महिदपुर से नागेश्वर जैन तीर्थ दुरी 6 किमी हुई कम

नवीन छोटा मार्ग की 42 किमी है लंबाई

जैन साधु साध्वियों सहित आमजनों को होगा लाभ

विशाल शर्मा, महिदपुर


महिदपुर सिटी (उज्जैन) :-
नगर से नागेश्वर जैन तीर्थ (राजस्थान) के छोटे मार्ग की जानकारी महिदपुर श्री संघ के अशोक नवलखा ने खोजी है। जो कि वर्तमान मार्ग से लगभग 6 से 13 किलोमीटर कम है। पंजाब केसरी, सम्पूर्ण देश के जैन समाज में विशिष्ट स्थान रखने वाले शांतिदूत पूज्य गुरुदेव आचार्य भगवंत श्री नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा. ने महिदपुर श्री संघ के नवलखा से वर्तमान मार्ग के अलावा छोटे मार्ग खोजने को कहा। जिस पर नवलखा लगातार सक्रिय रहते हुए गुरुदेव के निर्देश पर घटिया साईदास से रावतखेड़ा, कमलाखेड़ी, भोजाखेड़ी फंटा, भोजाखेड़ी से सेन्दरा, नागेश्वर जैन तीर्थ मार्ग खोजा। जिसमें महिदपुर नगर से नागेश्वर जैन मंदिर तक मात्र 42 किमी का नया मार्ग मिला। जहां दो ग्राम होने के साथ हरियाली से भरपूर मार्ग व छोटे मार्ग का लाभ हर आने जाने वाले को मिलेगा। वहीं पूर्व के मार्ग पर इस प्रकार प्राकृतिक स्थिति नहीं थी। पूज्य गुरुदेव की जागरुकता से हमेशा जैन संतों व आमजनों को लाभ मिलेगा। इस मार्ग के लिए जैन समाज के प्रमुख मांगीलाल मेहता, ज्ञानचंद कोचर, जयंत सोनी, नरेश नाबरिया आदि ने भी नवलखा के साथ सराहनीय प्रयास किए।

परेशानी होगी कम, मिलेगी राहत
नवलखा ने बताया कि करीब पचास वर्षो से तपस्वी साधु साध्वियों को घटिया साईंदास से भीम, सौर ऊर्जा स्थल से पथरीली जमीन से होकर विहार करना पड़ता था। जहां हरियाली भी नहीं थी।  मार्ग में साधु साध्वी व पैदल संघों के लिए ठहरने के लिए कोई स्थान नहीं थे। भीषण गर्मी में व पथरिले उतार चढ़ाव से साधु-साध्वियों व तपस्वियों के हाल बेहाल हो जाते थे। लेकिन भगवान के दर्शन पाने हेतु निरंतर विहार करते थे।

वर्तमान मार्ग की दुरी
वर्तमान में नागेश्वर तीर्थ पहुंच मार्ग की दुरी महिदपुर से ग्राम घटिया साईदास, भीम होकर लगभग 48 किलो मीटर है। वही महिदपुर रोड या सगवाली होकर जाने पर करीब 50 से 55 किलो मीटर पडता है। ऐसे में यह मार्ग कम दुरी के साथ सुविधाजनके साबीत होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम