रतलाम में 4 थी पार्श्व भैरव महाभक्ति का भव्य आयोजन
श्री नाकोड़ा दरबार(मंडल) मुंबई, रतलाम के सानिध्य में कार्यक्रम
रतलाम :- श्री शंखेश्वर-नाकोड़़ा-जीरावला पार्श्वनाथ भगवान, जिनशासन की यशस्वी परम्परा के साधु साध्वियों, श्री नाकोडा भैरव देवाय श्री अम्बिका देवी के आशीर्वाद से 4 थी पार्श्व भैरव महाभक्ति -2026 का रतलाम (मध्यप्रदेश) में भव्य आयोजन किया गया है।
संस्था के मनोज शोभवत ने बताया कि नाकोडा दरबार (मण्डल) लालबाग मुम्बई व रतलाम शाखा द्वारा 4 थी पार्श्व भैरव महाभक्ति का भव्य आयोजन राष्ट्रसंत परम पूज्य आचार्य श्री चद्रानन सागर सूरीशवरजी म. सा.के आशीर्वाद से रविवार 12 अप्रेल को शाम 7.11से प्रभु इच्छा तक होगा।इस अवसर पर सुप्रसिद्ध युवा संगीतरत्न वैभव बागमार, बालोतरा,दीपक राव, बालोतरा,साहिल जैन, विराऱ,भव्य जैन मुंबई भक्ति में सुरों का जादू बिखरेंगे।विशेष आकर्षण स्वर्ण रजत लक्की ड्रॉ कृपन मिलने का समय 7.15 से 8.15 तक होगा।मंच संचालन राजेन्द्र परिहार पाली करेंगे।भक्ति कार्यक्रम शुभ स्शल : हनुमान रुंडी-रतलाम, मध्यप्रदेश हैं।
व्यवस्थाः श्री नाकोडा पार्श्व भैरव पूनम मण्डल, रतलाम संभालेगा।आयोजको ने भक्ति में पधारने वाले सभी महानुभावों से विनंती है की काले वस्र पहनकर ना पधारें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें