रामगंजमंडी में भगवान आदिनाथ के मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां शुरू
अनेक साधु साध्वियों की उपस्थिति में होगा कार्यक्रम
रामगंजमंडी :- (अभिषेक जैन) शहर के बाजार नंबर 3 में बने सफेद संगमरमर से 42 फिट ऊंचे शिखर वाले भगवान आदिनाथ के मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारिया जोरो पर है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरा श्वेताम्बर समाज तैयारियों में जुटा है। इसके लिए वरिष्ठ साध्वी लयस्मिता श्रीजी को आमंत्रण पत्रिका सौंपी। ग्वालियर से चातुर्मास करके लौट रही छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि परम पूज्या मनोहर श्रीजी की शिष्या जैन समाज की वरिष्ठ साध्वी लयस्मिता श्रीजी आदि ठाणा पाँच को रायपुर पहुँच कर श्रीआदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्री संघ के दिलीप तिल्लानी, रवि बापना, सुशील गोखरु, गौरव बापना ने प्रतिष्ठा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका भेंट की। साध्वी लयस्मिता श्रीजी ने गत माह नरसिंहगढ़ में प्रतिष्ठा महोत्सव में आने की स्वीकृति प्रदान की थी।
इसी प्रकार वरिष्ठ साध्वी भक्तामर प्रसारिका को आमंत्रण पत्रिका भेंट की। मालपुरा से विहार करके छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि मनोहर श्रीजी की शिष्या जैन समाज की वरिष्ठ साध्वी भक्तामर प्रसारिका साध्वी मृगावती श्रीजी ठाणा तीन वर्तमान में कोटा की दानबाड़ी दादाबाड़ी में विराजित हैं। उनको श्रीसंघ ट्रस्ट के सुरेन्द्र रांका और पूर्व पार्षद साक्षी पारख ने आमंत्रण दिया। साध्वी मृगावती श्रीजी ने मालपुरा में प्रतिष्ठा में आने की स्वीकृति प्रदान की थी।
समाजबंधुओं ने बताया कि मृगावती श्रीजी एवं लयस्मिता श्रीजी ने वर्ष 1984 में रामगंजमंडी में ऐतिहासिक चातुर्मास किया था। जिसकी यादें आज भी रामगंजमंडी के जैन समाज के लोगों में है। इतना ही नहीं रामगंजमंडी के आसपास रायपुर, झालावाड़, झालरापाटन, भानपुरा, गरोठ और कोटा तक प्रतिष्ठा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका श्रीसंघ ट्रस्ट के विजय कुमार छाजेड़, सुभाष बापना, दिलीप तिल्लानी, सुशील गोरख, सुरेन्द्र रांका, गौरव बापना, साक्षी पारख ने जाकर वहां के संघ अध्यक्षों को सौंपी।
रामगंजमंडी में घर-घर जाकर दिया जा रहा आमंत्रण
रामगंजमंडी में पिछले 10 दिनों से ढोल के साथ पूरे सकल दिगंबर समाज, मेड़तवाल समाज, पोरवाल समाज, पंजाबी समाज के अलावा अधिकारियों, पत्रकारों एवं सम्मानीय नागरिकों को घर-घर जाकर तिलक लगाकर निमंत्रित किया जा रहा है। श्रीआदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि इस कार्य को पूर्व पार्षद श्रेयांस पारख, अक्षत डांगी, प्रखर पारख, विजय चोपड़ा, विकास छाजेड़, कमल छाजेड़, संकेत बापना, प्रशांत बापना, अभिषेक डांगी, संदीप मोरावाल, सुशील गोखरु, महेन्द्र डांगी, गौरव बापना, सुधीर पारख, राजेश लोढ़ा, विजय छाजेड़, मोहित छाजेड़, संजय मेहता, विनोद दोषी समेत अन्य समाजबंधुओं ने कार्य में सहयोग मिल रहा है।
रामगंजमंडी बाजार नं. 6 में विशाल डोम एवं प्रवेश द्वार बनना शुरू
प्रतिष्ठा महोत्सव में आने वाले राष्ट्रीय रत्न खरतरगच्छाधिपति श्री मणिप्रभ सागर सूरी के आगमन के स्वागत एवं की तैयारिया की जा रही है, वहीं बाजार नं. 6 में स्थित राजकमल ऑइल मील में बड़ा विशाल डोम, 40 फुट का स्टेज, 40 फुट का प्रवेश द्वार बनना शुरू हो गया है। जैसलमेर से 9 अप्रेल को रामगंजमंडी की प्रतिष्ठा करवाने आने वाले आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी मंगलवार को सिंगोली पहुँचेंगे। सिंगोली से रामगंजमंडी तक की विहार व्यवस्था के लिये रामगंजमंडी से पूर्व पार्षद साक्षी पारख, मधु राजेश डांगी, शशि बापना, सोनिका गांधी सिंगोली पहुँचीं। उन्होंने सिंगोली, रावतभाटा के जैन समाज के लोगों से भेंट कर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें