मुनि भगवंतो की प्रेरणा से मुख्य अधिकारी ने की नवपद ओली आराधना

 पर्युषण में भी की थी आराधना


पाटण :-
गुजरात राज्य के पाटण नगर पालिका के पुर्व ओर हलवद नगर पालिका के वर्तमान मुख्य अधिकारी एवं युगप्रभावक पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के परम भक्त पांचाभाई माली ने मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज एवं मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी महाराज की पावन प्रेरणा से चैत्र महीने की नवपद ओली की आराधना की।

पांचाभाई माली जन्म से जैन ना होने के बावजूद भी मुनि भगवंतो की पाटण स्थिरता दरम्यान अनेक बार पाटण के त्रिस्तुतिक जैन उपाश्रय में पधारे एवं उनके सानिध्य में रहकर प्रवचन आदि का लाभ लिया ओर उनकी प्रेरणा से पूर्व में अठ्ठाई तप एवं आसो महिने की नवपद ओली की आराधना सहित एकासणा आयंबिल उपवास आदि तपस्या ओर पर्युषण महापर्व की आराधना की।

माली नगर पालिका के मुख्य अधिकारी के पद पर पदस्थ के कारण व्यस्ततम कार्यक्रम रहते हुए भी चैत्र महीने की ओली आराधना की एवं ओली के अंतिम दिन त्रिस्तुतिक संघ पाटण के सदस्यों के साथ मध्यप्रदेश के मोहनखेड़ा तीर्थ पर जयन्तसेन म्युझियम में बिराजमान गच्छाधिपति श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज एवं प्रेरणा दाता मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजय जी महाराज एवं मुनिराज श्री निपुण रत्न विजय जी महाराज के दर्शन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी तपस्या को संपन्न किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम