क्षमापना संक्रान्ति पर देश भर के श्रीसंघों ने की गच्छाधिपति जी से की क्षमापना
विजय वल्लभ साधना केंद्र में हुआ आयोजन जैतपुरा (पाली) :- प्रतिवर्ष सांवत्सरिक महापर्व के बाद आने वाली संक्रान्ति को क्षमापना संक्रान्ति के रुप में मनाया जाता है । उसी परम्परा का पालन करते हुए पंजाब केसरी *जैनाचार्य श्रीमद् विजय वल्लभ सूरि समुदाय के गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म. की निश्रा में राजस्थान के पाली जिला अंतर्गत जैतपुरा स्थित विजय वल्लभ साधना केंद्र में क्षमापना संक्रान्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कोविड - 19 की गाइड लाइन्स को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया । मास्क , आपसी उचित दूरी और सेनेटाईजेशन आदि का पालन किया गया । श्री आत्म वल्लभ समुद्र फाउंडेशन , जैतपुरा तीर्थ ट्रस्ट मण्डल के अध्यक्ष घीसुलाल जी सुराणा,सचिव माणक मेहता ,वित्त सचिव महेंद्र हुलराज मेहता , ट्रस्टी भंवर लाल कांकरिया ,प्रेमराजजी ने मेहमानों का स्वागत किया और सकल संघों से क्षमापना की । लुधियाना से पधारे प्रवीण जैन दुग्गड़ , जोगिंदरपाल जैन ने लुधियाना जैन संक्रान्ति मण्डल की ओर से क्षमापना की तथा साथ ही अखिल भारतीय श्री आत्म वल्लभ जैन महा...