संदेश

2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

निपुणरत्न विजयजी के विविध संघों में प्रवचन

चित्र
त्रिस्तुतिक सहित अनेक संघों में उत्साह मुंबई :- शासनपति श्री महावीर स्वामी की पाट परंपरा के गुरूदेव प्रभु श्री राजेन्द्र -जयन्तसेन सूरीश्वरजी के शिष्य व  समुदाय के गच्छाधिपति श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा., आचार्य भगवंत श्री जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा.के आज्ञानुवर्ती समतागुणरसिक मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी म.सा. आदि ठाणा की मुंबई के विविध संघों में स्पर्शना होगी,जिसे लेकर संघों में उत्साह हैं। मिली जानकारी के अनुसार 23 से 25 फरवरी को सुबह 09 से 10 बजे तक ममता त्याग विषय पर आराधना भवन, विकास अपार्टमेंट, 1st Floor परेल, मुंबई,26 से 28 मई तक अपेक्षात्याग विषय पर सात रस्ता जैन संघ, ला व्यु उपाश्रय महालक्ष्मी (ईस्ट),में प्रवचन होंगें।विविध संघों ने इस वर्ष का चातुर्मास करने की बाजी विनंती की हैं।

मीरा- भाईंदर में लाइट बिलों पर बवाल - 8 मार्च को हस्ताक्षर अभियान

चित्र
व्हीलिंग चार्ज  और अन्य विविध नाम पर डबल वसूली का आरोप भाईंदर :- मीरा- भाईंदर क्षेत्र में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के बीच बिजली बिलों में बढ़ते अतिरिक्त शुल्कों को लेकर भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड द्वारा व्हीलिंग चार्ज, ट्रांसमिशन चार्ज और फिक्स्ड चार्ज जैसे अलग-अलग नामों पर डबल वसूली की जा रही है, जिससे आम नागरिकों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है. इस संबंध में स्थानीय नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप दिलीप जंगम (ज़िद्दी मराठा प्रतिष्ठान) ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की स्वतंत्र जांच और अनुचित वसूली की वापसी की मांग की है.  क्या है पूरा मामला? घरेलू बिजली बिलों में ऊर्जा शुल्क (एनर्जी चार्ज ) के अलावा कई अतिरिक्त शुल्क जोड़े जा रहे हैं।जंगम का कहना है कि व्हीलिंग चार्ज उस स्थिति में लिया जाता है जब किसी अन्य सप्लायर द्वारा वितरण कंपनी के नेटवर्क का उपयोग किया जाता है, लेकिन मीरा- भाईंदर क्षेत्र में एकमात्र वितरण कंपनी स्वयं अडानी इलेक्ट्रिसिटी है। ऐसे में घरेलू उपभोक्ताओं से व्हीलिंग चार्...

‘भारतनामा: भारत का नामकरण’ पर राष्ट्रीय स्तर का विमर्श संपन्न

चित्र
भारत’ नाम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को समझने की दिशा में प्रेरक पहल है। भोपाल :- ‘ भारत’ नाम की उत्पत्ति,ऋषभदेव आदिनाथ  पुत्र भरत के नाम पर हुई थी, उसके वैदिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आधारों पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण अकादमिक विमर्श सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम इंडियन रिसर्च स्कॉलर्स एसोसिएशन (IRSA) के तत्वावधान में गूगल मीट के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के शिक्षाविद्, शोधार्थी एवं विद्वान शामिल हुए। आभासी कार्यक्रम में सम्मिलित जैन  गजट के सह संपादक राजेंद्र जैन महावीर सनावद ने बताया कि  विमर्श का केंद्र रही चर्चित लेखिका डॉ. प्रभाकिरण जैन की शोधपरक कृति भारतनामा: भारत का नामकरण, जिसमें ‘भारत’ नाम की उत्पत्ति से जुड़े प्राचीन ग्रंथों, पुरातात्विक प्रमाणों और ऐतिहासिक मतों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब के कुलपति प्रो. जगबीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि “राष्ट्र के नामकरण पर गंभीर शास्त्रीय विमर्श समय की आवश्यकता है, और यह पुस्तक उस दिशा में एक सार्थक एवं प्रामाणिक प्रयास है।” विशिष्...

पश्चिम रेलवे ने फिल्म शूटिंग से अर्जित की ₹1.72 करोड़ की रिकॉर्ड आय

चित्र
शूटिंग अनुमति प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल और सुव्यवस्थित किया  दीपक जैन  मुंबई :- यात्रियों और माल परिवहन से होने वाली आय को बढ़ाने के साथ-साथ पश्चिम रेलवे गैर-किराया राजस्व बढ़ाने के लिए कई नवाचारी पहल कर रहा है। इसी दिशा में पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2025–26 के दौरान फिल्म शूटिंग से आय अर्जित करने में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवधि में 15 फरवरी, 2026 तक पश्चिम रेलवे ने फिल्म शूटिंग से अब तक की सर्वाधिक लगभग ₹1.72 करोड़ की आय अर्जित की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25% अधिक है। इससे पहले वर्ष 2022–23 में पश्चिम रेलवे ने फिल्म शूटिंग से लगभग ₹1.64 करोड़ की आय अर्जित की थी। यह इस क्षेत्र में निरंतर वृद्धि को दर्शाता है तथा इस प्रकार की आय अर्जित करने में पश्चिम रेलवे को देश के अग्रणी रेलवे जोनों में स्थान दिलाता है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम रेलवे के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों, ट्रेनों और रेलवे परिसरों को फिल्मों, टेलीविजन धारावाहिकों, वेब सीरीज तथा विज्ञापन फिल्मों की शूटिंग के लिए उपलब्...

ठाणे में भव्य दीक्षा महोत्सव संपन्न

चित्र
वैभव बने मुनिराज मनमोहन ठाणे :- कोंकण शत्रुंजय गुरु वल्लभ नगरी ठाणे नगर में श्री मुनिसुव्रतस्वामी भगवान , श्री ऋषभदेव भगवान ,श्री पार्श्वनाथ भगवान की क्षत्र छाया में श्री आत्म वल्लभ समुद्र इंद्रदिन्न रत्नाकर सूरि गुरुदेव की कृपा दृष्टि से श्री ठाणा जैन संघ में मुमुक्षु वैभव कुमार की दीक्षा हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुई। श्री राजस्थान श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ के तत्वावधान में मुमुक्षु वैभव की दीक्षा पंजाब केसरी,युगवीर जैनाचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा.समुदाय के गच्छाधिपति, श्रुतभास्कर आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी म. सा.आदि ठाणा के अलावा ठाणे में बिराजमान अनेक साधु साध्वी वृंद की पावन निश्रा में संपन्न हुई।अब वैभव मुनि मनमोहन के नाम से जाने जाएंगे।दीक्षा के अवसर पर पांच दिवसीय महोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ। सरिता बेन नटवरलाल डाह्याभाई परिवार से मुमुक्षु  के पिता मेहलू भाई आदि ने गच्छाधिपति को रजोहरण वोहराया एवं दीक्षा की अनुमति दी व गुरुदेव के प्रथम शिष्य गणिवर्य श्री धर्मरत्न विजयजी महाराज के शिष्य के रूप में घोषणा हुई। चारित्र के उपकरणों के चढ़ावों का लाभ अनेक...

विरार में भव्य अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

चित्र
विरार में भव्य अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न श्री शत्रुंजय लब्धिधाम में कमलादेवी जुगराजजी मेहता आदेश्वर लब्धि फाउंडेशन द्वारा अद्भुत आयोजन विरार :- श्री आदिनाथाय भगवान व प्रभुवीर की अखंड धारा में प्रवर्तमान निग्रन्थ-कोटिक-चन्द्र-वनवासी-वह-तपगच्छीय श्री आत्म-कमल-लब्धिसूरीश्वरजी,विक्रम सूरीश्वरजी म.सा.आदि ठाणा के आशीर्वाद से श्री शत्रुंजय लब्धिधाम में भव्य अंजनशलाका, प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। धर्मनगरी मुंबई विरार (वेस्ट) स्थित पूनम पार्क-ग्लोबल सीटी के प्रांगण में श्री शत्रुंजय लब्धिधाम में कमलादेवी जुगराजजी मेहता आदेश्वर लब्धि फाउंडेशन द्वारा निर्मित श्री आदिनाथ जिनालये में अंजन-प्रतिष्ठा, दीक्षा महोत्सव का भव्य व ऐतिहासिक आयोजन 29 जनवरी से 7 फरवरी तक  अंजन-प्रतिष्ठाचार्य एवं पावनकारी निश्रा अगाशी-वडाली-शिनोर-खेड़ब्रह्मा तीर्थोद्धारक, हृदयस्पर्शी प्रवचनकार, श्रीसंघस्थापक श्रद्धेय गुरुदेव,गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय यशोवर्म सूरीश्वरजी महाराजा व श्रीसंघ मार्गदर्शक  आचार्य भाग्ययश सूरीश्वरजी म.सा.की निश्रा में संपन्न हुई।इस अवसर पर आचार्य भव्ययश सूरीश्वरजी म.सा. आचार्य श्...

यशोवर्मसूरीश्वरजी के गच्छाधिपति पट्टाभिषेक का चार दिवसीय कार्यक्रम आज से

चित्र
5 गच्छाधिपति,36 से अधिक आचार्यों की उपस्थिति सूरत :- आचार्य विजय यशोवर्मसूरीश्वर महाराजा के गच्छाधिपति पट्टाभिषेक का चार दिवसीय ऐतिहासिक कार्यक्रम गुरुवार से शुरू हुआ। जैन पद्धति में तीर्थंकर द्वारा दिव्य शासन स्थापित करने के बाद उसकी देखभाल की जिम्मेदारी उसकी योग्यता और प्रतिभा के आधार पर सही व्यक्ति को सौंप दी जाती है। परंपरा में आचार्य देव श्री विजय लब्धि सुरीस्वरजी महाराजा के समुदाय के गच्छाधिपति के रूप में यशोवर्म सूरीश्वरजी महाराजा को स्थापित किया जाएगा, जिससे जैन समाज में अपार उत्साह और आनंद का अद्भुत वातावरण है। जिनशासन के सर्वोच्च पद पर उन्हें स्थापित करने के लिए वेसू- गुरु लब्धि साम्राज्य का शानदार नगर बनाया गया है जिसमें पहली बार एक समवसरण की शानदार और दिव्य रचना की गई है। जो पूरे आयोजन का विशेष आकर्षण हैं। चढ़ने योग्य तीन विशाल किलों को कलात्मक रूप से डिजाइन किया गया है। एक आर्ट गैलरी हैं। गुरुदेव श्री के जीवन को जीवंत रूप दिया गया है। एक बड़ा गेट, एक बेमिशाल स्टेज और एक बड़ा गुंबद बनाया गया है। कार्यक्रम में 5-5 गच्छाधिपति 36 से अधिक आचार्य भगवंतों और साधु-साध्वियों का स...

मध्य प्रदेश के सभी जैन पत्रकार "जैन पत्रकार परिषद" में आमंत्रित

चित्र
मध्य प्रदेश के सभी जैन पत्रकार "जैन पत्रकार परिषद" में आमंत्रित विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी की उपस्थिति में 29 मार्च को आयोजन इंदौर :- परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीश्वर जी म.सा.के कृपाप्राप्त, आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वर जी म.सा. आदि मुनिमंडल के इंदौर चातुर्मास 2025 के दौरान आचार्य श्री ने विभिन्न उद्देश्यों को लेकर तथा समाज सुधार में नई क्रांति लाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के सभी पत्रकारों का संगठन बनाने का विचार प्रस्तुत किया था। उक्त विचार को क्रियान्वित करने हेतु आचार्य श्री ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक दुग्गड़ के संरक्षण में मालवा महासंघ के पत्रकार प्रकोष्ठ का गठन किया। दुग्गड़* ने अपनी संपूर्ण कार्यकारिणी के साथ लगभग 15 जिलों के  जिला संयोजक एवं प्रदेश के करीब 500 जैन पत्रकारों के साथ संगठन का विस्तार किया। दुग्गड़ ने बताया कि तत्पश्चात् 19 जुलाई 2025 को इंदौर के नरसिंह वाटिका में सभी पदाधिकारियों एवं जिला संयोजकों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा मध्य प्रदेश के जैन पत्रकारों का एक सम्मेलन आयोजित करने का सुझाव दिया ग...

जैन पत्रकार परिषद की बैठक संपन्न

चित्र
जैन पत्रकार अवार्ड की रुपरेखा तैयार मंदसौर :- जैन पत्रकार परिषद की महत्वपूर्ण बैठक मंदसौर में परम पूज्य आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी म. सा. की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।साथ ही 29 मार्च 2026 को उज्जैन में आयोजित होने वाले मध्य प्रदेश जैन पत्रकार अवार्ड कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी, आवास कार्यकारिणी, और प्रचार एवं प्रसार कार्यकारिणी का गठन किया गया। केंद्रीय कार्यकारिणी में दीपक दुग्गड इंदौर,राहुल पगारिया नीमच, प्रकाश बारोड जावरा, अशोक पोखरना मनावर को नियुक्त किया गया। प्रचार प्रसार कार्य के लिए प्रवीण जैन दसई ,अभय चोपड़ा नागदा को नियुक्त किया गया।यह जानकारी प्रदेश मीडिया सचिव प्रवीण जैन ने दी। 29 मार्च को होने वाले पुरस्कार समारोह को किस तरह एतिहासिक बनाया जा सके उसी संदर्भ में प्रदेश की कार्यकारिणी एवं सभी जिला अध्यक्षों से विचार विमर्श किया गया। आचार्य श्री ने आगामी योजना को क्रियान्वित करने के लिए दिशा निर्देश दिए और निकट भविष्य में समाचार पत्र के प्रकाशन हेतु योजना बनाई गई। बैठक में प्रदेश संयोजक दीपक दुग्ग...

अहिल्यानगर (अहमदनगर) की धरा पर चारित्ररत्न विजयजी का आगमन

चित्र
विविध जैन संघों में होंगें प्रवचन अहिल्या नगर :- सूरि प्रेम – भुवनभानु समुदाय के जिनशासन के जवाहिर, 451 दीक्षा दानेश्वरी,सूरिप्रेम लब्धप्रसाद,आचार्यदेव श्री विजय गुणरत्न सूरीश्वरजी महाराजा जिन्होंने 72 वर्ष पूर्व श्री अहिल्यानगर जैन संघ में अपने संयम जीवन का सर्वप्रथम चातुर्मास किया व बाद में गुजरात एवं राजस्थान में अपना संपूर्ण संयम जीवन व्यतीत किया था।ऐसे शासन-प्रभावक गुरुदेवश्री के शिष्य परम पूज्य श्रमणि गणनायक आचार्य श्री रश्मिरत्न सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य कवि ह्रदय पंन्यास प्रवर श्री हीररत्न विजयजी म.सा.के शिष्य,हजारों युवाओं के राहबर, रात्रि प्रवचन के मास्टर–ब्लास्टर, प्रखर प्रवचनकार पंन्यास प्रवर श्री चारित्ररत्न विजयजी म.सा.आदि ठाणा का सर्व प्रथमबार अहिल्यानगर में प्रवेश हो रहा हैं। चारित्ररत्नजी ने बताया कि सर्वप्रथम बार प्रवेश  एव  15 दिवसीय भव्य सार्वजनिक - जाहेर प्रवचन माला नगर के विविध संघों में करने जा रहे है।   प्रवचन तारीख व स्थान इस प्रकार होंगें जिसमें 17 फरवरी श्री हडको जैन संघ, श्री आदेश्वरजी जैन मंदिर, सावेडी नगर, मनमाड रोड, अहिल्यानगर,18 से 22...

गच्छाधिपति धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी का चातुर्मास पालीताणा में

चित्र
ऐतिहासिक व यादगार बनाने तैयारियां शुरू - आत्म वल्लभ मंडल ने लिया लाभ सादड़ी (राजस्थान) :- सादड़ी के जैन धर्मावलंबियों के लिए वर्ष 2026 धर्म आराधना एवं पुण्यकर्म बंधन का एक अपूर्व अवसर लेकर आया है। परम पूज्य श्री जंबूविजयजी म.सा. के सानिध्य में 45 आगमों के संशोधनकर्ता, श्रुत भास्कर, वर्तमान जैन परंपरा में उँगलियों पर गिने जाने वाले विरले गुरुभगवंत, जो 2500 वर्ष पूर्व की पाली, माधवी, प्राकृत, संस्कृत आदि अनेक भाषाओं के ज्ञाता हैं, ऐसे सरस्वती उपासक, श्रुत ज्ञान मंदिर के संरक्षक तथा पाकिस्तान स्थित गुरु आत्मारामजी के समाधि मंदिर, गुजरांवाला की स्पर्शना करने वाले श्री आत्म वल्लभ समुद्र इंद्र रत्नाकर सूरी पाट समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति श्री धर्म धुरंधर सूरीश्वरजी म.सा. आदि साधु-साध्वी ठाणा 50 का वर्ष 2026 का चातुर्मास पालीताणा तीर्थ पर होगा। इस आगामी चातुर्मास का लाभ श्री आत्म वल्लभ जैन सेवा मंडल, सादड़ी (राणकपुर) को प्राप्त हुआ है।शाश्वत तीर्थ शत्रुंजय में होने वाले इस चातुर्मास में 500 से अधिक आराधक लाभ ले सकें और  सादड़ी के जैन धर्मावलंबी पर्युषण पर्व के दरम्यान, पालीताणा तीर्थ में...

बिठुडा पिरान में निःशुल्क सभी रोग परामर्श शिविर

चित्र
जन हॉस्पिटल द्वारा हो रहा आयोजन   पाली :- जिले के प्रतिष्ठित जन हॉस्पिटल द्वारा गाँव बिठुड़ा पिरान में सभी रोग परामर्श शिविर का निःशुल्क आयोजन किया गया हैं। गांव के मैन बस स्टेण्ड पर शनिवार 14 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलनेवाले कैम्प में जिन मरीजों के लम्बे समय से समस्या है वह केम्प में आकर निःशुल्क इलाज लेवे।कैम्प में डॉ. हिरदेश सैनी M.S.Orthopedic हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉ. मदन सोलंकी Gen. Surgeon सभी प्रकार के सर्जरी,डॉ. रुपेश यादव M.D. Physician बुखार, पेट दर्द, अस्थमा,डॉ. एच एम चौधरी MD Physician हृदय एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ,डॉ. सोनम स्त्री रोग एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ,डॉ. हमेन्द्रसिंह उदावत बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। शिविर के मुख्य अतिथि जोरारामजी कुमावत कैबिनेट मंत्री - पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन व देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार पीरोसा गोपालसिंहजी परमार बिठुडा पीरान सरपंच - अनोपपुरा पंचायत,डॉ. विकास मारवाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पाली (राज.),डॉ. गोविन्द सिंहजी चुण्डावत  ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सुमेरपुर (पाली) तथा आयोजन के लाभ...

12 ज्योतिलिंगों होंगे महाशिवरात्रि पर करे दर्शन

चित्र
राधा गोविंद पार्क में आयोजन भायंदर :- भारत में स्थित 12 ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के स्वयंभू (स्वयं प्रकट) पवित्र धाम हैं, जो अनंत प्रकाश स्तंभों के प्रतीक माने जाते हैं। इनका मुख्य महत्व पापों का नाश, आध्यात्मिक मोक्ष की प्राप्ति और नकारात्मकता दूर करना है। मान्यता है कि इनके दर्शन व नाम स्मरण से जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति और जीवन में शांति व शक्ति मिलती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भायंदर(वेस्ट) के पास स्थित राधा गोविंद पार्क में  महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिलिंगों के दर्शनार्थ का आयोजन किया गया है।गौतम मेहता ने बताया कि महादेव के 12 ज्योतिलिंगों के प्रत्यक्ष दर्शन करने में असमर्थ हैं तो रविवार 15 फरवरी को शाम 6:00 बजे से रात 12:00 बजे तक महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर "बर्फ से निर्मित भव्य 12 ज्योतिर्लिंगों" की प्रतिलिपि के दर्शन व अद्भुत और मनमोहन झांकी का विशेष आयोजन किया गया है।स्थानीय रहवासियों ने लोगो से दर्शन वंदन का लाभ लेने की अपील की है।अधिक जानकारी के लिए 9987046548 पर संपर्क करें।

सुखी संतुष्ट जीवन जीने की कला हैं योग :- विष्णु शर्मा

चित्र
प्रणव योग केंद्र का कार्यक्रम भायंदर :- योग एक पूर्ण जीवनशैली है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने में मदद करती है। यह एक प्राचीन भारतीय पद्धति है जो हमें स्वस्थ, सुखी और संतुष्ट जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है। योग का अभ्यास नियमित रूप से करें और इसके लाभों का आनंद लें। उपरोक्त विचार योग गुरु व प्रणव योग केंद्र चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने व्यक्त किये।मीरारोड में ट्रस्ट के तृतीय वार्षिक समारोह में सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग से शरीर को लवचीलापन, शक्ति और संतुलन मिलता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करता है, पाचन तंत्र को मजबूत करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।शर्मा ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने में मदद करती है। यह एक पूर्ण जीवनशैली है जो हमें स्वस्थ, सुखी और संतुष्ट जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है।शर्मा ने कहा कि योग का अभ्यास नियमित रूप से करें, कम से कम 30 मिनट प्रतिदिनकरें व योगा योग शिक्षक से ही सीखें।जीवन में हर व्यक्ति को योग को प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. रामकुमार शर्मा...

सामाजिक सौहार्द और उत्साह के साथ एक्सीलेंट ग्रुप का शपथाविधि

चित्र
राजीव लुहाड़िया अध्यक्ष निर्वाचित इंदौर :- दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप एक्सीलेंट का शपथाविधि समारोह वैलेन्टाइन थीम मीटिंग के साथ आयोजित किया गया। इन्दौर स्थित एच.आर. ग्रीन सभागार में नवीन कार्यकारिणी की विधिवत शपथ विधि संपन्न कराई गई। शपथविधि से पूर्व संयोजकों द्वारा वैलेन्टाइन थीम पर आधारित आकर्षक एवं रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ग्रुप सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी सदस्यों ने समय का विशेष ध्यान रखते हुए प्रातः कार्यक्रम स्थल पर उपस्थिति दी। संयोजकों द्वारा नवीन एवं रचनात्मक अंदाज में सभी का स्वागत किया गया। प्रवेश द्वार पर ही मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, तत्पश्चात सुस्वादिष्ट स्वल्पाहार एवं सुसज्जित सेल्फी प्वाइंट का सभी ने आनंद लिया। दोपहर में अत्यंत हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में शपथविधि कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। शपथविधि अधिकारी के रूप में फेडरेशन उपाध्यक्ष मुकेश बाकलीवाल उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य अतिथि मेदान्ता हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.भरत रावत, एच.आर. ग्रीन के हरिश विजयवर्गीय, सामाजिक संसद इन्दौर जैन समाज के अध्यक्ष विनय बाकल...

मुनि पीयूषचन्द्र का मध्यप्रदेश की ओर विहार

चित्र
मध्यप्रदेश के अनेक संघों में होंगे कार्यक्रम मुंबई : - मोहनखेडा महातीर्थ विकास प्रेरक, परोपकार सम्राट गच्छाघिपति गुरुदेव आचार्य प्रवर श्री ऋषभचन्द्र सुरीश्वरजी महाराजा के शिष्य सप्तम वर्षीतप तपस्वी मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी म. सा के पावन सानिध्य मे पद्मावती जैन सोसायटी कल्याण मे पंचान्हिका महोत्सव आयोजन किया गया। कार्यक्रम आहोर निवासी मंजुला देवी हुकमीचंदजी फोलामुथा के वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जिनेन्द्र भक्ति स्वरूप पंचान्हिका महोत्सव का भव्यातिभव्य आयोजन किया गया।उन्होंने श्री नेमिनाथ भगवान स्वामी श्री मुनिसुव्रत स्वामी भगवान,महावीर स्वामी भगवान, सहित चार जिन बिम्ब 80 किलो चांदी मे निर्माण कराने का लाभ लिया। कल्याण मे ऐतिहासिक महोत्सव सम्पन्न कर गुरूदेव का सुखशाता पूर्वक मोहनखेडा महातीर्थ के लिए विहार हो रहा है ।गुरू भगवंत 3 मार्च को मोहनखेडा महातीर्थ पहुचेगे।मध्यप्रदेश मे अनेक संघो मे* शासन प्रभावना के कार्यक्रम मे निश्रा प्रदान करेगे।उन्होंने बताया कि पूज्य परोपकार सम्राट के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मे सियाणा निवासी मातुश्री गुलाबीबाई लालचंदजी वागरेचा परिवार ...

धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी का मुंबई के विविध संघों में कार्यक्रम

चित्र
13 फरवरी को संक्रांति ठाणे में - लालबाग में होगी नवपद ओलीजी की तपस्या मुंबई :- पंजाब केसरी,परम पूज्य आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के वर्तमान पट्टधर,गच्छाधिपति, श्रुत भास्कर आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी म.सा.  एवं आदि साधु–साध्वी भगवंतों का, मुंबई महानगरी के श्री विभिन्न संघों की आग्रह भरी विनंती को मान देते हुए गुरुदेव के प्रवचनों का अनेक संघों को लाभ मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार संभावित विहार कार्यक्रम में 8 फरवरी कुर्ला (ईस्ट) श्री चंद्रप्रभु जैन संघ, 9 फरवरी श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपगच्छ संघ,घाटकोपर ईस्ट,10 फरवरी श्री राजस्थान जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपगच्छ संघ,भट्टीपाड़ा, भांडुप वेस्ट, 11 फरवरी श्री  वासुपुज्य जिनालय झवेर रॉड,मुलुंड वेस्ट,12 से 19 फरवरी को श्री राजस्थान श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ, टेम्बी नाका,ठाणे जंहा 13 फरवरी को महामांगलिक संक्रांति महोत्सव का आयोजन होगा व 19 फरवरी को मुमुक्षु वैभवकुमार जैन की दीक्षा संपन्न होगी व 25 मार्च से 2 अप्रेल तक नवपद ओली आराधना लालबाग स्थित अविघ्न में आयोजित की गई हैं। सभी संघों...

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न

चित्र
150 से ज्यादा लाभान्वित - 35 मोतियाबिंद ऑपरेशन, 60 थायराइड जांच- भायंदर :-  सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में दृष्टि 'वीजन फ़ॉर ऑल'के तहत  चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हैं। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया गया। साथ ही साथ कस्तूरी हॉस्पिटल, द्वारा डायबिटीज,ब्लड प्रेशर, तथा खुशी डेंटल द्वारा दांतों की जांच की गई। फोरम के राहुल यादव व  निर्मला माखीजा  ने बताया की भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में शिविर में 150 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए व 36 लोगों का भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किया गया।60 लोगों के थायरॉइड की जांच की गई। शिविर में ,डॉ ज्ञानेश्वर कालेकर,अमोल पाटिल, राकेश कनोजिया, राहुल राय,अनिकेत देवरुखकर, आनंद राव जगताप,विनोद पवार, स्वाति चौधरी, नंद देवाड़े, रेशमा वानखेड़े,अनिकेत,विनोद पवार,ने सेवाएं दी।शिविर का उद्घाटन रमेश बंबोरी ने किया।अतिथि भवन निर्माता संदीप गोम्स,सनम डी जैन, गायिका योगिता मिश...

2026 महाराष्ट्र राज्य 29 महानगर पालिका चुनाव जैन समाज के 39 उम्मीदवार विजयी

चित्र
  कुछ कर दिखाने की हैं जिम्मेदारी पुणे महानगर पालिका विजयी उम्मीदवार 1) बालासाहेब ओसवाल प्रभाग क्रमांक- 39 (भाजपा) 2) मनीषा प्रविणजी चोरबेले प्रभाग क्रमांक 21 (भाजपा) 3) सपना आनंदजी छाजेड़ प्रभाग क्रमांक 8 (भाजपा) बृहन्मुंबई - BMC महानगर पालिका 1) जिग्ना शाह, प्रभाग क्रमांक 15 (भाजपा) 2) हिमांशु पारख, प्रभाग क्रमांक 22 (भाजपा) 3) धवल व्होरा, प्रभाग क्रमांक 30 (भाजपा) 4) सौ. सुनिता राजेश मेहता, प्रभाग क्रमांक 71 (भाजपा) 5) हेतल गाला, प्रभाग क्रमांक ९७ (भाजपा) 6) हेतल गाला (मोटवेकर), प्रभाग क्रमांक 103 (भाजपा) 7) कल्पेशा जैसल कोठारी, प्रभाग क्रमांक - 177(भाजपा) 8)  गौरांग चेतन जवेरी, प्रभाग क्रमांक 217(भाजपा) मीरा भाईंदर महानगर पालिका 1) राकेश शाह, प्रभाग क्रमांक 5(भाजपा) 2) सुनीता जैन, प्रभाग क्रमांक 6 (भाजपा) 3) परेश शाह, प्रभाग क्रमांक ६ (भाजपा) 4) भारत कोठारी, प्रभाग क्रमांक 6 (भाजपा) 5) डॉ. भव्या पिपलिया (शाह), प्रभाग क्रमांक 7 (भाजपा) 6) डिंपल मेहता (पुर्व महापौर), प्रभाग क्रमांक-12 (भाजपा) 7) प्रीति जैन, प्रभाग क्रमांक- 13 (भाजपा) 8) दिनेश जैन, प्रभाग क्रमांक-20 (भाजपा) 9...

शिक्षा से आत्मविश्वास बढ़ता हैं :- डॉ संजीव नाईक

चित्र
ओमसाई कोचिंग क्लासेस का कार्यक्रम नवी मुंबई :- ओमसाई कोचिंग क्लासेस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाशी के विष्णुदास भावे थिएटर में कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए आयोजित सद्भावना एवं प्रशंसा समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह में उपस्थित मेधावी छात्रों की सराहना की गई और उनके आगे के शैक्षणिक एवं करियर के लिए शुभकामनाएं दी गईं। पिछले 27 वर्षों से, ओमसाई कोचिंग क्लासेस ज्ञान की लौ को निरंतर प्रज्वलित रखते हुए अनगिनत छात्रों के शैक्षिक सपनों को साकार करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। संस्था ने योग्यता को दिशा देने, कड़ी मेहनत को समर्थन देने और आत्मविश्वास को मजबूत करने की परंपरा को बढ़ावा दिया है। समारोह में उपस्थित पूर्व सांसद संजीव नाईक ने कहा कि जब छात्रों की कड़ी मेहनत को मंच पर सराहा जाता है, तो यह उनके आत्मविश्वास में नई ऊर्जा भर देता है और उन्हें सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करता है।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक भीमराव घेरडे, सारिका घेरडे, डॉ. अरविंद कोलेकर, अशोक सांगले, विलास बोर्गे और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ...

गणतंत्र दिवस पर डॉ. सुनील जैन संचय को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘जैन संस्कृति संवर्द्धन सम्मान’

चित्र
  लखनऊ :- गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉ. सुनील जैन संचय (ललितपुर) को ‘जैन संस्कृति संवर्द्धन सम्मान’ से सम्मानित किया। यह अलंकरण समारोह 26 जनवरी 2026 को जनभवन (राजभवन), लखनऊ स्थित गांधी सभागार में आयोजित किया गया। संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस भव्य अलंकरण समारोह में कला, संस्कृति, साहित्य, नाट्य, खेल तथा बौद्ध एवं जैन दर्शन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया। डॉ. सुनील जैन संचय को यह सम्मान जैन संस्कृति, दर्शन, साहित्य, लेखन एवं शोध के क्षेत्र में उनके सतत एवं बहुआयामी राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान वर्ष 2025–26 के लिए उ.प्र. जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ की चयन समिति के निर्णय के आधार पर दिया गया, जिसकी अध्यक्षता संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अभय कुमार जैन ने की।राज्यपाल ने डॉ. सुनील जैन संचय को प्रशस्ति पत्र, ₹51,000 की सम्मान राशि का चेक एवं शाल भेंट कर सम्मानित क...

भीतर की ऊर्जा को पहचानें और सही दिशा में लगाएं- अर्जुनराम मेघवाल

चित्र
जैन विश्व भारती संस्थान में विभिन्न भवनों का लोकार्पण लाडनूं :- (शरद जैन/जगदीश यायावर) भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री तथा जैविभा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। हर एक के अंदर ऊर्जा होती है, बस उस ऊर्जा के सही उपयोग की जरूरत है। वे यहां जैन विश्व भारती संस्थान मान्य विश्वविद्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों से सीखने पर जोर देते हुए विभिन्न आयुवर्ग में सीखने की स्थिति की जानकारी दी।  जैन विश्व भारती संस्थान में विभिन्न भवनों का लोकार्पण करने के बाद मेघवाल ने कहा कि अपने घर से शुरू करके विश्वविद्यालय तक सीखते हुए ही पहुंचता है। उन्होंने मल्टी डिसीप्लेन विकसित करने और किसी भी खेल को अपना कर शरीर को स्वस्थ रखने, संगीत को अपना कर तनाव को कम करने तथा गणित को अपना कर दिमाग की एक्सराईज किए जाने की आवश्यकताएं बताईं। साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने संस्कारों की जरूरत पर भी बल दिया और कहा कि किशोरावस्था की 12 से 17 साल की आयु में जो भी सीखा जाता है, वे सारे अच्छे या बुरे संस्कार उस पर जीवन भर ह...

तिरंगे की आन, और वोकल फ़ॉर लोकल का आगाज

चित्र
‘दि पूना मर्चेंट्स चेंबर’का कार्यक्रम पुना :-  77वें  गणतंत्र दिवस पर व्यापारियों की प्रतिष्ठित संस्था ‘दि पूना मर्चेंट्स चेंबर’ ने देशप्रेम को एक नई दिशा दी है। चेंबर के प्रांगण में तिरंगा फहराने के साथ ही एक ऐसे संकल्प की गूंज सुनाई दी, जो भारतीय अर्थव्यवस्था और स्थानीय कारीगरों की किस्मत बदल सकता है। चेंबर ने आज आधिकारिक तौर पर ‘स्वदेशी उत्पाद जनजागृति अभियान’ का शंखनाद किया है। ध्वजारोहण के पावन अवसर पर चेंबर के सदस्यों ने केवल उत्सव ही नहीं मनाया, बल्कि प्रतिज्ञा के साथ संकल्प लिया कि भारतीय उत्पादों को घर-घर तक पहुँचाने का। अध्यक्ष राजेंद्र बाठिया ने कहा कि हमारे स्थानीय उद्यमियों और छोटे निर्माताओं के पास हुनर की कमी नहीं है, बस उन्हें सही बाजार और हमारा साथ चाहिए। इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूक करना है ताकि भारत की पूंजी भारत के ही काम आए। इस अवसर पर मार्केटयार्ड के युवा व्यापारियों के लिए एक नई उम्मीद की किरण जगी है। चेंबर ने ‘चेंबर बिजनेस नेटवर्क’ (CBN) नाम के एक आधुनिक मंच की घोषणा की है। कार्यक्रम में चेंबर के पदाधिका...

श्री जैन देवस्थान पेढ़ी बालराई की वर्ष 2026 की नवगठित कार्यकारिणी घोषित

चित्र
दीपक सोनिगरा बने अध्यक्ष बालराई :- श्री जैन देवस्थान पेढ़ी बालराई की वर्ष 2026 हेतु नवगठित कार्यकारिणी समिति का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ जिसमें दीपक बाबूलालजी सोनींगरा को अध्यक्ष चुना गया। देवस्थान के अन्य पदाधिकारियों में उत्तम मेघराजजी सुराणा उपाध्यक्ष,भरत मोतीलालजी जैन (सुराणा) सचिव, रमेश चंदनमलजी सुराणा सह-सचिव, बाबूलाल मिश्रिमलजी सुराणा कोषाध्यक्ष, जितेन्द्र शांतिलालजी सोनींगरा (सह-कोषाध्यक्ष), व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सरेमल चंपालालजी सुराणा, गिरीश सोहनराजजी सुराणा, दिनेश उमरावचंदजी सुराणा, महेंद्र सांकलचंदजी जैन सुराणा एवं घेवरचंद दीपचंदजी सुराणा को शामिल किया गया है। सह-नामित सदस्यों में दिलीप अगरचंदजी जैन (सुराणा) एवं जयेश सरेमलजी जैन (मरलेचा) को नियुक्त किया गया है।मुख्य संरक्षक एवं मार्गदर्शक मंडल में दिलीप घेवरचंदजी सुराणा, भंवरलाल प्रतापमलजी सुराणा एवं भीमराज सरदारमलजी सुराणा मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वरजी का बीजापुर में प्रवेश

चित्र
  त्रिस्तुतिक अधिराज का शिष्य परिवार की निश्रा में ध्वजारोहण बीजापुर : - पुण्यसम्राट के शिष्य रत्न परम पूज्य सरलमना, गच्छाधिराज आचार्य श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराजा आदि भगवंत एवं श्रुत प्रभावक मुनिराज वैभवरत्न विजयजी म.सा., आदि भगवंत का पवित्र हृदयी मुनिराज निर्दोषरत्न विजयजी म.सा.आदि भगवंत के साथ दक्षिण भारत के प्रवेश द्वार समान बीजापुर नगर में प्रवेश हुआ।  ज्ञात हो पूज्य भगवंत की निश्रा में बीजापुर नगर में त्रिस्तुतिक श्रीसंघ जिनालय की ध्वजा का महोत्सव संपन्न हुई।इस अवसर पर विविध पूजनो का आयोजन किया गया।

श्री अंतरिक्ष पार्श्वनाथ मंदिर का 941वां ध्वजारोहण संपन्न

चित्र
आचार्य  विमलहंस सूरीश्वरजी की निश्रा में आयोजन अंतरिक्षजी तीर्थ :- अति प्राचिन तीर्थ व भक्तों के आस्था का केंद्र श्री अंतरिक्षजी पार्श्वनाथ मंदिर का 941 वां ध्वजारोहण हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। ध्वजारोहण परम पूज्य आचार्य श्री विमलहंस सूरीश्वरजी म.सा.  ​समारोह में आचार्यश्री विमलहंस सूरीश्वरजी म.सा., मुनिराज  रत्नवल्लभ विजयजी, महासती सौम्यप्रज्ञा श्रीजी सहित अन्य साधु-साध्वी मंडल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। आचार्य श्री ने मंगलपाठ किया और शांति पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर 108 मंगल दीपों से महाआरती उतारी गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। ​वाशिम/शिरपूर जैन संंघ के तत्वावधान में ‘ओम पुण्याहं, पुण्याहं; ओम प्रियंताम प्रियंताम’ के भक्तिमय जयघोष के बीच हुआ। 23 जनवरी को सुबह 10:30 बजे अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मंदिर में सत्तरभेदी पूजा के पश्चात रजत ध्वजदंड का विधि-विधान से अष्टकारी पूजन कर ध्वजारोहण किया गया। ​धार्मिक अनुष्ठानों की धूम :- ​ जमीन से अधर (बिना किसी सहारे के ऊपर) स्थित भगवान श्री अंतरिक्ष पार्श्वनाथ के इस प्राचीन मंदिर के ध्वज...

सफलता के लिए विद्यार्थी लक्ष्य लेकर चले

चित्र
मोहनराज बंबोरी पुरस्कार डॉ राजेंद्र जैन को भायंदर :- विद्यार्थी जीवन मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। इसी काल में व्यक्ति के विचार, चरित्र और भविष्य की दिशा तय होती है। यदि विद्यार्थी अपने जीवन में कोई स्पष्ट लक्ष्य लेकर चलते हैं, तो वे न केवल व्यक्तिगत सफलता प्राप्त करते हैं, बल्कि समाज और देश के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उपरोक्त विचार नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ राजेंद्र जैन ने अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाईस्कूल एन्ड जूनियर कॉलेज व गुड शेपर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में व्यक्त किये।लता मंगेश्कर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैन ने कहा कि लक्ष्य का अर्थ केवल किसी नौकरी या परीक्षा में सफलता पाना नहीं है, बल्कि अपने जीवन को सही दिशा देना है। बिना लक्ष्य के जीवन उस नाव की तरह होता है, जो बिना पतवार के बहती रहती है। वहीं लक्ष्ययुक्त जीवन एक निश्चित दिशा में आगे बढ़ता है। जब विद्यार्थी अपने लक्ष्य को पहचान लेते हैं, तो उनकी पढ़ाई, समय-प्रबंधन और परिश्रम सभी उसी दिशा में केंद्रित हो जाते हैं। लक्ष्य विद्यार्थी को प्रेरणा देता है। कठिनाइयों, असफलताओं...

स्टील उद्योग के गौरव को बढ़ाया हर्षवर्धन राजेन्द्र मित्तल ने

चित्र
जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड का बेस्ट सेलर अवार्ड उदयपुर :- झीलों की नगरी,उदयपुर में जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड के वार्षिक सेमिनार उदयपुर में  आयोजित हुआ जिसमें बेस्ट सेलर का अवार्ड भायंदर की अग्रवाल मेटल कंपनी मुंबई भायंदर के कंपनी को दिया गया। कंपनी की और से हर्षवर्धन राजेंद्र मित्तल ने यह पुरस्कार जिंदल ग्रुप के लोगो की उपस्थिति में लिया।ज्ञात हो अग्रवाल मेटल कंपनी भरोसे पर बनी और जिंदल स्टेनलेस के साथ 18 साल के जुड़ाव से मज़बूत हुई। अग्रवाल मेटल कंपनी पश्चिमी भारत में एक भरोसेमंद हॉलोवेयर पार्टनर के रूप में उभरी है। हर्षवर्धन के नेतृत्व में, मुंबई स्थित यह फर्म प्रैक्टिकल लीडरशिप को पारदर्शी बिज़नेस तरीकों के साथ जोड़ती है, समय पर क्वालिटी मटीरियल डिलीवर करती है और ऐसे पार्टनरशिप बनाती है जो भरोसे, निरंतरता और ग्राहक-पहले की सोच पर आधारित होती हैं।

संघ शताब्दी वर्ष पंच परिवर्तन आधारित महापूजा 11 जनवरी को

चित्र
    कार्यकर्ताओं का होगा पारिवारिक मिलन भाईंदर :- प्रतिवर्ष जनवरी के दूसरे सप्ताह में होने वाली केशव सृष्टि महापूजा इस वर्ष 11 जनवरी को संघ शताब्दी पूर्ति वर्ष होने के उपलक्ष्य में पंच परिवर्तन विषय आधारित होंगी। महापूजा के प्रमुख डॉक्टर सुशील अग्रवाल के अनुसार सत्यनारायण महापूजा के निमित्त सभी हितचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं का पारिवारिक मिलन होंगा जहाँ पर करीब 5 हजार से अधिक लोग महापूजा में भाग लेंगे ! महापुजा के दौरान भगवान की पालखी और लेज़िम पथ संचालन,विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता के अलावा  सायक्लोथॉन, कुश्ती, मैराथन,भजन के अलावा विज्ञान प्रदर्शनी, गोबर उत्पाद प्रदर्शनी,आयुर्वेद चिकित्सा शिविर विभिन्न खाद्य पदार्थ एवं अन्य स्टॉल पुरस्कार वितरण के कार्यक्रमो का आयोजन होंगा। इस वर्ष भी परोपकार संस्था द्वारा महाप्रसाद एवं जल सेवा का आयोजन किया गया है।महापुजा को लेकर अनुपम शुक्ला, सुचित्रा इंग्ले,दीपक राणा,गोविन्द जालुका सहित केशव सृष्टि की टीम व्यापक तैयारियां कर रही है। पूजन में केशव सृष्टि जाने के लिए आने तथा जाने के लिये, भायंदर पश्चिम रेल्वे स्टेश...

भायंदर में श्रीमद्‌ भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन

चित्र
 भायंदर में श्रीमद्‌ भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन 7 से 14 जनवरी तक होगी कथा भायंदर :- भगवान श्री कृष्ण की कृपा से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ कथा का आयोजन सोमवार 7 से 14 जनवरी तक होने जा रहा है जिसे लेकर लोगों में उत्साह हैं।कार्यक्रम बाबा उज्जैनी पंडित सुरेशचंद्र महाराज के संयोजन में हो रहा है। भायंदर(वेस्ट)के 150 फ़ीट रोड स्थित पद्मावती नगर में शाम 4 से 7 बजे तक बाल व्यास सुरेंद्र महाराज कथा का वांचन करेंगे।पोथी यजमान का लाभ श्रीमती उषा शरद कुलकर्णी ने लिया है।इस अवसर पर शोभायात्रा 7 जनवरी दोपहर को 3.00बजे होगी।मकर संक्रांति के पावन उपलक्ष में श्रीमद् भागवत सप्ताह यज्ञ कार्यक्रम में पोथी यजमान,उत्सव यजमान, कलश की पावन सेवा में सम्मिलित होने के लिए 9004569837 संपर्क करें। कार्यक्रम के आयोजक पंचमुखी हनुमानजी एवं समस्त मिरा-भाईंदर की और से किया गया हैं।

भायंदर–भिवंडी डायरेक्ट बस सेवा आज से शुरू

चित्र
व्यापारियों का प्रवास होगा आसान भायंदर :-  भायंदर से भिवंडी की यात्रा करने वाले हज़ारों नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। लंबे समय से लंबित मांग को ध्यान में रखते हुए भायंदर–भिवंडी डायरेक्ट ST बस सेवा आज से प्रारंभ कर दी गई है अब तक भायंदर से भिवंडी जाने वाले यात्रियों को वसई होकर ट्रेन बदलनी पड़ती थी। सीमित ट्रेन सेवाओं, अत्यधिक भीड़ और समय की बर्बादी के कारण दैनिक यात्रियों, मज़दूरों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस गंभीर जनसमस्या को दादी परिवार भायंदर के वार्षिक समारोह के अवसर पर मंच से मजबूती से उठाया गया। कार्यक्रम के दौरान सूर्य प्रकाश झुंझुनवाला ने जनता की ओर से परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक से भायंदर–भिवंडी के बीच सीधी बस सेवा शुरू करने का अनुरोध किया। जनहित को प्राथमिकता देते हुए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने तत्काल सकारात्मक निर्णय लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए, जिसके परिणामस्वरूप भायंदर–भिवंडी डायरेक्ट बस सेवा विधिवत रूप से शुरू हो गई। यह बस सेवा मज़दूर वर्ग, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं दैनिक यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी ...

अंतरीक्षजी तीर्थ रक्षिका के रूप में जानी जाएगी साध्वी सुमतीश्रीजी

चित्र
जिनशासन का पहला नाद किया था गुरूवर्या ने दीपक जैन ज ब समग्र जैन संघ अंतरीक्षजी की परिस्थिति से अज्ञात था तब लगभग चार वर्ष से आप यहाँ कार्य कर रहे थे। बालापुर, खामगांव, मलकापुर, शेगाम, अकोला और आसपास के गाँवों की श्राविकाओं में प्रगट किया शौर्य, खमीर और जोश तो अद्भूत है। इसीलिए आपको सताने में, डराने में, अपशब्द बोलने में  कोई कसर बाकी नहीं रखी। अंतरीक्ष पार्श्वप्रभु के गंभारे में ही आपको लहुलूहान कर दिया गया था। आपके लिए निम्न स्तर की गालियां भी बोली गई थी और चोरी के बिलकुल मिथ्या आक्षेप भी आप पर लगाये गये थे। इनसे भी संतोष नहीं हुआ तो हथियारों के साथ हमला आप जैसे निशस्त्र और क्षमावान साध्वीजी पर दिनांक 10 मई को किया गया था।फिर भी आपने मन में किसी के प्रति लेशमात्र द्वेष उत्पन्न नहीं किया। आपने द्वेष करनेवालों का कल्याण ही चाहा है। पूज्य चंद्रशेखर विजयजी म.सा. जब अंतरीक्षजी में तीर्थरक्षा का दायित्व निभा रहे थे तब अकोला जैसे करीबी विराट क्षेत्र की जागृति का दायित्व वहां चातुर्मास करके आपने निभाया था। आपश्री जैसे साध्वीजी प्राप्त होने से जैन संघ गौरव का अनुभव कर रहा है। शौर्य और क्षम...

अंतरिक्षजी तीर्थ रक्षिका साध्वी सुमति श्रीजी का कालधर्म

चित्र
  68 वर्ष का दीक्षा पर्याय - गच्छाधिपतिने बताया अपूरणीय क्षति भणियारा (बड़ोदरा) :- पंजाब केसरी परम पूज्य  विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य विजय श्री धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनि अंतरिक्षजी तीर्थ रक्षिका शासन ज्योति परम पूज्या साध्वी सुमति श्रीजी का 3 जनवरी को कालधर्म (निधन हो गया।वे 86 वर्ष की थी। अपने 68 वर्षीय दीक्षा पर्याय में अंतरिक्षजी तीर्थ को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका के अलावा अनेक शासन कार्य करवाएं।उनकी पालखी यात्रा श्री सुमति माणिभद्र पुरम जैन तीर्थ भणियारा से निकली जनसमुदाय की उपस्थिति में अंतिम संस्कार हुआ। गच्छाधिपति आचार्य विजय श्री धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी म.सा. ने साध्वीजी के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया व उनके द्वारा किए गए शासन कार्यों को याद किया।शांति वल्लभ टाइम्स,श्री गुरु आत्म वल्लभ परिवार की ओर की और से भावपूर्ण श्रद्धांजलि।