पूरे भारत मे शिक्षा की अलख जगाई गुरु वल्लभ ने :- नित्यानंद सूरीश्वरजी
पूरे भारत मे शिक्षा की अलख जगाई गुरु वल्लभ ने :- नित्यानंद सूरीश्वरजी
गुरु आत्म वल्लभ स्कूल में अत्याधुनिक सुविधाएं
पुना :- गुरु वल्लभ ने पूरे भारत में शिक्षा की अलख जगाई और लोगों को शिक्षित करने के लिए कई कार्य किए। उन्होंने शिक्षा को समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाने के लिए काम किया और लोगों को ज्ञान की रोशनी से अवगत कराया।इसमें गोडवाड़ व पंजाब का उल्लेख करना भुला नहीं जा सकता।
उपरोक्त विचार पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा.समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा. ने पूना स्थित आचार्य श्री विजय वल्लभ स्कूल में अत्याधुनिक पुस्तकालय एवं आर्ट रूम का भव्य उद्घाटन संपन्न करने के बाद किये।उन्होंने कहा कि "केवल पुस्तकीय शिक्षा पर्याप्त नहीं होती। चित्रकला बच्चों की सृजनशीलता, एकाग्रता और निरीक्षण क्षमता को विकसित करती है। इस कक्ष के माध्यम से विद्यालय में अनेक कलाकार तैयार होंगे। इस उद्देश्य से आधुनिक बैठक व्यवस्था, चित्रफलक, रंग, ब्रश, डिजिटल चित्रकला हेतु कंप्यूटर एवं अन्य आवश्यक सामग्री से युक्त अत्याधुनिक आर्ट रूम का निर्माण इंदरभाई, महावीरभाई, नरेंद्रभाई छाजेड परिवार ने करवाया है।
गुरुदेव ने कहा कि आचार्य श्री विजय वल्लभ स्कूल आधुनिक तकनीक एवं कौशल का उपयोग कर विद्यार्थियों को भविष्य के लिए उत्कृष्ट रूप से तैयार करने में सक्षम विद्यालय है। यहाँ आधुनिक पद्धतियों को अपनाकर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारा जाता है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहने वाली इस शाला की निरंतर प्रगति होती रहे, ऐसा शुभाशीर्वाद उन्होंने प्रदान किया।
स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सुसज्जित एवं अत्याधुनिक कांचन दिलीपचंदजी गादिया पुस्तकालय तथा व भीमराजजी बादरमलजी छाजेड आर्ट रूम का उद्घाटन भी हुआ।स्कूल के अध्यक्ष सुभाष परमार ने बताया कि विद्यालय का पुस्तकालय केवल पुस्तकों का कक्ष नहीं, बल्कि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता की रीढ़ होता है।इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नए कांचनदीप आधुनिक डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण संजयभाई दिलीपचंद गादिया परिवार द्वारा किया गया है। इसमें शांत एवं सुसज्जित बैठक व्यवस्था के साथ विभिन्न विषयों की संदर्भ पुस्तकें, बाल साहित्य, कहानियाँ, उपन्यास, विश्वकोश, धार्मिक पुस्तकें आदि का समावेश किया गया है।
इस अवसर पर मैनेजिंग ट्रस्टी सुभाष ओसवाल, ट्रस्ट सेक्रेटरी केसरीमल मुथा, विद्यालय के अध्यक्ष सुभाष परमार, सचिव पुखराज संघवी, कोषाध्यक्ष सुरेश परमार आदि उपस्थित थे। विद्यालय की प्रिंसिपल विमल परदेशी, पूर्व-प्राथमिक समन्वयक, प्राथमिक समन्वयक, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी, विदयार्थी तथा अनेक गणमान्य नागरिक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें