सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो

श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर में नवकार महामंत्र आराधना


भायंदर :-
श्री नवकार महामंत्र का जाप करते हुए सभी जीवों का कल्याण हो ऐसी शुभ मंगला कामना के साथ भायंदर के प्रथम ऐसे प्राचीन श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ जैन संघ में नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप का पाठ का संगीतमय नवकार की  मधुर धुन के साथ आयोजन किया गया।

श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर संघ ने जीतो द्वारा आयोजित इस जाप कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया व हर वर्ष करने का संकल्प लिया।शाश्वत महामंत्र श्री नवकार मंत्र को फूलों के हार से वधाने का लाभ सोहनबाई मोहनराजजी बंबोरी परिवार (सादड़ी) ने लिया 

जाप कार्यक्रम में संघ कमिटी के सदस्य अशोक कागरेचा,महेंद्र मेहता,महेंद्र कोठारी,मेहुल परमार, अभिषेक परमार,राहुल परमार,पारसमल सोनीगरा, दीपक बंबोरी, चेतन धोका, चेतन करबा वाला, महावीर दुग्गड, प्रदीप सोलंकी, नितिन मेहता सभी सदस्यों का सहयोग रहा। संघ प्रभावना के लाभार्थी परिवार JITO GROUP, सोहनबाई मोहनराजजी बंबोरी पोपटलालजी धोका व अल्पाहार के लाभार्थी सुशीलाबाई पारसमलजी सोनीगरा (डायलाना) हसमुख पारेख परिवार थे।

वीडियो क्लिप,मार्ग दर्शक मंच सारथी संगीतकार अभिषेक परमार थे।सभी मंडलों ने सक्रियता से भाग लिया।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज का रिजल्ट 93 प्रतिशत