्तमान शासनाधिपति भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रकाशित विशेषांक का विमोचन प्रसिद्ध उद्धोगपति प्रकाश धारीवाल ने किया।इसके संपादक अभिजीत डुंगरवाल हैं।

2 अप्रैल को मीरा-भाइंदर में स्वतंत्र वीर सावरकर गौरव यात्रा

चित्र
गौरव यात्रा से जुड़ने नेताओं की अपील भायंदर :-   स्वतंत्रवीर विनायक दामोदर सावरकर के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लगातार अपमान जनक व भ्रामक बयानबाजी  का जवाब देने के लिए महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना (शिंदे गुट) गुट ने पूरे राज्य में सावरकर गौरव यात्रा निकालने की घोषणा की है।यह गौरव यात्रा 30 मार्च से 6 अप्रैल तक पूरे राज्य में निकाली जाएगी।  मीरा भायंदर शहर में यह यात्रा 2 अप्रैल को निकाली जाएगी जिसकी जानकारी आज एक संयुक्त पत्रकार परिषद में दी गई।परिषद में भाजपा जिलाध्यक्ष एंड रवि व्यास, विधायिका गीता जैन,व शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक आदि मौजूद थे।  व्यास के अनुसार कांग्रेस व उसके नेता राहुल गांधी स्वतंत्र वीर सावरकर के खिलाफ लगातार अनाप-शनाप व अपमानजनक बयान बाजी कर रहे हैं,जबकि असलियत यह है कि राहुल गांधी ने ना तो कभी वीर सावरकर का इतिहास पढ़ा और ना ही कभी असलियत जानने की कोशिश की, अपनी कुंठा को किसी महापुरुष पर इस तरह से निकालने के तरीके की निंदा करते हुए व्यास ने कहा कि हिंदुस्तान की जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।जिलाध्यक्ष के अनुसार कांग्रेस के इसी झूठ

महाराष्ट्र केसरी कुश्ती चैंपियनशिप में ऐश्वर्या को सिल्वर

चित्र
सरकार, कॉर्पोरेट संस्थाएं सहयोग करे ऐश्वर्या जैसे बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस देश मे हैं। कई खिलाड़ी आर्थिक स्थिति के चलते आगे नही बड पाते हैं। ऐश्वर्या भी बहुत साधारण परिवार से है, और बहुत मेहनत करके वह इस मुकाम पर पहुंची हैं। शहर के दो अखाड़े के खिलाड़ी तैयार कर रहा हैं। मेरा सामाजिक संस्थाओं, कॉरपोरेट जगत व सरकार से अनुरोध है कि वो ऐसे खिलाड़ियों को सहयोग करें। दीपक जैन अध्यक्ष- यूथ फोरम   भायंदर :- कुश्ती में बेटीयां भी अब बडा नाम करने लगी है। ऐश्वर्या सणस ने सिल्वर मेडल जीत कर भायंदर में अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश में भी भायंदर का नाम रोशन किया है। महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय खेल है जो अब राष्ट्रीय स्तर से होता हुआ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रिय हो रहा है। सांगली में आयोजित पहली महिला महाराष्ट्र केसरी कुश्ती चैंपियनशिप में भायंदर पश्चिम स्थित जय मल्हार कुश्ती अखाड़ा की पहलवान ऐश्वर्या सणस ने 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता हैं। उसके माता पिता बहुत साधारण परिवार से है। मीरा भायंदर की रहने वाली ऐश्वर्या अब तक नेशनल स्कूल रेसलिंग चैंपियनशिप में कई मेडल जीत चुकी हैं

पर्यटन विकास योजना के तहत धारावी किला संवर्धन के लिए 25 करोड़

चित्र
सभी किलो का होगा विकास सांसद राजन विचारे का समिति ने किया सम्मान भायंदर :- भायंदर (प.) में अरब सागर के किनारे पाली उत्तन स्थित ऐतिहासिक जंजीरे धारावी किले के संरक्षण और संवर्धन के प्रथम चरण का कार्य शीघ्र शुरू होगा। इसके लिए क्षेत्रीय पर्यटन विकास योजना के तहत 25 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस राशि के लिए राज्य सरकार से सतत प्रयत्न करनेवाले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) के सांसद राजन विचारे का सम्मान चैत्र नवरात्रोत्सव के दौरान जंजीरे धारावी किला संवर्धन समिति के अध्यक्ष श्रेयश सावंत व सचिव रोहित सुवर्णा तथा शिवप्रेमी सदस्यों ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुजफ्फर हुसैन भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि पिछले 26 वर्षों से जंजीरे धारावी किले के संरक्षण के लिए स्थानीय समाजसेवी व पूर्व नगरसेवक रोहित सुवर्णा प्रयत्नशील थे। आखिर इस कार्य के लिए सांसद राजन विचारे ने महाराष्ट्र राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे से 30 करोड़ रुपए की मांग की थी। इसमें से 25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और 10 करोड़ की राशि मीरा-भायंदर मनपा को आवंटित की जा चुक

मिरा भाईंदर महानगरपालिका तर्फे सर्वोत्कृष्ट आशा स्वयंसेविका पुरस्कार वितरण सोहळा संपन्न

चित्र
अधिक जोमाने काम करण्यासाठी प्रोत्साहन भाईंदर :- मिरा भाईंदर महानगरपालिका तर्फे प्रशासक दिलीप ढोले यांच्या हस्ते सर्वोत्कृष्ट आशा सेविका पुरस्कार वितरण सोहळा झाला. सदर कार्यक्रमात अतिरिक्त आयुक्त अनिकेत मानोरकर, उपायुक्त मारुती गायकवाड़,उपायुक्त संजय शिंदे, उपायुक्त अस्मिता पिंपले,वेधकीय अधिकारी नंदकिशोर लहाने अधिकारी प्रमोद पवळ सहाय्यक आयुक्त सहायक आयुक्त योगेश गुणीजन,सहाय्यक आयुक्त प्रियंका भोरुले,आरोग्य विभाग कर्मचारी आशा स्वयसेविका उपस्थित होते. निरा शाईंदर महानगरपालिका सार्वजनिक आरोग्य विभाग, राष्ट्रीय आरोग्य अभियान अंतर्गत सर्वोत्कृष्ट अशा स्वयंसेविका पुरस्कार सोहळा आयोजित करण्यात आला होता। राष्ट्रीय शहरी आरोग्य अभियानात सहायने वंचित भागात आरोग्य विषयी जनजागृति व वविध विषयी वर माहिती देण्यासाठी महानगरपालिका कढून आशा स्वयंसेविका नियुक्त करण्यात आलेल्या आहेत. आशा स्वयंसेविकांत समारा समान प्राप्त करण्यासाठी त्यांना पुन्हा अधिक जोमाने काम करण्याची प्रेरण देण्याकरिता उत्कृष्ट कार्य महानगरपालिका स्तर वरील तीन सर्वोत्कृष्ट स्वयंसेविका पुरस्कार देण्यात शासनाने निधी मंजुर केला आहे. प्रथम पु

रविवार को भायंदर में भव्य प्रभु भक्ति का आयोजन

चित्र
विक्की डी पारेख मचायेंगे भक्ति की धूम भायंदर :-  श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के निमित भव्य प्रभुभक्ति एक शाम - महावीर के नाम का भव्य आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया गया है। श्री कल्याण मित्र जैन महासंघ व विभिन्न संस्थाओं की और से रविवार,2 अप्रैल, शाम 6.30 बजे से अग्रवाल ग्राउंड, तेरापंथ भवन के पास, भायंदर (वेस्ट) में आयोजित कार्यक्रम में युवा संगीत रत्न विक्की डी पारेख भक्ति की धूम मचायेंगे ।संचालन ललित परमार करेंगे।भक्ति के दौरान आकर्षक लक्की ड्रॉ रखे गए है। पास के लिए सुबह 10 से 1  बजे तक जिनय इमिटेशन आकाश गंगा बिल्डिंग, देवचंद नगर, भायंदर वेस्ट अथवा वर्धमान मोबाइल,महालक्ष्मी स्वीट के पास, सुदामा नगर, भायंदर वेस्ट,धर्मेश रांका 9820201534, मनीष मुनोत 9029474910, अमित ललवानी 9867933046 अर्पित ऑप्टिकल जायका होटल के निचे, महाराजा स्वीट्स के पास, मैक्सस मॉल, भायंदर (वेस्ट),किशोर जैन 9967438109 हसमुख मुथा 9819169780 से संपर्क करें।

महाराष्ट्र केसरी कुश्ती चैंपियनशिप में ऐश्वर्या सणस को सिल्वर मेडल

चित्र
सरकार,कॉर्पोरेट स्थाएं सहयोग करे ऐश्वर्या जैसे बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस देश मे कई हैं।कई खिलाड़ी आर्थिक स्थिति के चलते आगे नही बड पाते हैं।ऐश्वर्या भी बहुत साधारण परिवार से है, और बहुत मेहनत करके वह इस मुकाम पर पंहुची हैं।शहर के दो अखाड़े के खिलाड़ी तैयार कर रहा हैं।मेरा सामाजिक संस्थाओं, कॉरपोरेट जगत व सरकार से अनुरोध है कि वो ऐसे खिलाड़ियों को सहयोग करें। दीपक जैन / अध्यक्ष युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन(युथ फोरम) भायंदर  : - सांगली में आयोजित पहली महिला महाराष्ट्र केसरी कुश्ती चैंपियनशिप में भायंदर पश्चिम स्थित जय मल्हार कुश्ती अखाड़ा की पहलवान ऐश्वर्या सणस ने 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता हैं। उसके माता पिता बहुत साधारण परिवार से है। मीरा भायंदर की रहने वाली ऐश्वर्या अब तक नेशनल स्कूल रेसलिंग चैंपियनशिप में कई मेडल जीत चुकी हैं। ऐश्वर्या पिछले पांच सालों से जय मल्हार कुश्ती अखाड़े में कुश्ती प्रशिक्षक प्रेमचंद अकोले के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर उसने जय मल्हार अखाड़ा का नाम गौरान्वित किया है। उसकी सफलता से जय मल्हार कुश्ती अखाड़ा व शहर म

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव पर भव्य रथ यात्रा व कवि सम्मेलन

चित्र
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का आयोजन अहमदाबाद :- भगवान महावीर स्वामी के 2622 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर भव्य रथ यात्रा व विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।शोभा यात्रा 3 अप्रेल को सुबह 7 बजे शुरू होगी व शहर के विभिन्न मार्गों से निकलेगी।  दिगंबर जैन सोशल ग्रुप आयोजित रथयात्रा में मुख्य आकर्षण 700 किलो शुद्ध चांदी से निर्मित राजस्थान के कुचामन शहर का अति प्राचीन लगभग 100 वर्ष पुराना अद्भुत रथ,सबसे आगे घोडे पर धर्म ध्वजा लेकर चलेंगे,मशहूर भजन सम्राट शिवा एंड टीम ओर्केस्ट्रा, शानदार बरगी, प्रख्यात बैंड बाजा टीम कई और आकर्षण भी होंगे। एक शाम- जिनवर के नाम कार्यक्रम 2 अप्रेल को शाम 6 बजे से मनोरमा पार्टी प्लोट, पारस नगर के सा ए, ई, सी चार रस्ता, सोला रोड, नारणपुरा अहमदाबाद में शुरू होगा।  भक्ति की धूम आशीष जैन जमायेगें। कवि सम्मेलन में डॉ  अनामिका जैन अंबर प्रसिद्ध कवियत्री,जानी वैरागी मध्यप्रदेश,अर्जुन अल्हड़ राजस्थान,विनोद पाल लाफ्टर चेम्पियन दिल्ली,पंकज जैन फनकार मध्यप्रदेश,संपत सुरीला राजस्थान से अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे।इसके अलावा 1008 दीपको से भगवान महावीर की महा आरती,पुरुष

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन

चित्र
ॐ नागेश्वर महादेव मंदिर का कार्यक्रम भायंदर :- भगवान राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ॐ नागेश्वर महादेव मंदिर अतंर्गत श्री राम सत्संग केन्द्र तथा समस्त हिंदू संगठनों की और से विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक नरेश नीले ने बताया कि श्री रामनवमी शोभायात्रा गुरुवार 30 अप्रेल को शाम 4 बजे जय अंबे नगर नं. 2 से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड ,60 फीट रोड, भाजी मार्केट भायंदर(वेस्ट) के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिवसेना गली के ॐ नागेश्वर महादेव मंदिर में समापन होगा।इसकी प्रेरणा उन्हें विश्व हिंदु परिषद के नेता अशोक सिंघल से मिली है।उन्होंने प्रत्येक घर से सपरिवार एवं अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है। जन्मोत्सव की सहयोगी संस्थाओं में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,हिंदू जनजागृति समिती,विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,राष्ट्रीय बजरंग दल, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, हिंदू हरिजन सेवा संस्था,वाल्मिकी समाज,हिंदू राष्ट्र सेना,गोर शक्ति फाउंडेशन,इस्कॉन संस्था  यादव सेवा संघ,मिथीलांचल ग्रुप,जय भीम संस्था,मधेशिया कांडू फाउन्डेशन,कट्टर हिंदू ग्रुप,श्री

पीयूषचंद्र विजयजी ने चार अप्रैल को भगवान महावीर जन्म कल्याणक मनाये

चित्र
हर घर दीप जलायें मुंबई :-   इस वर्ष भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक  गच्छाधिपति ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी के शिष्य मुनिश्री पीयूषचंद्र विजयजी म.सा ने चार अप्रैल को ही महोत्सव की तरह मनाने की अपील की है। पत्र के माध्यम से मुनिश्री ने बताया कि समाज शासकीय अवकाश पर ध्यान नहीं दें। हमें शास्त्रों एवं पंचांगों के आधार पर ही जन्म कल्याणक मनाना है। जैन पंचांग के अनुसार चार अप्रैल को जन्म कल्याणक मनाने का उल्लेख है। बिना किसी तर्क-वितर्क में पड़े चार अप्रैल को महोत्सव मनाकर धर्म आराधना करें। उन्होंने कहा कि शासनाधिपति के कल्याणक पर घर घर डीप जलायें और अहिंसा के संदेश को घर घर पहुंचाएं।

शैलेश पांडे को उत्तर भारतीय समाज गौरव सम्मान

चित्र
सांसद राजन विचारे ने किया सम्मानित भायंदर :- सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे को आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से उत्तर भारतीय समाज गौरव सम्मान दिया गया है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद राजन विचारे ने शैलेश पांडे को ठाणे में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया. टीवी चैनलों पर शिवसेना (उद्भव बालासाहेब ठाकरे) का पक्ष मजबूती के साथ रखने वाले पांडे पिछले 30 सालों से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना शिवसेना ठाणे जिला प्रमुख रहे आनंद दिघे ने की थी. अब इसकी बागडोर सांसद राजन विचारे के हाथ में हैं. स्व. धर्मवीर आनंद दिघे मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विचारे ने पांडे को शॉल, स्मृति चिह्न प्रदान किया. शैलेश पांडे ने आयोजन समिति एवं सांसद राजन विचारे के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से समाजसेवा का कार्य करने में मनोबल बढ़ेगा एवं अत्यधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी.

लायंस पैथोलॉजी सेंटर' की शुरुआत

चित्र
लायंस क्लब का सरहानीय कार्य मुंबई :- लायंस क्लब मालाड बोरीवली व लायंस क्लब मालाड बोरीवली कॉलेज चैरिटी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में, उनके द्वारा संचालित प्रहलादराय डालमिया लायंस कॉलेज, सुंदर नगर, मालाड (वेस्ट) स्थित परिसर में 'लायंस पैथोलॉजी सेंटर' का उद्घाटन विधायक  विद्या ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। पैथोलॉजी का ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष लायन विनोद ब. डालमिया ने फीता काटकर, इस रियायती दरों पर उपलब्ध रोग निदान केंद्र का उद्घाटन किया | ट्रस्टी लायन कन्हैयालाल घ. सराफ, लायन श्यामसुंदर रुइया व लायन अशोक बैरागरा के सान्निध्य में आयोजित इस समारोह में सेवा प्रबंधन अध्यक्ष लायन शरद रूइया, योजना समन्वयक लायन विकास क. सराफ व लायन अतीत रुइया, संस्थाध्यक्ष लायन मनीष कामलिया, महामंत्री लायन निर्माण क. सराफ, कोषाध्यक्ष लायन निलेश बंसल, समाजसेवी  जयप्रकाश ठाकुर, पूर्व नगरसेवक दीपक ठाकुर, कॉलेज प्रबंधन के लायन कमल रुइया तथा लायन आशिष कामलिया सहित समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति व आम नागरिक उपस्थित थे | इस केंद्र में संपूर्ण स्वास्थ्य परिक्षण की सारी सुविधाएँ बहुत ही किफायती दरों पर समाज

भायंदर में निशुल्क कानूनी सलाह केंद्र शुरू

चित्र
हर शनिवार को सेवाएं भायंदर :- सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) की और से निशुल्क कानूनी सलाह केंद्र शुरू किया गया हैं।इस अवसर पर शेरॉन सलढाना व महिला रिक्षा चालकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संयोजक एंड ममता हसराजानी व निर्मला माखीजा ने बताया कि भायंदर(वेस्ट) स्थित अवर लेडी ऑफ़ वेलंकनी हाईस्कूल में उदघाटन भायंदर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एम बी पाटिल व भरोसा सेल की पुलिस निरीक्षक तेजश्री शिंदे ने किया।उपस्थित अतिथियों ने फोरम के इस उपक्रम की प्रशंसा की।पाटिल ने फ़ोन नंबर 112 के बारे में बताया साथ ही पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने किये जा रहे कामों की जानकारी दी।संचालन दीपक जैन ने किया। विशेषज्ञ वकीलों द्वारा हर शनिवार को सेवाएं दी जाएगी।अपोइंटमेंट लेना अनिवार्य है।इस अवसर पर एंड अनिल शर्मा, एंड सी बी शुक्ला,एंड  मोइज़ शेख,एंड तरुण शर्मा,एंड सुमिता चिलवेरी,सूरज नांदोला, राकेश अग्रवाल, दिनेश सराफ,पिंकी सतसंगी,राहुल यादव,गौरांग कंसारा,नरेश नीले सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।अधिक जानकारी के लिए 7718053020 / 9004242210 पर संपर्क करें।

भायंदर में निशुल्क कानूनी सलाह केंद्र

चित्र
हर दूसरे व चौथे शनिवार को सेवाएं भायंदर :- सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) की और से निशुल्क कानूनी सलाह केंद्र की शुरूआत की जा रही हैं। कार्यक्रम की संयोजक एंड ममता हसराजानी व निर्मला माखीजा ने बताया कि भायंदर(वेस्ट) स्थित अवर लेडी ऑफ़ वेलंकनी हाईस्कूल में 25 मार्च को इसका उद्घाटन सुबह 11 बजे पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता करेंगे।विशेषज्ञ वकीलों द्वारा हर दूसरे व चौथे शनिवार को सेवाएं दी जाएगी।अपोइंटमेंट लेना अनिवार्य है। संपर्क 7718053020

प्रकाश रसिकलाल धारीवाल कार्डियक केयर सेंटर का उद्दघाटन

चित्र
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया लोकार्पण नासिक :-  नामको अस्पताल में प्रकाश रसिकलाल धारीवाल कार्डियक केयर सेंटर का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में लोकार्पण किया।इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।ज्ञात हो इस अस्पताल के विकास में भवन निर्माता सुभाष रुणवाल का भी समय समय पर योगदान रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए गडकरी ने कहा कि भगवान हमें उतना ही देता है जितना हम दूसरों के लिए करते हैं, नामको चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से हुकुमचंद बागमार द्वारा लगाया गया पेड़ आज असली बरगद का पेड़ बन गया है। नामको बैंक ने इस तरह की गतिविधियों से समाज के सामने एक नया आदर्श खड़ा किया है। साथ ही अस्पताल के जरिए कई बीमारियों का इलाज भी संभव हो सकेगा।उन्होंने कहा कि रोग नही हो ऐसी कोशिश होनी चाहिए। गडकरी ने कहा कि आज समाज में बहुत से लोग पैसा कमाते हैं,और जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसा कमाना चाहिए। लेकिन हमारी जरूरतों के पूरा होने पर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।सभी को सामाजिक जिम्मेदारी से लोगों की सेवा करनी चाहिए। समारोह अध्यक्ष प्रकाश धारीवाल ने कहा कि पिता के साथ अस्पताल के माध्यम से

नई दिल्ली में देश का पहला ग्लोबल टूरिज्म इन्वेस्टर्स समिट 17 से 19 मई

चित्र
देश का वर्तमान निवेश परिदृश्य इसे निवेश के लिए उपयुक्त गंतव्य बनाता है :- जी.के. रेड्डी नई दिल्ली :- पर्यटन मंत्रालय ने पहले ग्लोबल टूरिज्म इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी के तौर पर आज नई दिल्ली में मिशन प्रमुखों के साथ गोलमेज वार्ता का आयोजन किया। भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत एक पहल के रूप में, भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय 17 से 19 मई, 2023 तक नई दिल्ली में देश का पहला वैश्विक पर्यटन निवेशक शिखर सम्मेलन (जीटीआईएस) आयोजित करेगा। पर्यटन, संस्कृति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री  जी. किशन रेड्डी ने मिशन प्रमुखों के साथ गोलमेज वार्ता की अध्यक्षता की। रेड्डी ने आज विज्ञान भवन में मिशन प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री के विजन के मार्गदर्शन में पर्यटन विकास और संवर्धन मिशन मोड में किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश का वर्तमान निवेश परिदृश्य इसे हॉस्पिटैलिटी एंड लॉजिंग, वेलनेस टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, इको-टूरिज्म, रूरल टूरिज्म आदि जैसे भारतीय पर्यटन उद्योग के विभिन्न उप-क्षेत्रों में निवेश के लिए एक उपयुक्त गंतव्य बनाता है। रेड्डी ने सभी भागीदार म

देवेंद्र ब्रह्मचारी ने की राष्ट्रपति से भेंट

चित्र
  भगवान महावीर का छायाचित्र दिया नई दिल्ली :- भारत गौरव श्रद्धेय देवेंद्र ब्रह्मचारी जी ने भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से आज राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं दीं,और जैनधर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का छायाचित्र भेंट अभिवादन किया।इस अवसर पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

केशव सृष्टि गौशाला के सहायतार्थ 'गौ कृपा कथा' का आयोजन

चित्र
साध्वी आराधना गोपाल सरस्वती के मुखारविन्द से  भायंदर :- विश्व हिन्दू परिषद अंतर्गत गौ सेवा परिषद संचालित केशव सृष्टि गौशाला के सहायतार्थ ' गौ कृपा कथा' का भव्य आयोजन किया गया है। डॉ सुशील अग्रवाल ने बताया कि पूज्य साध्वी आराधना गोपाल सरस्वतीजी के मुखारविन्द से 14 से 16 अप्रैल तक कथा राधेश्याम डोम, मैक्सस मॉल के पीछे,अमृतवाणी रोड, भायंदर-(पश्चिम) में आयोजित की गई हैं। कथा का समय शाम 4 से 7 बजे तक हैं,तथा प्रथम दिन कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया है।एकत्रित राशि का उपयोग गोशाला के लिए किया जाएगा।आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित है।

सुरक्षा गार्ड को कमिश्नर ने किया सम्मानित

चित्र
दो लाख मूल्य के सोने की चैन लौटाई भायंदर  : - मीरा रोड एस. के स्टोन में हाल ही में बागेश्वर धाम सरकार के दिव्यदर्शन का कार्यक्रम यंहा स्थित मैदान में हुआ था। इस कार्यक्रम में कई महिलाओं के सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं। महाराष्ट्र सुरक्षा बल के एक कांस्टेबल शिवाजी केदार को घटना के लिए सुरक्षा कर्तव्यों का पालन करते हुए लगभग दो लाख रुपये मूल्य की एक सोने की चेन पड़ी हुई मिली। लेकिन केदार ने ईमानदारी से इस चेन को मीरा रोड पुलिस स्टेशन में जमा करा दिया।  शिवाजी केदार की कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए मीरा भायंदर महानगरपालिका आयुक्त दिलीप ढोले ने उनका अभिनंदन किया व प्रशंसा की।

मीरा भायंदर में गुड़ी पड़वा की धूम

चित्र
  मीरा भायंदर में गुड़ी पड़वा की धूम भायंदर में निकली भव्य शोभायात्रा भायंदर :- मीरा-भायंदर में सुबह से गुड़ी पड़वा का स्वागत शोभायात्रा व शोभायात्रा निकाली गई। इसमें नागरिकों ने पारंपरिक वेश-भूषा में भाग लिया और पड़वा हर्षोल्लास से मनाया। विधायक प्रताप सरनाईक फाउंडेशन की ओर से चैत्र नवरात्रि महोत्सव का आयोजन 22 से 31 मार्च तक गोखले मैदान, मीरा रोड, बेवर्ली पार्क, आरबीके स्कूल के पास किया गया है। मंगल नगर से ढोल-नगाड़ों व पुणेरी ढोल की थाप के बीच सुबह गुढीपड़वा परेड व देवी प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। लेज़िम टीम और वारकरी संप्रदाय के प्रतिनिधियों, विधायक सरनाईक, पूर्वेस सरनाईक, जिला प्रमुख राजू भोईर, भावना भोईर, विक्रमप्रताप सिंह, विकास और वंदना पाटिल सहित कई लोगों ने भाग लिया। जेजुरी किले के दृश्य को फिर से बनाया गया है, और इसमें देवी की सात फीट ऊंची शादू मिट्टी की मूर्ति स्थापित की गई है। भायंदर पश्चिम में हर साल की तरह शाम को 60 फ़ीट रोड स्थित गणेश मंदिर से सामूहिक नववर्ष स्वागत यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर जगह-जगह रंगोली बनाई गई। घोड़बंदर, राई, मुर्धा, मोरवा, पेनकरपाड़ा

जिनशासन रत्न आचार्य विजयानंद सूरीश्वरजी (आत्मारामजी) म.सा.

चित्र
 जिनशासन रत्न आचार्य विजयानंद सूरीश्वरजी (आत्मारामजी) म.सा. जन्मदिन पर विशेष म हान कवि और लेखक होने के साथ-साथ आप (श्री विजयानंद सूरि जी ) एक श्रेष्ठ संगीतज्ञ भी थे। श्री काँति विजय जी महाराज ने अपनी अप्रकाशित हस्तलिखित डायरी में लिखा है, "श्री आत्माराम जी स्वभावतः बहुत ही आनंद प्रिय पुरुष थे। कई बार अत्यंत निर्दोष आनन्द करते। कभी-कभी शास्त्रीय राग-रागनियां गाकर स्वर व लय समझाते।" आपको स्वयं गाने का बहुत चाव था। इससे भी अधिक उनकी यह अभिलाषा रहती थी कि वे दूसरे अच्छे गायकों का गायन सुनें। उनका स्वर मधुर था और ध्वनि मीठी। जब वे धर्मोपदेश देते थे, उस समय भैरवी की लय का ज़ोर होता था । श्रोता सुनकर आनंद का बारम्बार अनुभव करते और आपके गीत सुनने के लिए लालायित रहते । एक बार श्री आत्माराज जी महाराज आवश्यक क्रिया से निवृत होकर प्रसन्नतापूर्वक वार्तालाप कर रहे थे। अनुकूल अवसर देखकर एक व्यक्ति ने प्रश्न किया कि "महाराज श्री उत्तराध्ययन सूत्र में त्रिताल ध्रुपद राग में गाये जाने योग्य एक अध्ययन है, उसे कैसे गाना चाहिए? जिस समय यह बात हो रही थी, उसी समय एक संगीत विशेषज्ञ, आचार्य श्री

बाली को जिला नहीं बनाने से क्षेत्र की जनता में भारी निराशा

चित्र
  बाली जिला बनाओ संघर्ष समिति ने सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा नारे लगाते हुए ज्ञापन देने पहुंचे अधिवक्तागण देसूरी :-  बाली जिला बनाओ संघर्ष समिति ने मंगलवार को देसूरी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम उपखण्ड अधिकारी श्रीमती देवयानी को एक ज्ञापन सौपकर बाली को पाली जिले से अलग कर नया जिला बनाने की चिरप्रतीक्षित मांग को दोहराया और कहा कि जिला नहीं बनाने से क्षेत्र की जनता में भारी निराशा व्याप्त हैं। संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व व वकील मण्डल अध्यक्ष जगतसिंह राजावत की मौजूदगी में संघर्ष समिति के बैनर तले जिला बनाने की मांग को लेकर नारे लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।    आंकड़ों के साथ दोहराई मांग' इसी के साथ एसडीएम को सौपे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित बाली जिला बाली, सुमेरपुर, देसूरी व रानी तहसील का कुल क्षेत्रफल 3996.9 वर्ग किमी है। जो मौजूदा जिलो धौलपुर दौसा, प्रतापगढ, डूंगरपुर, राजसमंद जिलो से अधिक समकक्ष हैं। प्रस्तावित बाली जिले की कुल जनसंख्या जनगणना 2011 के अनुसार 8 लाख के करीब है। जो जैसलमेर जिले की वर्तमान जनसंख्या से अधिक है। ज्ञा

सुभाष परमार शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित

चित्र
 सुभाष परमार शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित जीतो ने किया पुरस्कृत पुना :- विश्व की प्रतिष्ठित संस्था जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन (जीतो) ने सादड़ी (राणकपुर)निवासी व आचार्य श्री विजय वल्लभ स्कूल के चेयरमैन सुभाष परमार को शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।यह सम्मान उन्हें पुना में आयोजित भव्य आयोजन में प्रदान किया गया।ज्ञात हो शिक्षा क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा वे कार्य कर रहे हैं। ज्ञात हो परमार ने स्कूली शिक्षा एन एम वी स्कूल से,उच्च शिक्षा बृहन महाराष्ट्र कॉलेज ऑफ कॉमर्स से कर एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की।पिछले 25 वर्षी से भी ज्यादा समय से कार्यरत परमार आचार्य श्री विजय वल्लभ स्कूल के चेयरमैन,इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड कैरियर डेवलोपमेन्ट के संस्थापक, कु.राजश्री परमार मेमोरियल फाउंडेशन के जॉइंट मैनेजिंग ट्रस्टी,सेठ मोतीलालजी हीराचंदजी परमार स्कूल के संस्थापक ट्रस्टी,द पुने ऐसी डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के अलावा अनेक संस्थाओं में सेवाएं दे रहे हैं। सादड़ी में संचालित स्कूल समाज के जरूरतमंद विद्यर्थियों को शिक्षा के अलावा एक समय का निशुल्क

गच्छाधिपति आचार्य धर्मधुरधंर सूरीश्वरजी का चातुर्मास नई दिल्ली में

चित्र
29 जून को होगा प्रवेश नई दिल्ली :- जन्म शताब्दी नायक, परमार क्षत्रियोद्धारक , गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय इन्द्रदिन्न सूरीश्वरजी म. सा. के जन्म शताब्दी वर्ष अंतर्गत प्रभु श्री शांतिनाथ भगवान की छत्रछाया में भारत की राजधानी दिल वालों की विनंती को स्वीकार करते हुए गुरु श्री आत्म-वल्लभ-समुद्र-इन्द्रदिन्न - रत्नाकर सूरि के पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति श्रुतभास्कर आचार्य श्री विजय धर्मधुरधंर सूरीश्वर जी म. सा. आदि विशाल साधु-साध्वी का वर्ष 2023 का चार्तुमास नई दिल्ली के रूपनगर में होगा। श्री शांतिनाथ - आत्मानंद जैन श्वेताम्बर सभा, (रजि.) दिल्ली एवं NCR के तत्वावधान में चातुर्मास मंगल प्रवेश- आषाढ़ सूदि 11, 29 जून 2023,गुरुवार को होगा।चातुर्मास को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह का वातावरण हैं।

भायंदर (वेस्ट) श्मशान का दम घोटू धुआं

चित्र
अंतिम संस्कार करने वालों के साथ स्थानीय लोग परेशान चिमनिया हुई बेकार मीरा भयंदर मनपा की अनदेखी के लोग शिकार भायंदर :- मीरा भायंदर महानगरपालिका का भायंदर (वेस्ट) में स्थित श्मशान घाट में शवों के दाह संस्कार से होने वाले धुएं के प्रदूषण के कारण अप्रभावी हो गया है, जिससे अंतिम संस्कार करने वालों के साथ क्षेत्र के निवासी भी प्रभावित हुए हैं। भायंदर (वेस्ट) में यह एकमात्र श्मशान घाट है। इसमें अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शवों की संख्या अधिक होती है। इसलिए अंतिम संस्कार के लिए यहां 4 ताबूत लगाए गए हैं। एक एलपीजी गैस की सुविधा भी है।शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लकड़ी जलाई जाती है। उस समय काफी मात्रा में धुआं निकलता है। मृत शरीर से निकलने वाला धुंआ लकड़ी का धुंआ केवल स्वचालित चिमनियों के ऊपर ही नहीं जाता, यह नीचे और चारों तरफ फैल जाता है।इससे नगर पालिका द्वारा लगाई गई चिमनियां काम नहीं करती व अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को धुएं के कारण परेशानी होती है। धुएं का साँस लेना भी कारण बनता है। शमशान के आसपास बड़ी संख्या में आबादी है। धुंआ निवासियों के घर और पड़ोस में फैलता रहता है, शवों और ल

जीतो अहिंसा रन रचेगी इतिहास

चित्र
  दुनिया की पहली'आईआईएफएल जीतो अहिंसा रन' यूएस और यूके सहित 65भारतीय और 20 अंतर्राष्ट्रीय जगहों पर कराई जाएगी जीतो द्वारा आयोजित होने वाली इस मेगा इवेंट को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, वर्ड्स रिकॉर्ड्स ऑफ इंडिया और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिलने की उम्मीद है मुंबई :- जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) ने शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए आईआईएफएल जीतो अहिंसा रन' का आयोजन किया है। विश्व स्तर पर इस तरह की यह पहली पहल है। उम्मीद है कि 'अहिंसा रन' रिकॉर्ड को तोड़ देगाऔर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स,वर्ड्स रिकॉर्ड्स ऑफ इंडिया और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बनाएगा। समाज की सेवा, ज्ञान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए समर्पित एक सामाजिक-आर्थिक वैश्विक संगठन जीतो ने भारत के 65 शहरों और 20 अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर इस मेगा ' अहिंसा रन' को आयोजित किया है। यह 'अहिंसा रन' रविवार, 2 अप्रैल, 2023 को भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे से शुरू किया जाएगा। भारत और दुनिया भर के लोग, और समाज में कई अलग-अलग पद और समुदायों के लोग इसमें भाग ले सकते हैं और इस उद्देश्य के

महेंद्र पाटनी को मिलेगा मेघराज खटेड़ सेवाधर्मिता सम्मान

चित्र
हिंदी पाक्षिक भारतीय समाज देता है पुरस्कार लाडनूं । नगर का सर्वाधिक प्राचीन 56 वर्षों से प्रकाशित समाचार पत्र भारतीय समाज (पाक्षिक) के 56 वर्ष की परिसंपन्नता के अवसर पर 30 अप्रैल, 23 को आयोजित स्थापना दिवस समारोह मैं प्रदान किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि यह सम्मान समाचार पत्र के संस्थापक संपादक स्व. मेघराज खटेड़ की स्मृति में दिया जाने वाला मेघराज खटेड़ सेवाधर्मिता सम्मान 23 कोलकाता के समाजसेवी, वरिष्ठ सीए महेन्द्र पाटनी को प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय समाज के संपादक एवं प्रखर वक्ता आलोक खटेड़ ने दी।बताया जाता है कि पाटनी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट ऑफ इंडिया के सीएमपी सदस्य तथा आईसीआई ईस्टर्न इंडिया जॉन के ट्रेक्शन कमेटी के सदस्य होने के साथ-साथ अनेकों शैक्षिक, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं को अपना नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।  पाटनी अति प्राचीन श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, लाडनूं के हजार वर्ष होने के अवसर पर सहस्त्राब्दी समारोह (1-8 अक्टूबर 2014) के गौरवशाली एवं ऐतिहासिक आयोजन के सूत्रधार भी रहे हैं।

कन्हैयालाल घ. सराफ बने प्रहलादराय डालमिया लायंस कॉलेज के ट्रस्टी

चित्र
सराफ  की नियुक्ति से शैक्षणिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा मुंबई :- उद्योगपति व सुप्रसिद्ध समाजसेवी कन्हैयालाल घ. सराफ को सर्वसम्मति से लायंस क्लब मालाड - बोरीवली द्वारा संचालित प्रहलादराय डालमिया लायंस कॉलेज का ट्रस्टी मनोनीत व नियुक्त किया गया है. कॉलेज इस अकादमिक वर्ष (2022-2023) में शिक्षा के बेमिसाल 50 साल अर्थात स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है. मुंबई विश्वविद्यालय से संबद्ध यह कॉलेज कॉमर्स, एकाउंटेंसी व इकोनॉमिक्स विषयों के लिए पीएचडी डिग्री प्राप्त करने के लिए एक अधिकृत अनुसंधान केंद्र भी है. मुंबई के 10 सर्वश्रेष्ठ कॉमर्स कॉलेजों में से एक यह कॉलेज ISO 9000-2015 CERTIFIED शिक्षा संस्थान भी है. 6000 से अधिक छात्र छात्राएं वाणिज्य संकाय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. सराफ  की नियुक्ति से शैक्षणिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा तथा प्रबंधन में चुस्ती आएगी. सराफ 1994 में संस्थापित राजस्थानियों की प्राचीनतम प्रतिनिधि संस्था "मारवाड़ी सम्मलेन" व 700 से भी अधिक सीए छात्र - छात्राओं के रहने की व्यवस्था, छात्रावासों में करने वाले आरवीजी एजुकेशनल फाउंडेशन (राजस्थान विद्यार

विक्रम प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश शिवसेना के प्रभारी

चित्र
  एक दशक से सक्रिय मुंबई :-  शिवसेना नेता व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के वरिष्ठ नेता विधायक प्रताप सरनाईक के अनुशंसा पर उत्तर प्रदेश शिवसेना प्रभारी (संपर्क प्रमुख)की जिम्मेदारी मीरा भाईंदर विधानसभा प्रमुख व पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप सिंह को दी है।  ज्ञात हो विक्रम प्रताप सिंह पिछले एक दशक से बाल ठाकरे के विचारो एवम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रतिनिधि के रूप में अयोध्या प्रवास समेत उत्तर प्रदेश का दौरा करते रहे है।  सिंह को उत्तर प्रदेश के प्रभारी (संपर्क प्रमुख) की जिम्मेदारी मिलने से हजारों हिंदी भाषियों ने बधाई दी है। अयोध्या और शिवसेना को जोड़ने वाली कड़ी के रूप में सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

पीयूशचंद्र विजयजी 15 मार्च को भायंदर में

चित्र
 पीयूशचंद्र विजयजी 15 मार्च को भायंदर में श्री सीमंधर स्वामी मंदिर से होगा प्रवेश भायंदर :- श्री सीमंधर स्वामी भगवान के सानिध्य में व परम पूज्य आचार्य श्री राजेंद्र सूरीश्वरजी के दिव्य आशीर्वाद से मुंबई महानगर के भायंदर की धर्मधरा पर  परोपकार सम्राट मोहनखेड़ा तीर्थ विकास प्रेरक, गच्छाधिपति आचार्य श्री  ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. के सुशिष्य, प्रवचनकार मुनिप्रवर श्री पीयूषचन्द्र विजयजी म.सा.. आदि ठाणा का मंगल आगमन हो रहा है। रमेश पुनमिया ने बताया कि गुरुदेव का सामैया बुधवार 15 मार्च  को सुबह 08:00 बजे सामैया सीमंधर स्वामी जिनालय 90 फिट रोड़,से श्री आत्म वल्लभ जैन ज्ञान मंदिर नागेश्वर पार्क, 60 फिट रोड़ ,भायंदर (वेस्ट) में होगा।सकल श्री संघ ने सभी से उपस्थित रहने की अपील की है।

भक्ति सूरीश्वरजी समुदाय के नये गच्छाधिपति कुलचंद्र सूरीश्वरजी (के सी)

चित्र
तपागच्छाधिपति आचार्य प्रेम सूरीश्वरजी म.सा. के आजीवन चरणोपासक शंखेश्वर :- वर्धमान तपोनिधि परम पूज्य आचार्य श्री विजय भक्ति सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के गच्छाधिपति पद पर तपागच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेम सूरीश्वरजी म.सा. के आजीवन चरणोपासक,कुशल आयोजक,जिनशासन के अनेक ऐतिहासिक कार्यक्रमों के मार्गदर्शक परम पूज्य आचार्य श्री कुलचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. के नाम की आज शंखेश्वर तीर्थ में घोषणा घोषणा हुई हैं। कोटि कोटि वंदन

मालवा में धर्म आराधना की धूम

चित्र
रजतचंद्र विजयजी की निश्रा में अनेक कार्यक्रम इंदौर :- परम पूज्य परोपकार सम्राट आचार्य देवेश श्री  ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी महाराजा साहेब के सुशिष्यरत्न प्रवचनदक्ष मुनिप्रवर श्री रजतचंद्र विजयजी महाराज साहेब के एक माह की *गुरु समर्पण उग्र विहार यात्रा* पूर्णाहुति पर मालवा में अनेक कार्यक्रम संपन्न हुए। 🔹शासन प्रभावना के अनमोल कार्य में 10 फरवरी 23 को सुरिऋषभ श्रुत-सेवा भवन का भूमि पूजन खाद मुहूर्त (यात्रा प्रारंभ), उज्जैन में दो दिवसीय शासन प्रभावना,गौतमपुरा दो दिवसीय शासन प्रभावना,शंखेश्वर पुरम तीर्थ कार्य अवलोकन, श्री मोहनखेड़ा एवं राजगढ़ तीर्थ भुमि स्पर्शना,झाबुआ नगरे त्रिदिवसीय शासन प्रभावना,सुरि ऋषभ आराधना भवन का 04 मार्च 23 भव्य उद्घाटन के बाद पुनः महाराष्ट्र की ओर विहार हुआ। रजतचंद्र विजयजी ने बताया कि परोपकार सम्राट के सुशिष्य वरिष्ठ मुनिप्रवर श्री पीयूषचंद्र विजयजी म.सा.व बंधु बेलडी की पावन निश्रा में अनेक शासन प्रभावना के आयोजन होंगे जिसमे, वर्षितप पारणोत्सव, प्रतिष्ठा महोत्सव,चातुर्मास उद्घोषणा उत्सव,धर्मशाला उद्घाटन महोत्सव सहित अनेक कार्यक्रम संपन्न होंगे।

अग्रसेन महाराज के विचारों को घर घर पहुंचाएं :- गोपाल शरण गर्ग

चित्र
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष मुंबई में मुंबई :- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष   गोपाल शरण गर्ग  के मुम्बई आगमन पर सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव  सुमन अग्रवाल के निवास स्थान पर मुलाकात की।इस अवसर पर गोपाल शरण से श्री महाराजा अग्रसेन जी महाराज के विचारों को प्रचार - प्रसार करने एवं समाज की ताकत बढ़ाने के लिए सकारात्मक चर्चा हुई।उन्होंने महाराजा अग्रसेन व अग्रोहा मंदिर में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी व समस्त अग्रवाल परिवारों से साल में एकबार अग्रोहा जाने की अपील की।  इस अवसर पर भवन निर्माता महेश अग्रवाल,राजस्थानी फिल्मों के कलाकार सनी अग्रवाल, युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन,भायंदर अग्रवाल समाज से  राकेश अग्रवाल,दिनेश अग्रवाल , शरद बुबना एवं समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अनिल जैन की दीक्षा 11 मार्च को अंबाला में

चित्र
गच्छाधिपति धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी की निश्रा अंबाला :- गुरु इंद्र समाधि मंदिर अम्बाला के प्रागण मे पंजाब केसरी श्री आत्म वल्लभ समुद्र इंद्र रत्नाकर सूरी जी के क्रमिक पट्टधर परम पूज्य गच्छाधिपति, श्रुत भास्कर, जैनाचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरिश्वरजी म.सा , पूज्य गणि श्री धर्मरत्न विजयजी , पूज्य साध्वी श्री अमितगुणा श्रीजी म.सा,पूज्य साध्वी श्री कल्पज्ञा श्री जी म.सा,पूज्य साध्वी श्री सुमानिशा श्री जी म.सा, आदि ठाणा 22 के सानिध्य में  व श्री विजय इन्द्रदिन्न चेरिटेबल ट्रस्ट (रजी.) अंबाला के तत्वाधान में  श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ भगवान के दरबार में संयम पथ के राही मुमुक्षु अनिल जैन गाजियाबाद वालो की  भव्य दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव के प्रथम दिन  8 मार्च  को  संयम जीवन के वस्त्रों की केसर से आदि सुगंधित द्वयों से  रंगाई  हुई ।  मुमुक्षु अनिल जैन ने सभी भक्तों पर  सुगन के तौर पर केसर छाटनां किया।  दृतिय दिन यानि 9 मार्च को सुबह श्री पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजा का मंगल आयोजन भक्ति भाव पूर्वक हुआ। दोपहर को। मुमुक्षु की मेंहदी रस्म व साधू जीवन -चारित्र धर्म के  उपकरणों छाब भ

"मशाल वंदन" के साथ जंजीरे धारावी किले पर 284 वां विजयोत्सव

चित्र
  पेशवा के दसवें वंसज ने किया "चिमाजी अप्पा " की प्रतिमा को माल्यार्पण विनोद मिश्र / भायंदर :- मराठों द्वारा पुर्तगालियों को युद्ध मे पराजित कर जंजीरे धारावी किले पर फतह किए जाने के उपलक्ष्य में 6 मार्च सोमवार को 284 वां विजयोत्सव दिवस मनाया गया। यह किला भायंदर पश्चिम में अरब सागर के किनारे उत्तन के चौक गांव के पास स्थित है। चिमाजी अप्पा ने पुर्तगालीयों की रसद आपूर्ति को रोकने और वसई किले को जीतने की मोर्चाबंदी के लिए 6 मार्च 1739 को इस किले पर अपना कब्जा किया था, इसलिए (गढ़) किलाप्रेमियों द्वारा इस दिन को विजय दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष किला प्रेमियों की मांग और आग्रह पर पहली बार मीरा भायंदर महानगरपालिका द्वारा इस विजयोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पेशवा के दसवीं पीढ़ी के वंसज पुष्कर सिंह पेशवा ने अश्वारूढ़ चिमाजी अप्पा के प्रतिमा को माल्यार्पण किया, आयुक्त दिलीप ढोले ने शहरवासियों की तरफ से उन्हें पुणे की प्रसिद्ध पेशवा पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। मनपा स्कूल के विद्यार्थियों ने ढोल, ताशे की धुन पर लेझिम नृत्य करते हुए चिम

मंदरागिरी तीर्थ की भव्यता

चित्र
बेंगलुरु के नजदीक है यह तीर्थ लेख : वीरेंद्र बेगुरु। मं दरागिरी एक प्राचीन ऐतिहासिक जैन धार्मिक स्थल है जिसे बसदी बेट्टा के नाम से जाना जाता है। यह तुमकुर में पंडिनहल्ली के पास लगभग 15 किमी और राजधानी बेंगलुरु से 65 किमी दूर है। इस खूबसूरत जगह का नाम 'मंदरागिरी' है। यहां प्रकृति की खूबसूरती है। इतिहास और धार्मिक पृष्ठभूमि की व्याख्या करने वाले शिलालेख हैं। यह शांत स्थान तालाब, मैदाला झील और खूबसूरत बगीचों से घिरा हुआ है। उसके लिए नया जोड़ महावीर समवसरण का सिर उठाएगा, जो दुनिया में एकमात्र ऐसा माना जाता है, जिसने मैदान की सुंदरता को बढ़ाया है। यह एक जैन क्षेत्र है। तुमकुर में कटसंद्रा से 3 कि.मी. यह स्थान बहुत दूर है। पंडितराहल्ली गांव में राजमार्ग पर एक उच्च धनुषाकार प्रवेश द्वार है। इसे पार करके पंडितराहल्ली पहुंचें, और वहां से थोड़ा आगे जाने पर आपको बाईं ओर एक शांत मूर्ति खड़ी दिखाई देगी। जैनियों के आठवें तीर्थंकर चंद्रनाथ तीर्थंकर की मूर्ति। इसे 2011 में मूर्ति के सामने एक मनस्तंब के साथ स्थापित किया गया था जो पर्यटकों को और भी अधिक आकर्षित करता है। पिंची आकार का गुरु मंद

जंजीरे धारावी किले पर 284 वां विजय दिवस मनाया

चित्र
मीरा भायंदर महानगरपालिका का कार्यक्रम भायंदर :- 06 मार्च 2023 को मराठों द्वारा पुर्तगालियों से जंजीरे धारावी किले पर कब्जा किए जाने के 284 साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर मीरा भायंदर महानगर पालिका आयुक्त और प्रशासक दिलीप ढोले  व विधायक गीता जैन की उपस्थिति में जंजीर धारावी किले में विजय दिवस मनाया गया। जंजीरे धारावी किला वसई किले के ठीक सामने उत्तन के चौक के पास स्थित है। यह किला गांव की और ऊपर जाते समय चौक जेट्टी से शुरू होता है। चिमाजी अप्पा ने पुर्तगाली समुद्री रसद को काटने के लिए 6 मार्च 1739 को पुर्तगालियों पर हमला कर किले को अपने कब्जे कर लिया था। इसलिए इस दिन को प्रेमियों द्वारा विजय दिवस के रूप मनाया जाता है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा किले में चिमाजी अप्पा की एक घुड़सवारी प्रतिमा का अनावरण किया गया है। इसके अलावा इस ऐतिहासिक किले के बारे में शहर के नागरिकों में जागरूकता पैदा करने के लिए महानगर पालिका द्वारा विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित किया जा रहा है। इस वर्ष पहली बार फोर्ट साइक्लोथॉन 2023 का आयोजन किया गया। खास बात यह है कि इस किले के सौंदर्यीकरण के लिए महानगर पालिका

साध्वी हितप्रज्ञा श्रीजी का निधन

चित्र
45 वर्ष का संयम जीवन          थराद :- पुण्य सम्राट राष्ट्रसंत श्रीमद् विजय जयंतसेन सुरिश्वरजी महाराजा के पट्टधर गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म सा व आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म सा की आज्ञानुवर्ती व साध्वीजी  श्री स्वंयप्रभाश्री जी म सा की सुशिष्या साध्वीजी श्री कल्पलता श्रीजी म सा की सुशिष्या साध्वी हितप्रज्ञा श्रीजी म सा (82 )वर्ष में  देवलोकगमन  थराद (गुजरात  )मे आज दिनांक 5 मार्च 2023 रविवार  दोपहर 12.30बजे हो गया हैं।उनकी पालखी शाम 4 बजे  निकाली जायेगी। साध्वीजी का 45 वर्ष का सयंम जीवन रहा।अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् परिवार ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की व दुख व्यक्त किया।यह जानकारी परिषद् के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री ब्रजेश बोहरा ने दी।