कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) के जन्मोत्सव पर निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 6 मई को
कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) के जन्मोत्सव पर निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 6 मई को
युथ फोरम का आयोजन
भायंदर :- तपागच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेम सूरीश्वरजी म.सा.के आजीवन चरणोपासक, कार्य कुशल परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) म.सा. के 58 वे जन्मोत्सव पर सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में गणि राजेंद्र विजयजी म.सा.के आशीर्वाद से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपेरशन व नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हैं।
फोरम के महासचिव अतुल गोयल व राहुल यादव ने बताया की शिविर शुक्रवार 6 मई को सुबह 09 से दोपहर 01 बजे तक भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स, खाऊ गली के सामने होगा।
भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किये जायेंगे। शिविर में नेत्र जांच, डायबिटीज, थाइरोइड, ब्लड प्रेशर, दांतो की जांच की जाएगी व ड शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल, कस्तूरी हॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर सेवाएं देगा।
फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन व निर्मला माखीजा ने लोगों से लाभ लेने की अपील की हैं।अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव 9004242210 / पर संपर्क करें।अगला शिविर 05 जून को होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें